एक्सप्लोरर

MP News: सीएम शिवराज आज करेंगे महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के दूसरे चरण का उद्घाटन, भक्तों को मिलेंगी ये सुविधाएं

Mahakal Temple News: महाकालेश्वर मंदिर के दूसरे चरण के कार्यों का आज सीएम शिवराज सिंह चौहान लोकार्पण करेंगे. दूसरे चरण के निर्माण कार्य में 50000 श्रद्धालुओं के लिए भोजनशाला बनाई गई है.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के विस्तारीकरण के दूसरे चरण का काम भी पूरा हो गया है. आज मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) शाम सात बजे दूसरे चरण के कार्यों का लोकार्पण करेंगे. इसके बाद मंदिर में अन्न क्षेत्र के साथ-साथ कई और सुविधाएं श्रद्धालुओं को मुहैया कराई जाएगी.

महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और उज्जैन के कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम ने बताया, महाकालेश्वर मंदिर विस्तारीकरण योजना के तहत प्रथम चरण का काम पूरा होने के बाद दूसरे चरण का कार्य शुरू किया गया था. अब दूसरे चरण का कार्य भी पूरा हो गया है. महाकालेश्वर मंदिर के दूसरे चरण के कार्यों का लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज शाम करेंगे. विस्तारीकरण योजना के तहत अभी भी कार्य होते रहेंगे मगर दूसरे चरण के लोकार्पण के बाद श्रद्धालुओं को कई महत्वपूर्ण सुविधा मिलेगी. 

50000 श्रद्धालुओं के लिए भोजनशाला

कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम के मुताबिक, दूसरे चरण के निर्माण कार्य में 50000 श्रद्धालुओं के लिए भोजनशाला बनाई गई है. इसे अन्न क्षेत्र का नाम दिया गया है. इस भोजनशाला को आगे चलकर एक श्रद्धालुओं के लिए विस्तृत भी किया जाएगा. इसके लिए भी मंदिर समिति ने योजना तैयार कर रखी है. महाकालेश्वर मंदिर आने वाले श्रद्धालु यहां पर आराम से भोजन प्रसाद ग्रहण कर सकेंगे. महाकालेश्वर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बैठने के लिए अनुभूति वन और तपोवन की भी कल्पना को साकार किया गया है. 

शिखर दर्शन की होगी बेहतर व्यवस्था

महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष कुमार पुरुषोत्तम ने बताया कि, यहां पर हजारों की संख्या में भक्ति कुछ समय के लिए विश्राम भी कर सकेंगे. भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु देशभर से उज्जैन आते हैं. मंदिर समिति ने दूसरे चरण के विस्तारीकरण के दौरान इस बात का भी ध्यान रखा है कि श्रद्धालुओं को कम से कम शिखर दर्शन 24 घंटे होते रहे. कलेक्टर के मुताबिक मंदिर के बाहर शिखर दर्शन की बेहतर व्यवस्था रहेगी.

ये भी पढ़ें

Ujjain Rape Case: रेप के आरोपी के परिवार की दास्तान, किराए का मकान देने को कोई तैयार नहीं, ऑटो में बैठकर उतर जाते हैं लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
रायसेन में मूसलाधार बारिश का कहर, नदी-नाले उफान पर; होमगार्ड ने बाढ़ में फंसे 9 मजदूरों का किया सफल रेस्क्यू
UCC Bill MP LIVE: मध्य प्रदेश में यूसीसी बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget