एक्सप्लोरर

MP News: वन विभाग की टीम ने तेंदुए की खाल के साथ तीन कथित तस्करों को दबोचा, 15 लाख में बेचने की थी तैयारी

MP Forest Department: एमपी वन विभाग पशु तस्करों पर लगाम लगाने के लिए लगातार कड़ी कार्रवाई कर रहा है. इसी कड़ी में विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए खाल के साथ तीन कथित तस्करों को गिरफ्तार किया है.

Panther Skin Recovered in Chhindwara: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में सोमवार (27 नवंबर) को तीन लोगों को कथित तौर पर तेंदुए की दो खाल के साथ गिरफ्तार किया गया. इन खालों को आरोपी 15 लाख रुपये में बेचना चाहते थे. वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई सिवनी जिले की वन विभाग की टीम ने की और देर रात 2:30 बजे पकड़े गए आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए छिंदवाड़ा के अधिकारियों को सौंप दिया गया है.

सिवनी के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) सुदेश महिलवाल ने कहा कि एक गुप्त सूचना के बाद एक टीम खरीदार बनकर तीनों आरोपियों के पास गई और उन्हें छिंदवाड़ा के बांका तिराहे से पकड़ लिया. उन्होंने कहा, 'उनके पास से एक तेंदुए और एक शावक की खाल जब्त की गई है. आरोपियों की पहचान छिंदवाड़ा जिले के निवासी सुरेश इनपानी (53), सुखमन उइके (60) और गांधी भलावी के रूप में हुई है.' डीएफओ सुदेश महिलवाल ने कहा, 'इन तेंदुओं का शिकार कहां किया गया था, इसकी जानकारी हासिल करने के लिए उनसे पूछताछ की जा रही है. आरोपी लगातार अपने बयान बदल रहे हैं. वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत आगे की जांच जारी है.'

मीडिया में छपी खबरों के मुताबिक, आरोपियों के संबंध में वन विभाग की टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी. जिसके बाद विभाग की टीम ने आरोपियों की पकड़ने के लिए घेराबंदी कर दी, इसी दौरान तीनों आरोपी स्कूटी पर सवार होकर जाते हुए दिखाई पड़े. जिसे विभाग की टीम ने जांच के बाद तीनों आरोपियो को तेंदुए की खाल के साथ गिरफ्तार कर लिया. वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक आरोपी तेंदुए की खाल पूजा पाठ के लिए ले जा रहे थे. इसी दौरान वन विभाग की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

ये भी पढ़ें: Watch: चुनाव के बाद पहली बार बुधनी पहुंचे सीएम, बारिश में छाता लगाकर साधना सिंह ने सुना शिवराज सिंह चौहान का भाषण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
कर्नाटक कैबिनेट में नहीं मिली जगह, नाराज दो विधायकों ने दिया इस्तीफा
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
‘पहले कराएंगे लाठीचार्ज’, इस्तीफा मांगने पर बोले प्रियांक खरगे
Embed widget