एक्सप्लोरर

MP Election 2023: पीएम मोदी का कांग्रेस पर तंज, बोले- 'पैसा गरीब के पास जाए, बिचौलिया लूटे नहीं'

MP Election 2023: पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा 'कांग्रेस ने केन्द्र में सरकार चलाते हुए गरीब और मध्यम वर्ग को लूटने का काम किया है.'

MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर जनसभा को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को सीधी पहुंचे, जहां जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने अपनी विशेषता बताई. पीएम मोदी ने कहा ''पैसा गरीब के पास जाए, बिचौलिया लूटे नहीं, यही मोदी की विशेषता है''.

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा ''कांग्रेस ने केन्द्र में सरकार चलाते हुए गरीब और मध्यम वर्ग को लूटने का काम किया. टेलिकॉम, कोयला घोटाला कर कांग्रेस ने आपके लाखों-करोड़ रुपए लूट लिए. आपके सेवक मोदी ने निष्टा से काम किया, भाजपा सरकार में घोटाले बंद हुए.'' 

पीएम मोदी की गारंटी

जनसभा को संबाधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मोदी की गारंटी है कि देश का कोई भी गरीब परिवार भूखा नहीं रहेगा. हमने आयुष्मान कार्ड के जरिए इलाज की गारंटी दी, गरीबों के पक्के घर की गारंटी दी. पीएम आवास पर अब तक 4 लाख करोड़ रुपए सरकार खर्च कर चुकी है. राम मंदिर बन रहा है, लोग इसकी तो चर्चा कर रही रहे हैं, 4 करोड़ लोगों के घर भी बनने की चर्चा है.

कांग्रेस पर साधा निशाना

जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास डगर-डगर में झूठ बोलना, भ्रमित करना है. ये इतना आराम से झूठ बोल लेते हैं कि इसका इनके चेहरे पर जरा असर नहीं होता. 5 साल पहले 2018 में कहा था कि 10 दिन में किसान का कर्ज माफ करेंगे. 15 महीने सरकार चलाने का मौका मिला, कुछ नहीं किया. 
यहां बेटों के लिए लड़ाई है
पीएम मोदी ने कहा ''कांग्रेस देश में परिवारवाद का सबसे बड़ा प्रतीक है. यहां भी कांग्रेस के दो नेता कपड़े फाड़ कॉम्पिटीशन कर रहे. इन्हें मालूम है कि जनता भाजपा को जिताने वाली है. ये अपने-अपने बेटों के लिए कांग्रेस पर कब्जा कराने के लिए लड़ रहे हैं. आज इसलिए यहां के लोग कह रहे हैं कि एमपी के मन मोदी, मोदी के मन में एमपी''

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "अनेक दशकों तक देश में पंचायत से लेकर संसद तक कांग्रेस का ही झंडा था, कांग्रेस की ही सरकारें थीं, लेकिन आज गिनती के कुछ राज्यों में ही इनकी सरकार बची है.  इनका ऐसा पतन इसलिए हुआ, क्योंकि इनका नारा रहा है - गरीब की जेब साफ और काम हाफ....."

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "कांग्रेस ने केवल उन्हीं को आगे बढ़ाया, जो दिल्ली दरबार में हाजिरी लगाते थे.  SC, ST, OBC समाज के प्रतिभाशाली नेतृत्व को कांग्रेस ने कभी उभरने नहीं दिया. इनकी यही दरबारी मानसिकता है, जिसके कारण ये लोग दिन-रात मोदी को गाली देते रहते हैं. मोदी को गाली देते-देते ये पूरे OBC समाज को गालियां देने लगे हैं.

ये भी पढ़ें: 

Rajasthan Elections 2023: मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर शेखावत का तंज, बोले- 'खुद को दलित बताकर वोट पाने वाला कॉन्सेप्ट अब खत्म'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget