एक्सप्लोरर

MP Election Result: मध्य प्रदेश के एक ऐसे विधायक जिनके पास नहीं है खुद की कार, जीत के बाद बाइक से पहुंचे भोपाल

MP Election 2023: सैलाना विधानसभा से भारत आदिवासी पार्टी से कमलेश्वर डोडियार को रिजल्ट आने के बाद विधानसभा से जुड़ी प्रक्रिया के लिए 300 किलोमीटर का सफर तय कर बाइक से भोपाल पहुंचे.

MP Election 2023 Result: मध्य प्रदेश की राजनीति में सरपंच, जनपद सदस्य और जिला पंचायत सदस्य जैसे पदाधिकारियों के पास भी खुद की कार होती है, लेकिन प्रदेश में 230 विधायकों में से एक ऐसे भी विधायक हैं जिनके अपनी कार भी नहीं है. हालांकि, विधायक के पास खुद की बाइक जरूर है. नतीजतन तीन दिसंबर को चुनाव परिणाम आने के बाद जीत हासिल कर विधायक ने अपनी बाइक पर ही एमएलए लिखा लिया है.

बता दें कि, मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की सैलाना विधानसभा से भारत आदिवासी पार्टी से कमलेश्वर डोडियार जीते हैं. रिजल्ट आने के बाद विधायक कमलेश्वर को विधानसभा से जुड़ी प्रक्रिया के लिए राजधानी भोपाल आना था. ऐसे में उनके पास खुद की कार नहीं है, तो उन्होंने कार के इंतजाम करने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके. नतीजतन वह अपने साले के साथ बाइक से ही 300 किलोमीटर का सफर तय कर राजधानी भोपाल पहुंच गए और विधानसभा से जुड़ी प्रक्रिया संपन्न कराई.

आर्थिक मदद से लड़ा चुनाव
भारती आदिवासी पार्टी से नवनिर्वाचित विधायक कमलेश्वर डोडिया ने अपनी बाइक पर एमएलए भी लिखा रखा है. विधायक बाइक से ही भोपाल के लिए निकल पड़े. कुछ देर उनके साले ने बाइक चलाई तो कुछ देर खुद विधायक ने बाइक चलाई. इस तरह 300 किलोमीटर का सफर तय कर दोनों जीजा-साले राजधानी भोपाल पहुंचे और विधानसभा से जुड़ी प्रक्रिया को संपन्न की. बता दें कि, नवनिर्वाचित विधायक डोडियार आर्थिक रूप से कमजोर हैं. हालांकि, चुनाव के दौरान उन्होंने लगभग 12 लाख रुपये किए.

12 लाख रुपये उन्होंने उदार ली थी. इस उधार को विधायक डोडियार ने आदिवासी समाज से आर्थिक मदद लेकर चुकाया है. वहीं इससे पहले भी विधायक कमलेश्वर डोडियार ने जुलुस निकालने के लिए कार न होने पर ऑटो से ही जीत का जुलूस निकाला था.

ये भी पढ़ें: MP Election Results: उज्जैन में बीजेपी का शानदार प्रदर्शन, कैबिनेट में जगह पाने वाले विधायकों की संख्या बढ़ी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
मानसून सत्र: ‘फिर वही करने जा रही सरकार’, परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लेटर
‘फिर वही करने जा रही सरकार’, संसद में परिसीमन बिल लाने की खबर से भड़के खरगे, PM मोदी को लिखा लेटर
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
सांसद-विधायकों की फौज संग सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं डिंपल यादव, जंतर-मंतर पर लगे ये नारे
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
22 छक्के, 18 चौके, कौन हैं Andries Gous, जिन्होंने 51 गेंद में बनाए 132; 18.4 ओवर में 267 रन चेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े तो...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को निर्देश
'हर जान की कीमत, अगर जरूरत पड़े...' सोनम वांगचुक को लेकर याचिका पर हाईकोर्ट का केंद्र को निर्देश
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
ISRO के 100 साइंटिस्ट के नौकरी छोड़ने के बाद एक्शन में सरकार, अब सख्त किए नियम, जानें आदेश में क्या है
Embed widget