एक्सप्लोरर

MP Election 2023: टिकट कटने से नाराज सिंगरौली विधायक, कार्यकर्ताओं की बैठक में दिया BJP छोड़ने का संकेत

MP Election 2023: रामलल्लू वैश्य हमें धोखे का जवाब शालीनता से देना है और हम अपनी ताकत दिखाएंगे. बता दें कि, इससे पहले वो तीन बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं.

MP Election 2023 News: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने बाकी बची 92 सीटों पर भी शनिवार को उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया. ऐसे में अब टिकट कटने से नाराज सिंगरौली विधायक रामलल्लू वैश्य बगावती अंदाज में नजर आ रहे हैं. उन्होंने इशारा किया है कि, वे भारतीय जनता पार्टी को बाय-बाय भी कह सकते हैं. इस बाबत टिकट कटने से नाराज विधायक रामलल्लू वैश्य ने अपने समर्थकों की बैठक की है.

वहीं कहा जा रहा है कि, इस बैठक में वो पार्टी छोड़ने तक का एलान कर कर सकते हैं. वहीं अभी उन्होंने नहीं कहा है कि, अब वो पार्टी छोड़ रहे हैं. और किस पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि, हमें धोखे का जवाब शालीनता से देना है और हम अपनी ताकत दिखाएंगे. बता दें कि, रामलल्लू वैश्य इससे पहले तीन बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं और 2018 के चुनाव में उन्हें कामयाबी भी मिली थी. 

तीन बार से थे विधायक
दरअसल, 24 मई में 2008 को सीधी से अलग कर सिंगरौली जिले को मध्य प्रदेश का 50वां जिला बनाया गया. 2018 के विधानसभा चुनाव में सिंगरौली से 19 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे, लेकिन यहां पर मुकाबला त्रिकोणीय था. भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच कांटे का मुकाबला रहा, लेकिन जीत का सेहरा बीजेपी के रामलल्लू वैश्य के सिर बंधा. 2008 से लेकर अब तक के विधायक रहे रामलल्लू वैश्य का BJP पार्टी ने टिकट काटकर रामनिवास शाह को अपना उम्मीदवार बनाया है, जिस वजह से विधायक नाराज होकर बगावत करने का मूड बना लिए है. जल्द ही कोई बड़ा फैसला ले सकते है. बता दें कि, बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पांचवी लिस्ट जारी कर दी है. ऐसे में प्रदेश की 228 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है.

ये भी पढ़ें: MP BJP Candidates List: कैलाश विजयवर्गीय के बेटे का टिकट कटा, BJP ने कांग्रेस प्रत्याशी के चचेरे भाई को बनाया उम्मीदवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
ब्लैक सी में जहाज पर हुए हमले में भारतीय की मौत, विदेश मंत्रालय ने जाहिर किया गुस्सा, जानें क्या कहा
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
जंतर-मंतर प्रोटेस्ट: 18 मेट्रो स्टेशन बंद, सरकार संग आज फिर बैठक; जानें CJP का नया प्लान?
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
India vs Zimbabwe 2nd T20: सीरीज जीतने उतरेगी टीम इंडिया, आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग 11 को लेकर दिया बड़ा बयान
'जो डर गया सो मर गया…', सलमान खान ने सुबह-सुबह लिख दी ऐसी बात, फैंस बोले- 'भाई से पंगा नहीं'
'सलमान खान डर गया...', एक्टर ने सुबह-सुबह तस्वीरें शेयर कर लिख दी ऐसी बात
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
'AI का गलत इस्तेमाल बर्दाश्त नहीं...' फर्जी वीडियो पर भड़के केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, थाने में दर्ज कराई FIR
New Car Maintenance Tips : नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
नई कार खरीदी है? शुरुआती 1000 किलोमीटर में भूलकर भी न करें ये गलतियां
Wall Cleaning Tips: दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
दीवारों पर लग गए हैं उंगलियों के निशान? घर में रखी इन 3 चीजों से मिनटों में करें साफ
Embed widget