एक्सप्लोरर

MP Election 2023: काउंटिंग से पहले BJP-कांग्रेस की खास तैयारी! विशेष पाठशाला आयोजित कर प्रत्याशियों को दी जा रही ये ट्रेनिंग

MP Elections 2023: 17 नवंबर को हुए मतदान के बाद अब तीन दिसंबर को मतगणना होगी. मतगणना को लेकर प्रदेश के बीजेपी-कांग्रेस सहित सपा, बसपा, आप और अन्य दलों द्वारा मतगणना की प्लानिंग बनाई जा रही है.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के मतदान के बाद अब बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congres) का विशेष फोकस मतगणना पर हो गया है. दोनों ही दलों द्वारा अब मतगणना के लिए विशेष प्लानिंग बनाई जा रही है. बीजेपी ने जहां बीते मंगलवार की शाम को बीजेपी मुख्यालय पर बैठक आयोजित की, तो वहीं अब कांग्रेस भी 26 नवंबर को अपने सभी 230 प्रत्याशियों को राजधानी भोपाल बुला रही है.

17 नवंबर को हुए मतदान के बाद अब तीन दिसंबर को मतगणना होगी. मतगणना को लेकर प्रदेश के दोनों ही प्रमुख दल बीजेपी-कांग्रेस सहित सपा, बसपा, आप और अन्य दलों द्वारा मतगणना की प्लानिंग बनाई जा रही है. मतों की गणना को लेकर बीजेपी ने मंगलवार की शाम को बीजेपी मुख्यालय भोपाल में विशेष बैठक आयोजित की. इस बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और चुनाव अभियान प्रभारी नरेंद्र सिंह तोमर शामिल हुए. सभी नेताओं ने मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की.

बीजेपी की लगेगी पाठशाला
मतगणना को लेकर बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही दलों द्वारा काउंटिंग एजेंट्स की विशेष पाठशाला लगाई जा रही है. बीजेपी ने तय किया है कि विधानसभा और जिला स्तर पर काउंटिंग एजेंटों को ट्रेनिंग दी जाएगी. उन्हें सिखाया जाएगा कि मतगणना के समय पूरी तरह मुस्तैद रहें. किसी भी गड़बड़ी की आशंका पर आपत्ति जताएं. एजेंट्स को यह भी सीख दी जाएगी कि किसी भी सूरत में किसी दबाव में न आएं.

कांग्रेस ने 26 नवंबर को प्रत्याशियों को बुलाया
इधर कांग्रेस ने भी अपने सभी 230 प्रत्याशियों को 26 नवंबर को राजधानी भोपाल बुलाया है. बताया जा रहा है कि 26 नवंबर को सभी 230 कांग्रेस प्रत्याशियों की विशेष ट्रेनिंग पीसीसी चीफ कमलनाथ के बंगले पर आयोजित हो सकती है. इसमें उन्हें तीन दिसंबर को मतगणना के दौरान ईवीएम से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी को किस तरह से रोका जाए, इस बारे में बताया जाएगा. साथ ही किस तरह काउंटिंग पर नजर के साथ मतगणना केंद्रों पर क्या सावधानी रखी जाए?

ये भी पढ़ें: MP Weather Today: मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में होगी हल्की बारिश, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेशः CM यादव ने महात्मा गांधी-पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
मध्य प्रदेशः CM यादव ने महात्मा गांधी-पूर्व PM लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
भोपालः भारतीय हार्मोनिका महोत्सव-2026 का आयोजन, CM मोहन यादव हुए शामिल
भोपालः भारतीय हार्मोनिका महोत्सव-2026 का आयोजन, CM मोहन यादव हुए शामिल
भोपाल पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में करेंगे शिरकत
भोपाल पहुंचे गृहमंत्री अमित शाह, गोपालक सम्मेलन में करेंगे शिरकत
MP: 21 नवंबर से शुरू होगा 68वां कालिदास समारोह, CM ने दिए निर्देश
MP: 21 नवंबर से शुरू होगा 68वां कालिदास समारोह, CM ने दिए निर्देश

वीडियोज

Premanand Maharaj के आश्रम का गुमनाम 'शैतान' ! | Sansani
Mountain Traffic: वीकेंड पर पहाड़ों में महाजाम! मनाली से बदरीनाथ तक ट्रैफिक का तांडव
Smit Machchhar | Fly Dubai: कॉकपिट में 'आतंकी पायलट' का 'बड़ा मकसद' क्या था ! | Netanyahu | Oman
Premanand Maharaj: वृंदावन का आश्रम या लापतागंज? | ABP News
Sandeep Chaudhary| SIR Controversy: ‘सत्याग्रह’ से क्या साधेंगे Rahul Gandhi? विश्लेषकों का विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तानी अधिकारी को तलब कर सुनाया, 'घुसपैठ किया तो...'
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
अतीक अहमद गैंग का शूटर अरमान बिहार में मिला, 5 लाख का था इनाम
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
तीसरे वनडे में बुरी तरह चोटिल हुआ वेस्टइंडीज का खिलाड़ी, ले जाया गया अस्पताल
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
'दृश्यम 3' की आंधी के बीच 'द वन' ने बनाया रिकॉर्ड, पोस्ट कोविड बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा की नंबर 1 फिल्म
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
समितियों की अध्यक्षता छिनने पर भड़की TMC, सभापति को लिखा खत - 'संसद को...'
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
यूसुफ पठान ने की ज्ञानेश कुमार को भारत रत्न देने की मांग? बोले - 'मैंने ऐसा...'
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
'यह सबसे व्यापक', भारत के सीजफायर प्रस्ताव की यूक्रेनी विदेश मंत्री ने की तारीफ
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
यूपी के छात्रों के लिए बड़ी खबर, 4.60 लाख खातों में भेजे गए 148 करोड़ रुपये
Embed widget