एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश में आज से ठीक एक महीने बाद EVM में कैद होगा 230 प्रत्याशियों का भविष्य, जानिए पूरा शेड्यूल

MP Elections: चुनाव आयोग के अनुसार इस बार मध्य प्रदेश में मतदान के लिए 64 हजार 523 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं. वहीं प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 मतदाता मतदान करेंगे.

MP Elections 2023: चुनाव आयोग ने हाल ही में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव का बिगुल बजा दिया है. चुनाव आयोग के अनुसार प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होगा, जबकि तीन दिसंबर को मतों की गणना होगी. मध्य प्रदेश के 230 विधायकों का भविष्य आज से एक महीने बाद ईवीएम में कैद हो जाएगा, जबकि तीन दिसंबर को तय होगा कि प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर कौन-कौन विधायक चुना गया.

बता दें निर्वाचन आयोग के अनुसार प्रदेश में एक चरण में मतदान होगा. 21 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, जबकि 30 अक्टूबर को नामांकन का आखिरी दिन है. 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और दो नवंबर तक प्रत्याशी नाम वापस ले सकते हैं. वहीं 17 नवंबर को मतदान होगा और तीन दिसंबर को मतगणना होगी. 

पांच करोड़ मतदाता तय करेंगे भविष्य
चुनाव आयोग के अनुसार इस बार मध्य प्रदेश में मतदान के लिए 64 हजार 523 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं, जबकि पिछली बार 2018 में इनकी संख्या में 65 हजार 367 थी. प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों के लिए 5 करोड़ 61 लाख 36 हजार 229 मतदाता मतदान करेंगे. इनमें इसमें से 75 हजार 304 सर्विस वोटर्स हैं, जबकि मध्य प्रदेश में 18-19 साल के 11 लाख 29 हजार 513 वोटर्स हैं और थर्ड जेंडर वोटरों की संख्या 1373, सीनियर सिटीजन 6 लाख 53 हजार 640 शामिल हैं. 

प्रत्याशियों की घोषणा जारी
मध्य प्रदेश में राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा का सिलसिला जारी है. सत्ताधारी दल बीजेपी अब तक चार सूचियों के माध्यम से अपने 136 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है, जबकि मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने नवरात्रि के पहले दिन एक ही सूची में 144 प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है. वहीं प्रदेश में बहुजन समाज पाटी, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा की जा रही है. इधर बीजेपी-कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्याशियों की घोषणा के बाद से ही ये प्रत्याशी भी प्रचार प्रसार अभियान में जोर-शोर से जुट गए हैं. सुबह से देर रात तक यह प्रत्याशी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में पहुंचकर मतदाताओं से अपने समर्थन में वोट डालने की अपील कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: 'बुधनी में होगा कलाकार vs कलाकार मुकाबला,' कमलनाथ का सीएम शिवराज पर तंज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
दतिया: मरीज को भोपाल AIIMS पहुंचाने में देरी, एयर एम्बुलेंस सेवा पर सवाल
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
कैमोर में एस्बेस्टस कचरे पर उमंग सिंघार ने उठाए सवाल, स्थानीय लोगों से मिले
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
कोल्हापुर: 'मेरी नहीं तो किसी की नहीं', सगाई करने पर प्रेमी ने गर्लफ्रेंड को खाई में धकेला
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget