एक्सप्लोरर

कांग्रेस नेता केके मिश्रा का बीजेपी पर आरोप, 'एड्स नियंत्रण शिविर में हिस्सा लेने आए लोगों को बनाया सदस्य'

MP News: बीजेपी के डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने के दावे पर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि प्रशिक्षणार्थियों और आम लोगों को जबरन सदस्य बनाया गया. कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने कहा कि यह फर्जीवाड़ा है.

BJP Membership Campaign 2024: भारतीय जनता पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश में डेढ़ करोड़ सदस्य बनाने के दावों पर कांग्रेस ने पलटवार किया है. कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने आरोप लगाया है कि एड्स नियंत्रण शिविर में हिस्सा लेने आए प्रशिक्षणार्थियों तक को सदस्य बना लिया है. वरिष्ठ कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने X पर लिखा कि मध्य प्रदेश में झूठा अहंकारी, फर्जी प्रचार है. 

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्य कैसे बने. उन्होंने लिखा कि गुना में तो एड्स नियंत्रण शिविर में हिस्सा लेने आए प्रशिक्षणार्थियों, श्राद्ध पक्ष में लोगों के घरों में एकत्र परिजनों, नवरात्रि के पंडालों में एकत्र श्रृद्धालुओं, आम लोगों के मोबाइल नंबरों पर फोन किए, पहले शाब्दिक शिष्टता निभाई कुछ देर बाद उन्हें दूसरा फोन मिला आपको बधाई, आप बीजेपी के सदस्य बन गये हैं.

कांग्रेस नेताओं को बनाया सदस्य
केके मिश्रा ने लिखा कि कांग्रेस सहित अन्य विपरीत राजनैतिक विचारधारा के नेताओं, पदाधिकारियों, विधायकों, पूर्व विधायकों को भी इस फर्जीवाड़े की जद में शामिल कर लिया गया. कानून में 3 प्रकार की आपराधिक क्षति मानी गई हैं. शारीरिक, मानसिक और इज्जत के साथ प्रहार. उक्त फर्जी तरीकों से बीजेपी ने जिन्हें भी आपराधिक क्षति पहुंचाई है, उन्हें बीजेपी के खिलाफ हिम्मत के साथ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए, साहस इसे ही कहते हैं. 

बीजेपी का क्या है का दावा?
इधर एक दिन पहले ही प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि दो चरणों के अभियान में मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अब तक 1 करोड़ 50 लाख 28 हजार 107 सदस्य बनाए हैं. इस सदस्यता अभियान में 60 फीसदी युवा जुड़े हैं. मध्य प्रदेश में 64 हजार 871 बूथों पर 3 लाख कार्यकर्ताओं ने 1 करोड़ 50 लाख 28 हजार 107 सदस्य बनाए. 

ये भी पढ़ें: क्या बुधनी सीट पर शिवराज सिंह चौहान परिवार का होगा BJP उम्मीदवार? दिग्विजय सिंह के इशारों से हलचल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
'अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम को...', UCC लागू करने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान
'अगर रामचंद्र एक शादी करता है तो रहीम को...', UCC लागू करने से पहले सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Exit Iraq: 23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
23 साल, हजारों सैनिक और अरबों डॉलर... अब इराक छोड़ रहा है अमेरिका, जानें इसके पीछे की वजह
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
यूपी में अब इनके घर आएगा फ्री राशन, नहीं जाना पड़ेगा कोटे की दुकान; योगी सरकार का बड़ा फैसला
Hyderabad School: हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
हिंदू छात्र को कलमा और सूरह फातिहा पढ़ाने पर विवाद, स्कूल पहुंच गए मां-बाप, काटा बवाल
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
अक्षय कुमार से नाराज हैं परेश रावल? 'वेलकम टू द जंगल' के ट्रेलर लॉन्च पर क्यों नहीं पहुंचे? एक-एक सच बता दिया
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
रोहित शर्मा को नहीं मिली जगह, रॉबिन उथप्पा ने चुनी भारत की ऑल टाइम ODI XI, इन दो को बनाया ओपनर
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
कच्चे तेल की कीमत बढ़ने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ाया विंडफॉल टैक्स
Bankipur Bypoll: बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
बांकीपुर से प्रशांत किशोर के चुनाव लड़ने पर सांसद पप्पू यादव की दो टूक, 'जो पार्टी…'
Wedding Viral Video: अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
अब ये क्या है? शादी के स्टेज पर कच्छे-बनियान में पहुंच गए अंकल जी, वीडियो वायरल
Embed widget