एक्सप्लोरर

MP Congress Protest: मंत्री की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कांग्रेस ने जमकर किया हंगामा, फूंका पुतला, जानें क्या है पूरा मामला

मध्य प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर आज कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया. मंत्री का पुतला भी फूंका गया. जानें क्या है पूरा मामला

MP Congress Protest: उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव की सोशल मीडिया पर की गई एक पोस्ट को लेकर कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया. कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहले तो उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव का पुतला फूंक कर ज्ञापन दिया गया. इसके बाद कोतवाली थाने में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए शिकायत की गई. यह पूरा गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट से जुड़ा हुआ है. 

उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव के फेसबुक पेज पर गणतंत्र दिवस की परेड को लेकर एक पोस्ट की गई थी. इस पोस्ट में लिखा गया था कि गणतंत्र दिवस की परेड में इस बार सरदार वल्लभभाई पटेल और सुभाष चंद्र बोस नजर आए जबकि देश के फर्जी पिता, फर्जी चाचा और कंप्यूटर के अविष्कारक आदि नजर नहीं आए, सचमुच मेरा देश बदल रहा है, मेरा देश गुलामों की जंजीरों से आजाद हो रहा है.


MP Congress Protest: मंत्री की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कांग्रेस ने जमकर किया हंगामा, फूंका पुतला, जानें क्या है पूरा मामला

इस पोस्ट को लेकर कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया. कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रवि राय ने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव ने सीधे-सीधे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू और स्वर्गीय राजीव गांधी का अपमान किया है. उन्हें इस कृत्य के लिए माफी मांगनी चाहिए. सोशल मीडिया की पोस्ट को लेकर कांग्रेस के विधायक रामलाल मालवीय, महेश परमार की मौजूदगी कांग्रेस कार्यालय के नीचे उच्च शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया गया. इस दौरान पुलिस ने काफी मशक्कत की लेकिन कांग्रेसियों ने पुतला फूंक दिया. इस मामले को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव से उनकी प्रतिक्रिया लेने की कोशिश की गई लेकिन वे उपलब्ध नहीं हो पाए.


MP Congress Protest: मंत्री की सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कांग्रेस ने जमकर किया हंगामा, फूंका पुतला, जानें क्या है पूरा मामला

 कोतवाली थाने में दिया एफआईआर के लिए आवेदन

 कांग्रेस के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के संभागीय अध्यक्ष मकसूद अली ने बताया कि कार्यकारी अध्यक्ष रवि राय के नेतृत्व में कोतवाली थाने में उच्च शिक्षा मंत्री के खिलाफ शिकायत की गई है. उनके द्वारा की गई पोस्ट के स्क्रीनशॉट को भी सबूत के तौर पर दिया गया है. कोतवाली पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की गई है. उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा मंत्री ने माफी नहीं मांगी तो आगे भी आंदोलन जारी रहेगा.

इसे भी पढ़ें :

मध्य प्रदेश का किसान टमाटर बेचकर बना 7 करोड़ का मालिक, 'इंटरव्यू' लेने घर पहुंचे कृषि मंत्री

MP News: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए राहत, बिजली की कीमतों को लेकर आई है ये बड़ी खबर

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
'PM मोदी ने बहुत बड़ा तीर मार लिया...', पेपर लीक बिल पर बोले संजय राउत
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
NEET आंदोलनकारियों को बिहार-असम में बड़ी राहत, बंगाल खामोश!
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
कैसा रहा है रवींद्र जडेजा का टेस्ट में रिकॉर्ड, एक क्लिक में जानें
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
नाना पाटेकर से जुड़ा नाम, अक्षय कुमार संग अफेयर...अब कहां हैं आयशा जुल्का?
Explained: क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
क्या US-चीन से आगे निकलकर भारत AI सुपरपावर बनेगा?
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
'प्लीज छात्रों से पंगा न लें', प्रोटेस्ट में फायरिंग और लाठीचार्ज पर बोले केजरीवाल
Solar Pump Subsidy: सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
सोलर पंप लगवाने का खर्च कितना, सब्सिडी कितनी?
Embed widget