एक्सप्लोरर

MP: खुरई में डीएपी-यूरिया की किल्लत पर किसानाें का सड़कों पर प्रदर्शन, पूर्व गृहमंत्री भूपेन्द्र सिंह ने CM को लिखा पत्र

Khurai News: MP के खुरई में डीएपी और यूरिया खाद की कमी को लेकर कई जगह किसानों ने प्रदर्शन किए. इस बीच पूर्व गृहमंत्री और BJP विधायक भूपेन्द्र सिंह ने खाद की कमी को दूर करने हेतु CM को पत्र लिखा.

मध्यप्रदेश के खुरई में खरीफ के सीजन में यूरिया डीएपी खाद की कमी बनी हुई है. इस बीच कई जगह प्रदर्शन और किसान सड़कों पर उतरे है. प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ भाजपा विधायक भूपेन्द्र सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र में यूरिया खाद की कमी दूर करने सीएम डा मोहन यादव को पत्र लिखकर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है.

खाद की कमी से किसानों को परेशानी

इसके बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रेषित पत्र में अनुरोध करते हुए पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक भूपेन्द्र सिंह ने बताया है कि उनके विधानसभा क्षेत्र खुरई में किसानों को खरीफ सीजन में पर्याप्त मात्रा में डीएपी, यूरिया खाद उपलब्ध न होने से उनको अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

पिछले एक माह के दौरान खुरई तहसील के किसानों में डीएपी एवं यूरिया की भारी मांग है, लेकिन डबल लॉक गोदाम खुरई में एक माह से डीएपी/यूरिया उपलब्ध नहीं है.

सर्वर फेल होने से समस्या

इस मामले में उन्होंने पत्र में बताया कि दो-तीन दिवस पूर्व मध्य प्रदेश राज्य कृषि उद्योग विकास निगम लिमि. खुरई में कुछ डीएपी आया है, परन्तु सर्वर की परेशानी एवं एग्रो कर्मचारियों की अव्यवस्थित वितरण प्रक्रिया के कारण उसका वितरण समय पर नहीं हो सका है. ऐसी ही स्थिति मालथौन तहसील में भी है, यहां खाद के साथ नैनो यूरिया की बॉटल किसानों को जबरन वितरित की जा रही है. विगत 8-10 दिनों से यहां भी डीएपी उपलब्ध नहीं है.

किसानों ने किया क्षेत्र में चक्काजाम

उन्होंने बताया है कि चूंकि किसानों को वर्तमान में उक्त खाद की मांग बढ़ रही है इसे कारण डीएपी/यूरिया की पूर्ति सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है. खाद वितरण से नाराज किसानों द्वारा दिनांक 18 अगस्त 2025 को खुरई में खुरई-पठारी वॉयपास मार्ग पर चक्काजाम भी किया गया.

जिससे करीब दो घण्टे तक यातायात बाधित रहा. सरकार की मंशानुसार किसानों को समय पर पर्याप्त खाद की उपलब्धता होती रहे इसके लिये कृषि विभाग को व्यवस्थित वितरण व्यवस्था एवं पर्याप्त खाद उपलब्धता हेतु निर्देश दिया जाना उचित होगा.

इस बारे में मुख्यमंत्री से उन्होंने अनुरोध किया है कि खुरई विधानसभा क्षेत्र में डीएपी, यूरिया खाद की उपलब्धता एवं व्यवस्थित वितरण व्यवस्था सुनिश्चित कराये जाने हेतु विभाग के अधिकारियों को उचित दिशा-निर्देश देने की कृपा करें.

 

Input By : विनोद आर्य
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश: टिकट विवाद के बीच दतिया पहुंचे डिप्टी CM देवड़ा, मां पीतांबरा से मांगा आशीर्वाद  
मध्य प्रदेश: टिकट विवाद के बीच दतिया पहुंचे डिप्टी CM देवड़ा, मां पीतांबरा से मांगा आशीर्वाद  
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
'भारत के कहने पर PAK नहीं आए इंडोनेशिया के राष्ट्रपति', बोले अब्दुल बासित, PM मोदी की जमकर तारीफ
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
यूपी में बदलेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में झमाझम बारिश के आसार; IMD ने जारी किया अपडेट
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
'धमाल 4' आई पसंद तो ओटीटी पर देख डालिए बॉलीवुड की 7 जबरदस्त कॉमेडी फिल्में, नहीं रुकेगी हंसी
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
0-4 की हार, इंग्लैंड में क्यों फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया; जानें शर्मनाक प्रदर्शन के 5 बड़े कारण
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
PoK में पाकिस्तान आर्मी की दहशतगर्दी, रेंजर्स ने मस्जिद को भी लूटा, प्रदर्शनकारियों पर अंधाधुंध फायरिंग
Video: फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
फेयरवेल पार्टी में लड़की ने किया देसी भांगड़ा, वीडियो देख फ्लैट हुए लड़के- वीडियो वायरल
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान, जानिए खासियत
9 एयरबैग वाली ये 7-सीटर इतनी कीमत पर हुई लॉन्च, लंबे सफर को बना देगी आसान
Embed widget