एक्सप्लोरर

MP Election 2023: CM शिवराज ने पब्लिक से पूछा, 'मामा को फिर से मुख्यमंत्री बनना चाहिए कि नहीं?' जनता ने क्या दिया जवाब?

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार को चरण पादुका कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डिंडौरी पहुंचे थे. अपने चिरपरिचित अंदाज में चौहान ने कहा कि मैं बड़ा भाग्यशाली भाई हूं.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज इशारों-इशारों में साफ संकेत दिया कि बीजेपी की सरकार बनने पर वे सीएम की कुर्सी के दावेदार होंगे. चौहान ने आदिवासी बहुल डिंडौरी जिले ने एक सभा में लोगों से पूछा कि "मामा को फिर से मुख्यमंत्री बनना चाहिए कि नहीं, फिर से भाजपा की सरकार बनना चाहिए कि नहीं, नरेंद्र मोदी की सरकार बनना चाहिए कि नहीं?" इस दौरान पब्लिक ने उनकी सभी बातों का जोरदार समर्थन किया.

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शुक्रवार (6 अक्टूबर)  को चरण पादुका कार्यक्रम में शामिल होने के लिए डिंडौरी पहुंचे थे. अपने चिरपरिचित अंदाज में चौहान ने कहा कि,"मैं बड़ा भाग्यशाली भाई हूं, मेरी प्रदेश में एक करोड़ 32 लाख लाडली बहनें है. एक हजार रुपए देता हूं, तो 15 हजार करोड़ रुपए लगते है. जैसे-जैसे पैसे का जुगाड़ होता जाएगा आपकी राशि बढ़ती जाएगी.उसे तीन हजार रुपए तक ले जाऊंगा."

इसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने इमोशनल होकर वह बात कही,जो प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोर रहा है. उन्होंने लाडली बहनों और भाइयों को संबोधित करते हुए कहा कि,"मेरे साथ आज सभी संकल्प लें कि जो आपके हित में काम करेगा,आप उसी के साथ है.इसलिए आप बताओं मैं अच्छा काम कर रहा हूं कि नहीं.फिर से मुख्यमंत्री बनूं कि नही? मोदी जी प्रधानमंत्री बने कि नहीं? भाजपा की सरकार बनें कि नहीं? जब जनता ने उनकी हर बात को समर्थन किया तो उन्होंने कहा कि,"इसलिए संकल्प लीजिए और भारत माता की जय बोलिए."

इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने डिंडोरी के कॉलेज तिराहे से कलेक्ट्रेट तिराहे तक लगभग एक किलोमीटर का रोड शो भी किया. पुलिस ग्राउंड में वन विभाग की ओर से आयोजित चरण पादुका कार्यक्रम और राज्य स्तरीय जनजातीय सम्मान समारोह में केंद्रीय राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते और वन मंत्री विजय शाह भी शामिल हुए. इस दौरान रानी दुर्गावती सम्मान पूर्व राज्यसभा सांसद संपतिया उइके, वीर शंकर शाह-रघुनाथ शाह सम्मान बुधपाल सिंह,ठक्कर बापा सम्मान डॉक्टर तापस चकमा,जननायक टंट्या भील सम्मान राजा राम कटारा,बादल भोई सम्मान स्व राजाराम बास्कले और जन गण श्याम सम्मान सीमा अलावा को दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
जम्मू-कश्मीर के कठुआ रेलवे स्टेशन का बदला नाम, केंद्र सरकार ने कर दिया ऐलान
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लोकतंत्र एक बार फिर शर्मसार', सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से हटाया तो भड़के नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
Embed widget