एक्सप्लोरर

MP Corona Update: मध्य प्रदेश में कोरोना के सात नए केस किए गए रिजेक्ट, कोविड टेस्ट को लेकर कांग्रेस MLA ने उठाए ये सवाल

मध्य प्रदेश में कोरोना वैक्सीनेशन की रफ्तार बहुत धीमी है. पिछले 24 घंटों में 13 जिलों में 10 से भी कम लोगों कोरोना की वैक्सीन दी गई, वहीं 21 से अधिक ऐसे जिले रहे जहां वैक्सीनेशन शून्य रही.

MP Corona New: पूरे देश में कोरोना (Corona) के बढ़ते मामलों के बीच, मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में कोरोना के आंकड़े नियंत्रण में है. मध्य प्रदेश के सभी 52 जिलों की बात की जाए तो यहां पर केवल 4 कोरोना वायरस के मामले सक्रिय हैं. इनमें से एक मामला इंदौर (Indore) का है जबकि तीन मामले भोपाल (Bhopal) के हैं. लगभग यही आंकड़ा पिछले कई दिनों से लगातार बना हुआ है. वहीं कोरोना के मामलों की जांच को लेकर विपक्षी नेताओं ने सवाल खड़े किए हैं. 

औसतन दो लोगों के भी नहीं हो रहीं सैंपलिंग
कांग्रेस के विधायक महेश परमार ने आरोप लगाया है कि सरकार मरीजों की सैंपलिंग पर ध्यान नहीं दे रही है. मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटे में महज 99 लोगों के सैंपल लिए गए इनमें से 7 की रिपोर्ट रिजेक्ट हो गई. इस तरह 52 जिलों की बात की जाए तो प्रत्येक जिले में 2 लोगों के सैंपल तक नहीं ले जा रहे हैं. हालांकि पिछले 24 घंटे में एमपी में एक भी नया मरीज सामने नहीं आया है.

पूरे प्रदेश में वैक्सीनेशन की गति धीमी
मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1511 लोगों का कोरोना की वैक्सीन दी गई है. प्रदेश में कई जिले ऐसे हैं जहां पर एक भी टीका नहीं लगाया गया. मध्य प्रदेश के अनूपपुर, अशोकनगर, दतिया, धार, डिंडोरी, होशंगाबाद, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, नरसिंहपुर, पन्ना, राजगढ़, रीवा, सागर, सीहोर, शहडोल, श्योपुर, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया ऐसे जिले हैं, जहां पर टीकाकरण का आंकड़ा पिछले 24 घंटे में शून्य रहा है. 

वहीं दूसरे जिलों के मुकाबले भोपाल यह आंकड़ा कुछ बेहतर हैं, जहां पिछले 24 घंटों में 246 लोगों का टीकाकरण किया गया, जबकि इंदौर में 382 लोगों के टीके लगाए गए. वहीं प्रदेश में कुछ जिले ऐसे भी रहे हैं जहां पर इस दौरान 10 से भी कम लोगों को टीके लगाये गये हैं. इनमें मंदसौर, रायसेन, शिवपुरी, शाजापुर, उज्जैन, विदिशा, कटनी, हरदा, देवास, दमोह, बड़वानी और अलीराजपुर के साथ आगर जिला शामिल है.

यह भी पढ़ें: Jyotiraditya Scindia ने किया बड़ा फर्जीवाड़ा! कांग्रेस नेता बोले- 'MPCA में मृत सदस्यों के हस्ताक्षर से बेटे को बनाया सदस्य'

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
रतलाम: लव मैरिज के बाद पारिवारिक विवाद, युवक पर फायरिंग से हड़कंप
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
दशहरे पर रावण की जगह ज्ञानेश कुमार का पुतला जलाएगी कांग्रेस, भोपाल में चल रही तैयारी
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
नर्मदापुरम: रेलवे स्टेशन के बाहर कार में मिले 2 बच्चों के शव, पिता की ट्रेन से कटकर मौत
Dussehra 2026: मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget