एक्सप्लोरर

MP News: सीएम के गढ़ सीहोर में BSP प्रदेश प्रभारी ने दिखाया तेवर, बोले-TI ने नहीं बदला रवैया तो...

बसपा प्रदेश प्रभारी जियालाल अहिरवार ने सीहोर में चेतावनी दी कि अगर टीआई का रवैया नहीं बदला तो अगला कार्यक्रम थाने में किया जाएगा. उन्होंने कहा कि थानेदार गलत फैसला विधायक के दबाव में करता है.

MP Assembly Election 2023: अगले साल मध्यप्रदेश विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है. बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) मिशन 2023 को फतह करने की तैयारियों में लगी है. अब तीसरे विकल्प के रूप में आम आदमी पार्टी (AAP) और बहुजन समाज पार्टी (BSP) भी जुट गई है. प्रदेश में बसपा तीखे तेवरों के माध्यम से जमीन तलाश रही है. बीते दिनों सीहोर (Sehore) के अहमदपुर मंडी प्रांगण में बसपा ने सभा का आयोजन किया. सभा को बसपा के प्रदेश प्रभारी जियालाल अहिरवार ने संबोधित किया. सीएम के गढ़ में बसपा प्रदेश प्रभारी अहिरवार के जबरदस्त तीखे तेवर देखने को मिले. उन्होंने भरी सभा में पुलिस को चुनौती दे डाली. उन्होंने कहा कि अगला कार्यक्रम थाना परिसर में आयोजित किया जाएगा. 

सीएम शिवराज सिंह चौहान के गढ़ में BSP की हुंकार

बसपा प्रदेश प्रभारी जियालाल अहिरवार ने आरोप लगाया कि टीआई कोई गलत निर्णय लेता है तो विधायक के कहने पर लेता है. थानेदार मजबूरी में फैसला लेता है क्योंकि उसे कुर्सी बचाना है. उन्होंने कहा कि अहमदपुर के साथी हमसे मिलने आए. आने का कारण पूछने पर उन्होंने बताया कि अहमदपुर थाना हमारे गांव अंतर्गत है. हम बीजेपी से जुड़े हैं लेकिन बीजेपी के ही विधायक ने हमें थाने में ठुकवाने और पिटवाने का काम किया. आज हमारे दर्द और तकलीफ को कांग्रेसी भी नहीं सुन रहे हैं.

ग्रामीण बोले हमारे साथ अन्याय हो रहा है. इसलिए आप हमारी मदद करें. हम ज्यादा पीड़ित हैं. हमने कहा कि टीआई साहब के पास जाइए. कानूनी अधिकार बाबा साहब ने दिया है. मेरी बात सुनने पर उन्होंने आरोप लगाया कि थाने में बैठा टीआई विधायक का गुलाम है. थानेदार विधायक के कहने से चलता है. हमने मामले से सीहोर एसपी को अवगत कराया कि अहमदपुर टीआई का रवैया ठीक नहीं है. एसपी ने उन्हें समझाया है. हम भी बसपा प्रदेश प्रभारी होने के नाते इस मंच से अहमदपुर टीआई को आगाह करते हैं कि बीजेपी का नेता, कार्यकर्ता आपके थाने में आता है तो आप कुर्सी देते हैं, कांग्रेस का कार्यकर्ता आता है तो आप कुर्सी देते हैं. थाने तक हमारी आवाज जा रही है.

MP News: मवेशी को सार्वजनिक स्थान पर खुला छोड़ना पड़ेगा महंगा, पशुपालक पर कार्रवाई का अध्यादेश जारी

प्रदेश प्रभारी ने थाने में कार्यक्रम करने की दी धमकी

कान खोलकर सुन लेना जिस प्रकार आप बीजेपी, कांग्रेस कार्यकर्ता को कुर्सी देते हैं. अगर बसपा कार्यकर्ता के थाने में आने पर कुर्सी नहीं दी तो इतना ध्यान रखना आज हमने कार्यक्रम मंडी प्रांगण में किया है. टीआई का रवैया नहीं बदलने पर अगला कार्यक्रम थाने में किया जाएगा. हम कानून को मानने वाले लोग हैं. इसलिए पहले आगाह करते हैं. अगर बात समझ नहीं आती तो हम अपने कार्यकर्ता को समझाते हैं कि हाथी का झंडा और एक मोटा डंडा लेकर आपके थाने में कार्यक्रम करेंगे फिर नहीं बोलना कि आपने पहले नहीं बताया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया: जमानत नहीं बचा पाए 19 उम्मीदवार, कइयों को 500 वोट भी नहीं
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के घनश्याम सिंह जीते, कितने वोटों से हारी BJP?

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget