एक्सप्लोरर

इंदौर की जर्जर सड़कों पर कांग्रेस का फूटा गुस्सा, विरोध में लगाये पोस्टर, नौकरी के लिए रखी ये शर्त

Indore News: दो दिनों की बारिश ने इंदौर नगर नगम के दावों की पोल खोल दी है. बारिश के बाद सड़कों में गड्ढे हो गये. कांग्रेस ने जर्जर सड़कों के खिलाफ पोस्टर लगाकर नौकरी का 'ऑफर' दिया है.

Indore Congress Protest: इंदौर में मानसून की बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी है. सड़कों पर जगह-जगह जलजमाव और गड्ढे हो गये हैं. बदहाल सड़कों पर आवागमन में लोगों को परेशानी आ रही है. बदहाल सड़कों के खिलाफ कांग्रेस ने अनूठा विरोध किया. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रमुख चौराहों पर पोस्टर लगा दिये. मित्र ब्यूटी पार्लर पोस्टर में लिखा है कि इंदौर शहर की जर्जर सड़कों के लिए महंगा और घोटालेबाज मेकअप आर्टिस्ट चाहिए.

बता दें कि दो दिनों की बारिश से इंदौर शहर पानी पानी हो गया है. 6 इंच की बारिश से सड़कों में गड्ढे हो गये हैं. जगह- जगह जलभराव की समस्या पैदा हो गयी है. सड़कों को बनाने में हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्यकर्ताओं ने महापौर पुष्य मित्र भार्गव पर निशाना भी साधा. अनूठे विरोध प्रदर्शन पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संभागीय प्रवक्ता विवेक खंडेलवाल ने बताया कि इंदौर की प्रमुख सड़कों पर सैकड़ों गड्ढे हो गये हैं. गड्ढों के कारण आवागमन में आम आदमी को बहुत तकलीफ हो रही है.

गड्ढों के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शन

वाहन चालकों को जान हथेली पर रखकर गड्ढे पार करना पड़ता है. गड्ढों की वजह से दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है. महापौर आंखों पर पट्टी और कानों में रुई लगाकर सोए हुए हैं. जनता की समस्या से महापौर को सरोकार नहीं है. कांग्रेस नेता ने कहा कि गड्ढे नगर निगम में भ्रष्टाचार का नतीजा है.

शहर की सभी प्रमुख सड़कों पर सैकड़ों गड्ढे हैं. विरोध में कांग्रेस ने मित्र ब्यूटी पार्लर के पोस्टर चौराहों पर लगाए हैं. पोस्टर में लिखा है गड्ढों का मेकअप करने के लिए मेकअप आर्टिस्ट की आवश्यकता है. आवेदक को कमीशनखोरी की विशेष योग्यता होनी चाहिए. मधु मिलन चौराहा, सरवटे स्टैंड, रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौक चौराहों पर कांग्रेस के पोस्टर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. 

ये भी पढ़ें-

छतरपुर पत्थरबाजी कांड: पुलिस को चकमा दे रहे 9 पत्थरबाज, 10 टीमें कर रहीं तलाश, शहजाद अली पहुंचा जेल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget