MP News: 29 सितंबर को 22 औद्योगिक संरचनाओं का भूमि पूजन-लोकार्पण करेंगे CM शिवराज, पढ़ें बड़ी बातें
Sehore News: सीएम शिवराज सिंह चौहान 29 सितम्बर को राज्य की 4828 करोड़ के निवेश वाली 22 इंडस्ट्रियों का लोकार्पण करेंगे. मुख्यमंत्री शिवराज युवाओं से संवाद भी करेंगे.

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) 29 सितम्बर को मध्य प्रदेश की 4828 करोड़ के निवेश वाली 22 औद्योगिक संरचनाओं का भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे. इन औद्योगिक संस्थाओं में 42 हजार युवाओं को सीधे रोजगार मिलेगा. जिले के बुदनी में आयोजित होने वाले इस महत्वपूर्ण आयोजन के साथ राज्य स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम भी होगा. मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान और रोजगार दिवस पर सभी जिलों में कार्यक्रम होंगे. मुख्यमंत्री शिवराज युवाओं से संवाद भी करेंगे.
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान राज्य के 13 औद्योगिक क्लस्टर और 2 औद्योगिक क्षेत्रों का भूमि-पूजन करेंगे. इस दौरान 4 जिलों के 3 औद्योगिक क्लस्टर, 1 औद्योगिक क्षेत्र, 2 इन्क्यूबेशन सेंटर और 1 स्टार्टअप का लोकार्पण भी करेंगे. कार्यक्रम में हितग्राहियों को ऋण स्वीकृति और वितरण-पत्र भी प्रदान किये जायेंगे. साथ ही मुख्यमंत्री इंदौर, नीमच, भोपाल और बुरहानपुर के क्लस्टर विकासकर्ता उद्यमियों से वर्चुअल संवाद भी करेंगे. सभी जिलों में प्रभारी मंत्री और जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में ये आयोजन होंगे.
सीहोर जिले के बुधनी में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सभी जिलों में सीधा प्रसारण भी किया जाएगा. उद्योग संघो के प्रतिनिधि हितग्राही एमएसएमई उद्यमी क्लस्टर के विकासकर्ता बैंकर्स और स्व-रोजगार योजना से जुड़े सभी विभागों के अधिकारी शामिल होंगे.
सभी अधिकारियों को दिये गए निर्देश
इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के लिए 23 सितंबर शुक्रवार को विदिशा सांसद रमाकांत भार्गव की अध्यक्षता में बुधनी जनपद पंचायत के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई. बैठक में सांसद रमाकांत भार्गव ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. बैठक में कलेक्टर चन्द्र मोहन ठाकुर ने सभी अधिकारियों को समय से पहले सभी व्यवस्थाओं को पूरे करने के निर्देश दिए. बैठक के बाद कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण भी किया गया.
MP News: सिंगरौली में आवारा कुत्तों के बीच मिड डे मील खाने को मजबूर बच्चे, बर्तन भी खुद ही धोते हैं
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL
























