एक्सप्लोरर

MP: आगर में पांच लाख की रिश्वत लेते BJP नेता का Video Viral, कांग्रेस बोली- 'शर्म करो...'

बीजेपी नेता के वायरल वीडियो पर मध्यप्रदेश कांग्रेस बीजेपी पर हमलावर हो गई है. आरोप है कि आगर में बीजेपी मंडल अध्यक्ष राजेश गोयल पुलिस केस से बचाने के लिए पांच लाख की रिश्वत ले रहे थे.

BJP Leader Viral Video: आगर मालवा जिले के कानड़ बीजेपी मंडल अध्यक्ष का कथित रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो आने के बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस (MP Congress) ने बीजेपी (BJP) पर हमला बोला है. बीजेपी मंडल अध्यक्ष राजेश गोयल ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि बदनाम करने की साजिश हो रही है. बीजेपी जिलाध्यक्ष वीडियो और ऑडियो क्लिप की जांच के बाद बयान देंगे. वायरल वीडियो में बीजेपी मंडल अध्यक्ष राजेश गोयल 500-500 रुपए के नोटों की गड्डियां गिनते हुए नजर आ रहे हैं. 

कांग्रेस ने बीजेपी नेता के वीडियो पर बोला हमला

वीडियो को मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्विटर पर शेयर करते हुए बीजेपी को आड़े हाथों लिया. मध्य प्रदेश कांग्रेस ने ट्विटर पर लिखा, "भाजपा नेताओं का भ्रष्टाचार जारी, आगर में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश गोयल का पांच लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए वीडियो हुआ वायरल. आवेदक अजय नायक ने आरोप लगाया कि मंडल अध्यक्ष ने इनकी पत्नी की आत्महत्या मामले में पुलिस की कार्यवाही से बचाने के लिए यह राशि ली है." आखिर में मध्य प्रदेश कांग्रेस ने लिखा, "शर्म करो शिवराज".

पुलिस केस से बचाने के लिए रिश्वत लेने का आरोप

बताया जा रहा है कि आगर के अरनीखेड़ा निवासी अजय नायक पिता बने सिंह बंजारा की पत्नी ने सुसाइड कर लिया था. पुलिस केस से बचाने के लिए उसने बीजेपी नेता राजेश गोयल से बात की थी. राजेश ने अजय से ससुराल पक्ष को देने के लिए 5 लाख रुपए की मांग की. मंडल अध्यक्ष राजेश को पहले डेढ़ लाख रुपए मिला.

इसके बाद बचे हुए रुपए भी दे दिए गए. हालांकि बाद में 75 हजार रुपए को लेकर कुछ विवाद हो गया. मामले में मंडल अध्यक्ष का कहना है कि बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. वीडियो में मेरे जरिए लिए जा रहे रुपए रिश्वत के नहीं हैं. रुपए अजय की ससुराल वालों को देने के लिए हैं. अजय और उनके ससुराल वालों का आपसी लेन-देन का मामला है. सात-आठ साल हो गए. मामले को सुलझाने के लिए मेरे अलावा समाज के 15-20 लोग और मौजूद थे. बीजेपी जिलाध्यक्ष चिंतामण राठौर का कहना है कि मुझे मामले की कोई जानकारी नहीं है. वीडियो और ऑडियो क्लिप की जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.

Sagar: बीजेपी नेता के भाई पर ASI के अपहरण का आरोप, गाड़ी रोकी तो साथ बैठाकर ले गया, मारपीट कर छोड़ा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
इंदौर: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
'ये भ्रष्ट लोग हैं जो धर्म का व्यापार कर रहे, अब ED कहां है?' राम मंदिर दान चोरी पर बोले दिग्विजय सिंह
Explained: महाराष्ट्र से कश्मीर तक तबाही! बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें, क्यों कुदरत के आगे धराशायी होती सरकारें?
महाराष्ट्र से कश्मीर तक बादल फटे, पहाड़ टूटे और 13 मौतें! क्यों कुदरत के आगे फेल होती सरकारें?
मध्य प्रदेश: मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत
मैहर में बर्थ-डे मनाकर लौट रहे थे युवक, चलते ट्रक में घुसी कार; हादसे में 5 युवकों की मौत

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के आरक्षित डिब्बे में चलता-फिरता जंगल? | Nagpur
Breaking | Wayanad Landslide | Kerala: वायनाड में पहाड़ से उतरी तबाही! | Rain Alert | ABP News
Ram Mandir Chori Update | Janhit: चंपत ने बताया..चढ़ावा किसने चुराया? | UP News | Ayodhya | SIT
Rain Fury : मानसून की मार,सैलाब ही सैलाब!| Mumbai Weather Red Alert | Flood News | Delhi | China
Ram Mandir Donation | Bharat Ki Baat : चंपत के अहंकार में आस्था की लूट! | Champat Rai

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
हॉर्मुज के पास हुए ड्रोन हमले पर आया बड़ा अपडेट! गुजरात जा रहे LNG जहाज में सवार थे चार भारतीय
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
भरत भूषण तिवारी मौत मामले में BHRC का बड़ा फैसला, माता-पिता को अंतरिम मुआवजा देने के निर्देश
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
बर्थडे पर टीम इंडिया को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंचे एमएस धोनी, नॉटिंघम से आई दिल खुश करने वाली तस्वीर
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
'ये किसने कहा...' सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस के दावे पर हेमा मालिनी बोलीं- हमें बहुत कम पैसे मिलते थे
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
PoK में इंकलाब, चूर हुआ आसिम मुनीर का ख्वाब…, 29 दिनों के आंदोलन के बाद अब आजादी का काउंटडाउन शुरू!
Explained: जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! जबकि पूरे देश में सिर्फ 27 हजार चार्जिंग स्टेशन, क्या बढ़ेगा 'चार्जिंग संकट'?
जून 2026 में 3.6 लाख EV गाड़ियां बिकीं! देश में सिर्फ 27,737 स्टेशन, क्या बढ़ेगा चार्जिंग संकट?
खत्म नहीं हो रहे विजय थलापति की राह में बिछे कांटे, अब हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका! क्या जाएगी CM की कुर्सी?
विजय थलापति की जाएगी CM पद की कुर्सी? मद्रास हाई कोर्ट ने दिया बड़ा झटका!
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर- वीडियो वायरल
बच्चों जैसी जिद्दी है ये भैंस! बिना TV देखे नहीं देती एक बूंद दूध, नखरे देख पकड़ लेंगे सिर
Embed widget