एक्सप्लोरर

Cold Wave Updates: मध्य प्रदेश में टूटा सर्दी का रिकॉर्ड, पहली बार 0.2 डिग्री तक चला गया छतरपुर का तापमान

सर्द हवाएं 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं. हालांकि, कोहरे से थोड़ी राहत मिली है. सूर्यदेव के समय पर उदय होने से जबलपुर की सुबह खिली-खिली थी.

Cold Wave Update: सर्दी का सितम मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) को इस कदर जकड़े है कि देश के टॉप 10 सबसे सर्द रात वाले जिलों में यहां के 4 जिले शामिल हैं. छतरपुर (Chhatarpur) जिले के नौगांव कस्बे में पारा लुढकर 0.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. यह देश का दूसरा सबसे ठंडा आबादी वाला इलाका रिकॉर्ड हुआ. इसके आगे सिर्फ बीकानेर (Bikaner) था, जहां रात का तापमान 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. 

मध्य प्रदेश में कई दिनों से दिन और रात बेहद ठंडे हो रहे है. यहां बता दें कि राजधानी भोपाल (Bhopal) समेत पूरे प्रदेश में नए साल के पहले दिन से ही कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सर्दी का सितम दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है. भोपाल में जनवरी के पहले हफ्ते में 17 साल में दिन सबसे ठंडे रहे. भोपाल में दिन का औसत तापमान 19.6 डिग्री रहा. लास्ट नाईट के नौगांव देश का दूसरा सबसे ठंडा कस्बा रहा. वहां रात का तापमान 0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी तरह दतिया में रात का तापमान 2.5 सेल्सियस तथा गुना में 3 डिग्री सेल्सियस रहा. इसी तरह खजुराहो में दिन बेहद ठंडा रहा. यहां दिन का तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 298 शहरों में दर्ज आंकड़ों के हिसाब से सबसे ज्यादा ठंडे दिन वाले शहरों में खजुराहो का छठवां स्थान रहा.

ये रहे सबसे ठंडे इलाके

नौगांव - 0.2 डिसे
खजुराहो - 2.6 डिसे
गुना - 3.0 डिसे
ग्वालियर - 4.2 डिसे
सागर - 4.6 डिसे
उमरिया - 4.9 डिसे
राजगढ़ - 5.2 डिसे
रायसेन - 5.4 डिसे
सतना - 5.8 डिसे
दमोह - 5.8 डिसे
जबलपुर - 6.0 डिसे

बात करें जबलपुर और आसपास के जिलों की तो यहां भी सर्दी का सितम जारी है. शुक्रवार को पूरे सीजन की सर्द रात रिकॉर्ड की गई. न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है. सर्द हवाएं 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं. हालांकि, कोहरे से थोड़ी राहत मिली है. सूर्यदेव के समय पर उदय होने से जबलपुर की सुबह खिली-खिली थी. सर्दी और कोहरे के कारण आम जनजीवन के साथ रेल और हवाई यातायात भी बुरी तरह प्रभावित है. शुक्रवार को भी अनेक ट्रेनें घंटों लेट चल रही थी. वहीं,फ्लाइट ऑपरेशन में भी दिक्कतें आ रही थी. आने और जाने वाली दोनों ही उड़ाने 2 से 3 घंटे लेट थी. हालांकि शुक्रवार को कोई भी फ्लाइट कैंसिल नहीं हुई.

ये भी पढ़ें:- एमपी के टीचर्स के लिए परेशानी का सबब बनी 'तबादला नीति', 315 शिक्षकों को 3 महीने से नहीं मिला वेतन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
MP में किराए पर गरबा पार्टनर देने का दावा, हिंदू संगठनों ने जताया विरोध
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली आ रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने ट्रेन से उतारा, जमकर हुआ हंगामा
सागर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 13 पटवारी निलंबित, 137 को नोटिस जारी
सागर कलेक्टर की बड़ी कार्रवाई, 13 पटवारी निलंबित, 137 को नोटिस जारी

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
'नतीजे एक बार फिर दिखाते हैं कि...', उप चुनावों में बीजेपी की जीत पर क्या बोले पीएम मोदी
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
मध्य प्रदेश HC ने रद्द किया 27% OBC आरक्षण, कोटा फिर 14 फीसदी हुआ
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
CJP को प्रोटेस्ट के लिए जंतर-मंतर पर नहीं मिली परमिशन, क्या है दिल्ली पुलिस की दलील
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
11 छक्के 6 चौके, एबी डिविलियर्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 277 के स्ट्राइक रेट से ठोका शतक
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'दृश्यम 3' 250 करोड़ के पार, 'सिंघम अगेन' का रिकॉर्ड तोड़ बनी अजय देवगन की दूसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
'...तो शायद मैं ये पुरस्कार शेयर कर लूं', नोबेल शांति पुरस्कार विजेता ने लिए ट्रंप के मजे
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
नंदीग्राम जीत के बाद BJP ने 75816 वोट मार्जिन से फतह किया रेजीनगर उप-चुनाव
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
तमिलनाडु उपचुनाव में TVK की जीत से भड़के स्टालिन, CM विजय पर निकाली भड़ास
Embed widget