एक्सप्लोरर

MP Election 2023: धर्म पथ पर कांग्रेस! चुनावी साल में लगाएगी धार्मिक कार्यक्रमों की झड़ी

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के जबलपुर में आज से कांग्रेस आठ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रही है. इसका आरंभ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) करेंगे.

MP Politics: मध्य प्रदेश में कांग्रेस अब धर्म के रास्ते चुनावी वैतरणी पार करने की कवायद में है. मकसद धर्म प्रेमी जनता के सहारे साल 2023 के विधानसभा चुनाव की राह आसान करने का है. इसके लिए बकायदा कांग्रेस ने धर्म और उत्सव प्रकोष्ठ का गठन किया है. जो जबलपुर में आज शनिवार से नर्मदा जयंती के मौके पर आठ दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करने जा रहा है. इसका शुभारंभ सुबह 11 पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे.नर्मदा जयंती 28 जनवरी को है.

जबलपुर की बरगी विधानसभा में नर्मदा नदी के नांदिया घाट में कमलनाथ कलश यात्रा के साथ नर्मदा जयंती महोत्सव की शुरुआत करेंगे. इसके साथ साथ कांग्रेस द्वारा पहली बार गठित किए गए मध्य प्रदेश कांग्रेस धर्म और उत्सव प्रकोष्ठ का महाधिवेशन भी आयोजित किया जाएगा. जिसकी अध्यक्षता रिचा गोस्वामी करेगी.

आज से शुरू हो रहा धार्मिक आयोजन
प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रिचा गोस्वामी ने कहा कि कांग्रेस तो शुरुआत से ही धर्म से जुड़ी हुई है. यही वजह है कि कमलनाथ ने धर्म और उत्सव प्रकोष्ठ के तत्वाधान में मध्य प्रदेश के सभी जिलों में धार्मिक आयोजन करने का निर्देश दिया है. इसी के तहत साल 2022 में पूरे वर्ष धार्मिक आयोजन प्रदेश के हर जिले में धर्म और उत्सव प्रकोष्ठ के द्वारा किए गए.इसी कड़ी में साल 2023 में भी कमलनाथ नर्मदा जयंती के मौके पर एक भव्य आयोजन करने जा रहे हैं. आज शनिवार 21 जनवरी से शुरू हो रहे इस धार्मिक आयोजन में महायज्ञ, भागवत कथा और रासलीला समेत विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे.

कांग्रेस के सभी विधायक और पदाधिकारी होंगे इसमें शामिल
इसमें कांग्रेस के सभी विधायक और संगठन के पदाधिकारी भी शामिल होंगे. माना जा रहा है कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्त भी आएंगे. रिचा गोस्वामी ने कहा कि प्रदेश के 52 जिलों में इसी तरह धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया जाएगा. रिचा गोस्वामी ने यह भी दावा किया कि निश्चित तौर पर साल 2023 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार बनाएगी और कमलनाथ मुख्यमंत्री बनेंगे.

28 जनवरी को है नर्मदा जयंती
बता दें कि मध्य प्रदेश में नर्मदा नदी के प्रति लोगों के मन में अगाध श्रद्धा है. पूरे नर्मदा बेल्ट में नर्मदा जयंती का उत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है. नर्मदा जयंती पर इस नदी में बड़ी संख्या में लोग आस्था की डुबकी लगाते हैं.साथ ही लोग नर्मदा तटों पर जगह-जगह मेले भरते हैं. पंडित सौरभ दुबे के मुताबिक इस साल नर्मदा जयंती शनिवार 28 जनवरी 2023 को है. वहीं हिंदू पंचांग के अनुसार, माघ महीने के शुक्ल पक्ष की सप्तमी 27 जनवरी 2023 को सुबह 9 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगी. ये अगले दिन 28 जनवरी सुबह 8 बजकर 3 मिनट पर समाप्त होगी. इसी के साथ नर्मदा जयंती 28 जनवरी 2023 को मनाई जाएगी.

कुरान पढ़ी, पन्ना में हीरो खोजने भी गए! पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के मुस्लिम दोस्त ने सुनाई 'सरकार' की अनसुनी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget