एक्सप्लोरर

MP Corona Update: सीहोर अस्पताल में अटेंडर्स के लिए पास सिस्टम लागू, कोरोना की आहट देख जिला प्रशासन ने लिया निर्णय

MP: कोरोना की आहट के चलते CM शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में व्यवस्थाओं चाक चौबंद करने के निर्देश दे दिए गए हैं.सीएमएचओ सुधीर कुमार डेहरिया ने बताया कि राज्य शासन द्वारा अलर्ट जारी हुआ है.

MP Corona News: भारत में कोरोना (Corona) के नए वैरियंट ने अपनी दस्तक दे दी है. हालांकि मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में फिलहाल इस वैरियंट से अभी राहत है. इसके बावजूद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) के दिशा निर्देशों में प्रदेश के समूचे जिले में व्यवस्थाओं में कसावट आना शुरु हो गई है. शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर (Sehore) में एक नई व्यवस्था को लेकर दिशा निर्देश जारी किए गए हैं. 

कलेक्टर प्रवीण कुमार द्वारा दिए गए निर्देशों के मुताबिक अब एक जनवरी 2023 से जिला मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल में मरीजों से मिलने के पास सिस्टम लागू किया गया है. इधर सीएमएचओ सुधीर कुमार डेहरिया (CMHO Sudhir Kumar Deharia) ने जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया. सीएमएचओ के मुताबिक कोरोना की आहट को देख सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद हैं.

कलेक्टर प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक

अस्पताल में भर्ती  के बेहतर इलाज और मरीजों की देखभाल को दृष्टिगत रखते हुए एक जनवरी 2023 से भर्ती  के अटेंडर के लिए पास की व्यवस्था अनिवार्य की जा रही है. एक मरीज के साथ दो अटेंडर को वार्ड में प्रवेश के लिए पास जारी किए जाएंगे. बिना पास के कोई भी व्यक्ति भर्ती  के वार्ड में प्रवेश नहीं कर सकेंगे. यह निर्णय कलेक्टर प्रवीण सिंह की अध्यक्षता में आयोजित जिला अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक में लिया गया. इस व्यवस्था से जहां एक ओर अनाधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगेगा, वहीं  के इलाज और देखभाल व्यवस्थित रूप से हो सकेगी. अस्पताल में भर्ती मरीजो से मिलने आने वाले व्यक्ति दोपहर 1.30 बजे से 3.30 बजे तक मरीजो से मिल सकेंगे. नियत समय में मरीजों से मिलने आने वाले व्यक्तियों के लिए पास अनिवार्य नही होगा.


MP Corona Update: सीहोर अस्पताल में अटेंडर्स के लिए पास सिस्टम लागू, कोरोना की आहट देख जिला प्रशासन ने लिया निर्णय

भीड़ को नियंत्रण करेंगे सुरक्षा गार्ड

जिला अस्पताल में आयोजित रोगी कल्याण समिति की बैठक के दौरान कोविड के नए वैरियंट को लेकर विशेष चर्चा की गई. इस दौरान कलेक्टर की मौजूदगी में सभी सदस्यों ने निर्णय लिया कि अब जिला चिकित्सालय में सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पास सिस्टम के साथ ही चार सुरक्षा कर्मी रखने का निर्णय लिया गया. अस्पताल के किसी भी वार्ड में भीड़ एकत्रित नहीं होने दी जाएगी. इसका इंतजाम करने के लिए स्टाफ सदस्यों के साथ ही सुरक्षाकर्मियों को विशेष जिम्मेदारी दी जाएगी.

सीएमएचओ ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

एबीपी न्यूज टीम ने कोरोना की आहट के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में जिला अस्पताल का जायजा लिया. इस दौरान सीएमएचओ सुधीर कुमार डेहरिया ने चर्चा की. सीएमएचओ डेहरिया ने बताया कि मध्य प्रदेश में अभी कोरोना तो नहीं आया लेकिन राज्य शासन द्वारा अलर्ट जारी हुआ है. इसमें मास्क लगाने को कहा गया है साथ ही साथ हमारे पास पर्याप्त तैयारियां हैं. हमारे पास आईसीयू की तैयारी है. हर ब्लॉक में ऑक्सीजन प्लांट है. बैड पहले से ही आरक्षित है. आज सैंपलिंग की संख्या भी बढ़ा रहे हैं. 

एक भी पॉजीटिव नहीं

सीएमएचओ सुधीर कुमार डेहरिया ने जानकारी देते हुए बताया वर्तमान में सीहोर जिले में कोई भी पॉजीटिव नहीं है. यदि कोई आता है तो उसकी हम जीनोम टेस्ट भी कराएंगे. सीएमएचओ ने कहा कि अभी प्राईवेट अस्पताल चिन्हित नहीं किए गए हैं अभी हमारे पास पर्याप्त व्यवस्थाएं हैं. जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में हमारे पास बैड आरक्षित है. संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल पर सीएमएचओ ने कहा कि संवेदनशील मौका है, मैं उनसे अपील करता हूं कि परिस्थितियों को समझें.

MP Corona Update: स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों से मांगी कोरोना के लिए रिजर्व बेड की जानकारी, की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
प्रदर्शन के बीच पेपर लीक पर एक्शन में आयी मोदी सरकार, पिछले 24 घंटों में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget