एक्सप्लोरर

Indore Fire News: इंदौर के बरदाना गोदाम में लगी आग से करोड़ों का नुकसान, दो घंटे लेट पहुंची फायर ब्रिगेड, व्यापिरयों का फूटा गुस्सा

Indore News: इंदौर में आग लगने के बाद गुस्साए व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कुछ व्यापारियों का कहना है कि, क्षेत्र में पानी तक की सुविधा नहीं है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) के पालदा औद्योगिक क्षेत्र के एक बारदाना के गोदाम में कल रात भीषण आग लग गई. आग लगने की वजह से गोदाम में करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है. इधर आग लगने के बाद व्यापारियों में आक्रोश है और लोगों ने पालदा क्षेत्र में सुविधा न होने की बात कही है. व्यापारियों ने इस मामले में प्रदर्शन भी किया. अब आगे भी व्यापारी जिम्मेदारों से मिलकर शिकायत करने की बात कर रहे हैं. पिछले दो तीन दिनों से इंदौर में तेज गर्मी पड़ रही है और गर्मी की वजह से आगजनी की घटनाएं सामने आ रही हैं. इंदौर के पालदा औद्योगिक क्षेत्र की बात करें तो यहां एक बारदान के गोदाम में कल रात भीषण आग लगी.

यह आग करीब रात को 10:00 बजे लगी. आग लगने के बाद गोदाम के आसपास खड़े लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन देखते ही देखते आग गोदाम में बढ़ती चली गई. इस मामले में लोगों ने सबसे पहले दमकल को इसकी सूचना दी, लेकिन सुस्त रवैये के चलते फायर ब्रिगेड को आने में करीब दो घंटे से ज्यादा का समय लग गया. वहीं दो घंटे लेट पहुंची दमकल की टीम ने मोर्चा संभाला तब तक करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका था. वहीं तीन से चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. दरअसल, जिस क्षेत्र में आग लगी है यह औद्योगिक क्षेत्र है और यहां और भी कई कारखाने मौजूद हैं, जिसकी वजह से यह मामला गंभीर हो चुका है. 

शासन-प्रशासन से नहीं मिल रही सुविधा
इसके आसपास कई आटा और दाल की मिल भी हैं. इसके अलावा कारखानों में हजारों लोग काम भी करते हैं, अगर आग ज्यादा फैलती तो और ज्यादा नुकसान भी हो सकता था. यह पहली बार नहीं है कि, इस क्षेत्र में ऐसी आग लगी है. इससे पहले भी इस जगह पर आगजनी की कई घटनाएं हो चुकी है, जिसमें करोड़ों रुपए का नुकसान हो चुका है. इस औद्योगिक क्षेत्र में व्यापारी कई बार नगर निगम और इंदौर जिला कलेक्टर कार्यालय में सुविधाओं के अभाव की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कुछ नहीं हो पाया. व्यापारियों ने बताया कि, यहां कई बार जन प्रतिनिधि भी आए और दौरा करके चले गए, लेकिन इस क्षेत्र में अभी तक कोई सुविधा मुहैया नहीं कराई गई है. 

व्यापारियों ने किया विरोध प्रदर्शन
यहां सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव है. व्यापारियों का कहना है कि, हम सबसे ज्यादा टैक्स देते हैं उसके बाद भी हमें सुविधा नहीं मिल रही हैं. इधर शनिवार को आग लगने के बाद आसपास के गुस्साए व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. कुछ व्यापारियों का कहना था कि, क्षेत्र में पानी तक नहीं है ऐसे में हम कई बार शिकायत कर चुके हैं और कोई सुनवाई नहीं हो रही है. इस क्षेत्र में विकास की दरकार है, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है. फायर ब्रिगेड की बात करते हुए लोगों ने कहा कि, फायर की टीम को भी दो घंटे पहले सूचना दी गई, लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिल पाया. वहीं आग लगने की वजह से बिजली चली गई थी और लोगों ने जैसे तैसे मोबाइल की लाइट में आग बुझाने की कोशिश की है.

ये भी पढ़ें

MP Election 2023: बसपा ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, सीएम शिवराज के गढ़ में इस नेता को दिया टिकट

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
'इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर बोले कैलाश विजयवर्गीय
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
ट्विशा शर्मा मौत मामले में पूर्व जज गिरिबाला सिंह को झटका, जमानत याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुले, CJP के आंदोलन खत्म होने के बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, आज उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
29 साल पहले जिस पेपर लीक ने बनाया धर्मेंद्र प्रधान को नेता, उसी मुद्दे ने छीन ली उनकी कुर्सी!
Jugal Hansraj Birthday: लुक्स में शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, जानें अब कहां हैं जुगल हंसराज?
शाहरुख-सलमान को देते थे टक्कर, एक साथ साइन की थीं 40 फिल्में, अब कहां हैं जुगल हंसराज?
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
आज आगरा, मैनपुरी और इटावा दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ, 1286 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
दुल्हन के घर एंबुलेंस में बारात लेकर पहुंचा दूल्हा, देखें वीडियो
Birth Order And Intelligence: एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
एक ही घर में पले-बढ़े भाई-बहनों का दिमाग क्यों होता है अलग?
Embed widget