एक्सप्लोरर

MP News: इंदौर में 350 करोड़ के एलिवेटेड ब्रिज का भूमिपूजन करेंगे CM मोहन यादव, डेढ़ किमी का होगा रोड शो

Indore BRTS Corridor: सीएम मोहन यादव इंदौर में BRTS कॉरिडोर पर बनने वाले 350 करोड़ के एलिवेटेड ब्रिज का वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे. इस दौरान वह बीजेपी नेताओं के साथ इंदौर में रोड शो में भी भाग लेंगे.

CM Mohan Yadav Indore Visit: मुख्यमंत्री बनने के बाद डॉक्टर मोहन यादव का बुधवार (17 जनवरी) को इंदौर में औपचारिक तौर पर स्वागत किया जाएगा. मुख्यमंत्री मोहन यादव बुधवार को इंदौर आ रहे हैं. इस दौरान बड़ा गणपति से लेकर राजवाड़ा तक एक रोड शो भी निकाला जाएगा. जहां पर मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए 200 से ज्यादा स्वागत मंच बनाए जा रहे हैं. इन मंचों के जरिए डॉक्टर मोहन यादव का इंदौर में भव्य स्वागत होगा. इसके लिए कई क्विंटल फूल मालाएं मंगाई गई हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे, उसके बाद बीआरटीएस कॉरिडोर पर बनने वाले 350 करोड़ के एलिवेटेड ब्रिज का वर्चुअल भूमिपूजन करेंगे.

भारतीय जनता पार्टी इंदौर ने मुख्यमंत्री के औपचारिक स्वागत की तैयारी पूरी कर ली है. सोमवार (15 जनवरी) को स्वागत कार्यक्रम को लेकर अंतिम रूप रेखा तैयार की गई थी. इस दौरान मंच के निरीक्षण से लेकर रोड शो मार्ग तक का निरीक्षण किया गया, वहीं बुधवार (16 जनवरी) को बैठकों के माध्यम से स्वागत कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री बनने के बाद मोहन यादव का यह पहला औपचारिक दौरा है.शहर अध्यक्ष गौरव रणदिवे के मुताबिक, 200 से अधिक स्वागत मंचों से इंदौरी परंपरा के मुताबिक मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया जाएगा. इसके बाद लगभग डेढ़ किलोमीटर रोड शो बड़ा गणपति से राजबाड़ा तक आयोजित किया जाएगा.

सीएम के लिए बनाया गया विशेष रथ
मुख्यमंत्री मोहन यादव, अहिल्या प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद बीआरटीएस कॉरिडोर पर बनने वाले 350 करोड़ के एलिवेटेड ब्रिज का वर्चुअल भूमिपूजन भी करेंगे. सीएम मोहन यादव के स्वागत के लिए इंदौर में एक विशेष रथ भी बनाया गया है, जिसे कई दिनों की मेहनत के बाद तैयार किया गया. इस रथ को सजाने का काम चल रहा है और बुधवार (15 जनवरी) की सुबह तक इसे तैयार कर लिया जाएगा. इसमें विशेष तौर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव और उनके साथ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मौजूद रहेंगे. इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी इस रथ पर सवार रहेंगे.

बीजेपी नेताओं पर भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी
इंदौर विधानसभा के सभी विधायकों मुख्यमंत्री मोहन यादव के आगमन पर ज्यादा से ज्यादा भीड़ जुटाने का जिम्मेदारी सौंपी गई है. इंदौर में नौ विधानसभा क्षेत्र हैं और यहां की सभी विधानसभा सीटों पर में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड बहुमत से जीत दर्ज की है. ऐसे में प्रत्येक विधानसभा से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को लाने की जिम्मेदारी बीजेपी नेताओं को दी गई है. इस पर काम भी शुरू कर दिया गया है और कई बसों के जरिए भीड़ जुटाई जा रही है. 

ये भी पढ़ें:

MP News: नामीबिया से आए एक और चीते ने तोड़ा दम, पोस्टमार्टम के बाद होगा चीता शौर्य की मौत का खुलासा

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री में इनोवेशन का सेंटर बनेगा मध्य प्रदेश, 23-24 अक्टूबर को समिट
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
MP में CM मोहन यादव का तोहफा, 950 से ज्यादा लोगों को बांटे अनुकंपा नियुक्ति पत्र
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
कोटा बस एक्सीडेंट में घायल लोगों से मिले CM मोहन यादव, AIIMS पहुंचकर जाना हाल
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'
दिग्विजय सिंह की यात्रा पर पत्नी बोलीं- 'समाज की उन संस्थाओं...'

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आने के बाद आशुतोष रांका का पहला पोस्ट, कहा- 'भारत माता की जय'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
Ramayana OTT Release: रणबीर कपूर की 'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
'रामायण' ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? कैसे देख सकेंगे फिल्म? जानें- सारी डिटेल्स
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
'अखिलेश से मिले हो...', BJP विधायक ने गोदाम प्रभारी पर बरसाए थप्पड़
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
हर वेबसाइट पर Cookies को हां कहना पड़ सकता है भारी, जानें क्यों?
Embed widget