एक्सप्लोरर

Ujjain News: उज्जैन पहुंचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दी चेतावनी, देश विरोधी गतिविधि में शामिल रहने वाले को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा

उज्जैन पहुंचे गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बाबा महाकाल के दरबार में प्रदेश की सुख समृद्धि के लिए प्रार्थना की. मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में आतंकवादियों की खैर नहीं है.

MP News: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने आतंकवादियों को कड़ी चेतावनी दी है. उज्जैन पहुंचे नरोत्तम मिश्रा मीडिया से बात कर रहे थे. आज उन्होंने भगवान महाकाल के दरबार में पूजा अर्चना की. 
उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में आतंकवादियों की खैर नहीं है. देश विरोधी गतिविधि में शामिल रहनेवाले को नेस्तनाबूद कर दिया जाएगा. गौरतलब है कि हाल ही में रतलाम के आधा दर्जन आतंकी जयपुर धमाके की साजिश रचने के मामले में गिरफ्तार हुए हैं. उन्होंने कांग्रेस पर भी परिवारवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगाया.

नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर बोला कड़ा हमला

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस बीजेपी को टक्कर देने वाली नहीं है. उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा परिवारवाद के पक्ष में रही है, जबकि बीजेपी परिवारवाद की घोर विरोधी है. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर में विशाल विकास कार्य को देखकर मन खुश हो गया है. बीजेपी की सरकार ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के विस्तारीकरण योजना पर बड़े कदम उठा रही है.

Sidhi News: सीधी मामले में सीएम शिवराज का एक्शन, जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर दिया कार्रवाई का निर्देश

भगवान महाकाल के दरबार में टेका मत्था

उन्होंने कहा कि महाकाल के दरबार में विश्व की शांति और प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना करते हुए प्रार्थना की है. गृह मंत्री ने कहा कि अक्सर राजाधिराज भगवान महाकाल का दर्शन करने के लिए आते रहते हैं. महाकालेश्वर मंदिर परिसर में प्रवेश को लेकर दो दिन पहले मारपीट की घटना हुई थी. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. पत्रकारों ने गृहमंत्री से मारपीट के बारे में पूछा. उन्होंने कहा कि उज्जैन बीजेपी के नेताओं ने मारपीट की जानकारी दी है. मामले में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं. भविष्य में सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम करने को कहा गया है. 

Ujjain News: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच उज्जैन में साइकिल का क्रेज, डिमांड बढ़ने से बिक्री में उछाल

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
राहुल पर असम के CM हिमंता का पलटवार, बोले- राम मंदिर जाने की हिम्मत नहीं और शिव तांडव...
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
INDIA Bloc March Live: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
LIVE: सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी और खरगे, निकल चुके हैं CJI सूर्यकांत
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
Embed widget