एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: बालाघाट की इस विधानसभा सीट पर BJP ने दिया पूर्व AAP कार्यकर्ता को टिकट, विरोध में उतरे कई लोग

MP Assembly Elections 2023: बीजेपी ने लांजी सीट से जैसे ही उम्मीदवार के नाम की घोषणा की, पार्टी कार्यकर्ता ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. पार्टी कार्यकर्ता इस फैसले से खासे नाराज नजर आ रहे हैं.

MP BJP Protest Ahead of Elections 2023: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी (BJP) द्वारा घोषित प्रत्याशियों की पहली सूची को लेकर बवाल मच गया है. सूची में शामिल कुछ उम्मीदवारों के नामों पर पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे हैं. बालाघाट (Balaghat) जिले की लांजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) कार्यकर्ता को टिकट देने की जमकर खिलाफत हो रही है.

साल 2018 के चुनाव में बालाघाट जिले की लांजी विधानसभा सीट पर कांग्रेस की हिना कांवरे ने 90382 वोट पाकर जीत दर्ज की थी. उन्होंने बीजेपी के रमेश भटेरे को 18696 वोट के बड़े अंतर से पराजित किया था. भटेरे को 71686 वोट हासिल हुए थे. हिना कांवरे कांग्रेस के दिग्गज नेता लिखीराम कांवरे की बेटी हैं, जिनकी दिग्विजय सिंह के कार्यकाल में मंत्री रहते नक्सलियों ने हत्या कर दी थी.

राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बीजेपी ने लांजी विधानसभा क्षेत्र को अपनी कठिन सीटों में शामिल किया है. फिलहाल पार्टी ने पहले चरण में कुल 39 कठिन सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है. इस सूची में लांजी से पार्टी ने राजकुमार कर्रहे का चौंकाने वाला नाम दिया है, जिसे लेकर अब पराजित उम्मीदवार रमेश भटेरे के समर्थक सड़क पर उतरकर विरोध कर रहे हैं.

कभी आप में सक्रिय थे राजकुमार कर्रहे

दरअसल, लांजी सीट से बीजेपी के नव घोषित उम्मीदवार राजकुमार कर्रहे पिछले पांच साल से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता के तौर पर सक्रिय थे. टिकट मिलने से कुछ घंटे पहले ही उन्होंने आप छोड़कर बीजेपी का दामन थामा था. 'राजकुमार हटाओ-बीजेपी बचाओ' और 'बीजेपी संगठन होश में आओ' के नारे के साथ लांजी में कार्यकर्ताओं ने कर्रहे की उम्मीदवारी का जमकर विरोध किया.

लांजी के बीजेपी के मंडल अध्यक्ष अरुण चौरसिया ने कहा, "पार्टी के इस निर्णय से कार्यकर्ता हतोत्साहित हुए हैं. पार्टी ने एक ऐसे आदमी को टिकट दिया है, जो अब तक संगठन का कार्यकर्ता भी नहीं है. वो आम आदमी पार्टी का नेता है. पार्टी को अपने निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए."

कौन हैं राजकुमार कर्रहे? जानें
राजकुमार कर्रहे ने राजनीति की शुरुआत लांजी क्षेत्र के युवा बीजेपी नेता के रूप में की थी. वह साल 2012 तक लांजी जनपद पंचायत के अध्यक्ष भी रहे. उनके खिलाफ 2018 के चुनाव में पार्टी के खिलाफ काम करने के आरोप लगे और बाहर का रास्ता दिखा दिया गया. इसके बाद कर्रहे ने आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली. वे पिछले 5 साल से आम आदमी पार्टी की ओर से सक्रिय रूप से क्षेत्र में काम कर रहे थे. कर्रहे ने टिकट की घोषणा के चार घंटे पहले ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया था.

य़े भी पढ़ें:   MP Primary Education: ऐसे पढ़ेगा, तो कैसे आगे बढ़ेगा इंडिया? एमपी के एक स्कूल में 15 दिन से नहीं आ रहे हैं शिक्षक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, पवन खेड़ा बोले- 'कल कमिश्नर बदला और आज...'
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
'आज सुबह घटी ये घटना थोड़ी ही देर...', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोले अखिलेश यादव
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
सफेद चादर और सिविल ड्रेस में पुलिस वाले... सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से सफदरजंग कैसे ले जाया गया?
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
यूपी विधानसभा चुनाव: BJP ने कसी कमर, अमित शाह बिछा रहे चुनावी बिसात, इन सीटों पर पैनी नजर!
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
सोनम वांगचुक को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने सरकार और CJP को घेरा, कहा- लोग ये भूलेंगे नहीं
Embed widget