एक्सप्लोरर

Avesh Khan: भारतीय टीम में चुने गए इंदौर एक्सप्रेस आवेश खान बोले- सपना सच हुआ, कभी पिता चलाते थे पान की दुकान

कभी पान की दुकान चलाकर अपना घर चलाने वाले आवेश खान के पिता आशिक खान अपने बेटे के कामयाबी पर काफी खुश हैं. आवेश खान के पिता आशिक खान ने बताया कि "मेरा बेटा पहले इंदौर कोल्ट्स क्रिकेट क्लब से जुड़ा.

Indore Express Avesh Khan: मध्य प्रदेश के तेज गेदबाज आवेश खान को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया है. इस मौके पर आवेश खान ने कहा कि उनका भारत के लिए खेलने का सपना आखिरकार पूरा हो गया है. इंदौर के श्रीनगर कांकड़ स्थित मुस्लिम कॉलोनी के रहने वाले आवेश बुधवार सुबह ही आईपीएल खेलने के बाद, टी-20 विश्व कप में भारत के लिए नेट बॉलर की भूमिका निभा कर 3 महीने बाद अपने घर पहुंचे. जहां उनके रिश्तेदार, परिचित और प्रशंसकों का बधाई देने के लिए तांता लग गया.

आवेश खान ने इस मौके पर कहा, "हर क्रिकेटर का सपना होता है कि वह अपने देश के लिए खेले और वह इसी सपने को हकीकत में बदलने के लिए मेहनत करता है. मेरा यह सपना अब पूरा हो गया है." आवेश ने कहा कि पिछली घरेलू प्रतियोगिताओं और आईपीएल में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था, जिससे उन्हें भारतीय टीम में जगह बनाने में मदद मिली. आवेश ने कहा कि उन्हें बचपन से क्रिकेट खेलने का शौक था और वह पेशेवर क्रिकेटर ही बनना चाहते थे. 24 साल के आवेश खान ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अमय खुरासिया, चंद्रकांत पंडित, देवेंद्र बुंदेला और अब्बास अली जैसे पूर्व क्रिकेटरों को दिया,  जिन्होंने उनकी काबिलियत को पहचाना और मार्गदर्शन कर उनकी गेंदबाजी में निखार लाया.

वहीं कभी पान की दुकान चलाकर अपना घर चलाने वाले आवेश खान के पिता आशिक खान अपने बेटे के कामयाबी पर काफी खुश हैं. आवेश खान के पिता आशिक खान ने बताया कि "मेरा बेटा पहले इंदौर कोल्ट्स क्रिकेट क्लब से जुड़ा, फिर अमय खुरासिया ने उसके हुनर को पहचानते हुए अपनी क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण के लिए उसे चुना. इसके बाद उसने पीछे मुड़कर नहीं देखा." उन्होंने कहा कि "आवेश जब तीन महीने बाद इंदौर लौटा, तो हम हवाई अड्डे से सीधे खुरासिया के घर पहुंचे और मेरे बेटे ने पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया."

आपको बता दें कि इस साल आईपीएल में आवेश खान ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए 16 मैचों में 24 विकेट चटकाए. वे लीग में विकेट लेने के मामले में दूसरे सबसे सफल गेंदबाज थे. गौरतलब है कि आवेश खान के साथ ही इंदौर के ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर को भी भीरतीय टीम में जगह मिली है, जिसके बाद स्थानीय क्रिकेट प्रेमियों में जश्न का माहौल है.

ये भी पढ़ें:-

'यूपी में पुलिस अत्याचार की महामारी है', कस्टडी में युवक की मौत के बाद योगी सरकार पर बरसे Owaisi-Akhilesh

Facebook And Instagram News: नस्ल और धर्म से जुड़े संवेदनशील विज्ञापनों को हटाएगी फेसबुक और इंस्टाग्राम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
CJP के फाउंडर अभिजीत दीपके मंच से बोले, 'जेपी नड्डा जी का धन्यवाद, बहुत ही जल्दी...'
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
सरकार 2 मांगों पर तैयार, प्रधान के इस्तीफे पर अड़ी सीजेपी, जानें दूसरे राउंड की बैठक में क्या हुआ
Embed widget