एक्सप्लोरर

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोचियों के साथ किया भोजन, कल्याण के लिए की ये घोषणाएं

MP News: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि संत रविदास जी की जंयती हमने हर साल धूम-धाम से मनाने का फैसला किया है. प्रदेश के हर गांव में जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी. 

 Bhopal News: मध्य प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसे देखते सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार हर वर्ग को जोड़ने के लिए नित नई घोषणाएं कर रही है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेशभर में जूता-चप्पल बनाने वाले मोची समुदाय के प्रतिनिधियों का सम्मेलन आयोजित किया. इसमें मुख्यमंत्री ने कहा कि वो चाहते हैं कि मोचियों को आधुनिक टेक्नोलॉजी और मशीन के माध्यम से फुटवियर डिजाइन की ट्रेनिंग दिलाई जाए. उन्होंने घोषणा की कि क्रिस्प की मदद से मोचियों को ट्रेनिंग दिलवाई जाएगी. 

मुख्यमंत्री शिवराज ने मोचियों के लिए क्या कहा

अपने आवास पर आयोजित सम्मेलन में सीएम शिवराज सिंह ने कहा, ''मैं चाहता हूं कि आपको अच्छी ट्रेनिंग भी दिलवाऊं, जिससे आप अच्छे डिजाइन के जूते-चप्पल बनाएं. क्रिस्प की मदद से आपको ट्रेनिंग दिलाई जाएगी. मुख्यमंत्री पादुका योजना के तहत क्रिस्प और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट नई दिल्ली के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी और मशीन के माध्यम से आपको फुटवियर डिजाइन की ट्रेनिंग दिलाएंगे. ट्रेनिंग के साथ आपको टूलकिट भी दी जाएगी. ताकि उनको बेहतर बाजार मिल सके.''

मुख्यमंत्री ने कहा, ''हम आपके जीवन स्तर को सुधारने के लिए और क्या-क्या कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि जहां तक बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का सवाल है तो चिंता मत करना. इन्हें खूब पढ़ाओ. पढ़ाई के लिए किताबें, स्कॉलरशिप, स्कूल की ड्रेस, कॉलेज की फीस तक हम देंगे. प्राइवेट मेडिकल कॉलेज की भी फीस हम भरवाएंगे. हम गरीब नहीं रहेंगे. हम अपने खून-पसीने से कमाएंगे. आगे बढ़ेंगे और अपने बच्चों को भी आगे बढ़ाएंगे. बच्चे कलेक्टर, कमिश्नर, डॉक्टर, इंजीनियर बनें, सरकारी नौकरी में भी जाएं. आपकी आंखों में आंसू नहीं आने देंगे. चेहरे पर मुस्कान लाएंगे.'' 

प्रदेश के हर गांव में मनाई जाएगी संत रविदास जयंती

मुख्यमंत्री ने कहा कि मेरा संकल्प है कि मोची भाई-बहनों के कल्याण के लिए हर प्रयत्न करूंगा. आपकी आंखों में आंसू नहीं रहने देंगे. आपके चेहरे पर मुस्कुराहट लेकर आएंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी अद्भुत संत थे. संत रविदास जी बहुत बड़े संत थे. वह भगवान के स्वरूप थे. वह जूता बनाने का काम करते थे और जूता बनाकर जो आय होती थी, उसे वह गरीबों और साधु-संतों को बांट देते थे. मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास जी की जंयती हमने हर साल धूम-धाम से मनाने का फैसला किया है. प्रदेश के हर गांव में जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी. 

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जूता-चप्पल निर्माण करने वाले कारीगरों को 10-10 हजार रुपये का चेक और किट प्रदान किया. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने अपने  निवास पर आयोजित सम्मेलन में मोची बंधुओं के साथ भोजन ग्रहण किया. 

यह भी पढ़ें

Ujjain News: 20 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क गिरफ्तार, ईओडब्लू ने उतरवाई पैंट, इस काम के लिए मांगी थी घूस

MP Politics: मध्य प्रदेश में ओबीसी आरक्षण को लेकर फिर छिड़ा सियासी संग्राम, जानें बड़ी बात 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM मोहन यादव ने जन्मदिन पर वन्य जीव संरक्षण का दिया संदेश, रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व को दी बड़ी सौगात
CM मोहन यादव ने जन्मदिन पर वन्य जीव संरक्षण का दिया संदेश, रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व को दी बड़ी सौगात
Indore News: इंदौर में पेट्रोल के दाम हुए 149 रुपये लीटर? मच गया बवाल, जांच में खुला पूरा मामला
इंदौर में पेट्रोल के दाम हुए 149 रुपये लीटर? मच गया बवाल, जांच में खुला पूरा मामला
MP News: वर्दी में रील्स बनाकर पेड प्रमोशन कर रहे पुलिसकर्मी, कमिश्नर बोले- जल्द होगी कार्रवाई
MP: वर्दी में रील्स बनाकर पेड प्रमोशन कर रहे पुलिसकर्मी, कमिश्नर बोले- जल्द होगी कार्रवाई
MP: इंदौर HC के आदेश की 22 बार अनदेखी 4 बड़े अफसरों को पड़ा भारी, सुनाई गई ये सजा
MP: इंदौर HC के आदेश की 22 बार अनदेखी 4 बड़े अफसरों को पड़ा भारी, सुनाई गई ये सजा

वीडियोज

बुशहर में धमाका… हवा में जहर !|
War Update: युद्ध से कैसे होगी महंगाई स्ट्राइक? | ABP | Bharat ki Baat
Deal या जाल? Trump की रणनीति पर बड़ा सवाल
Petrol Pump पर लंबी कतार, मजबूरी में घोड़े से ऑफिस गया शख्स, Video Viral
Chitra Tripathi के किस सवाल पर तिलमिला गए Anurag Bhadoria

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Richest Female Candidate: 37 बैंक खाते, 32 गाड़ियां, असम विधानसभा चुनाव में इस महिला उम्मीदवार की कुल संपत्ति ने सबको चौंकाया
37 बैंक खाते, 32 गाड़ियां, असम विधानसभा चुनाव में इस महिला उम्मीदवार की कुल संपत्ति ने सबको चौंकाया
Delhi Weather: दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
दिल्ली में फिर से मौसम में ट्विस्ट! तापमान में गिरावट, गरज-चमक के साथ बारिश और आंधी की चेतावनी
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
बंगाल चुनाव में क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर, ममता बनर्जी की TMC और BJP में किसको कितनी सीटों का अनुमान, सर्वे के नतीजे चौंकाने वाले
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
जिन्हें कभी गेंदबाजी करते नहीं देखा, वो भी IPL में ले चुके हैं विकेट! हैरान कर देगी लिस्ट
Ustaad Bhagat Singh BO Day 7: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 'उस्ताद भगत सिंह', 7 दिनों में आध बजट भी नहीं कर पाई वसूल
UP Weather: यूपी में मौसम ने मारी पलटी, नोएडा-गाजियाबाद समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
यूपी में मौसम ने मारी पलटी, नोएडा-गाजियाबाद समेत इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
GLP-1 Weight Loss Drugs: GLP-1 दवाएं कितनी खतरनाक? हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह दवा बेची तो खैर नहीं
GLP-1 दवाएं कितनी खतरनाक? हेल्थ मिनिस्ट्री ने कहा- बिना डॉक्टर की सलाह दवा बेची तो खैर नहीं
UP Jobs 2026: सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
सरकारी नौकरी का मौका! UP में 2700 से ज्यादा पदों पर भर्ती, PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
Embed widget