एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश के हर नगरीय निकायों में बन रहे हैं गीता भवन, श्रीकृष्ण लीला स्थलों का होगा विकास

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को पटना में भगवान श्रीकृष्ण के विचारों को संबोधित किया. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के मार्ग पर चलती एमपी सरकार सभी के समग्र विकास के लिए काम कर रही है.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है. हमारे पूर्वजों ने लोकतंत्र रूपी पौधे की जड़ों को इतनी खूबसूरती से सींचा है कि अब यह विशाल वटवृक्ष बन चुका है. भगवान श्रीकृष्ण सच्चे अर्थों में लोकतांत्रिक व्यवस्था के पक्षधर थे.

उन्होंने अपने राजकाज में लोकतांत्रिक मूल्यों और सभी के विचारों को महत्व दिया. हमारी सरकार, भगवान श्रीकृष्ण के बताए मार्ग पर ही चल रही है. उनके विचार हमारे लिए अमूल्य पूंजी और हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं.

भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने की पहल

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारी सरकार, भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियों को चिरस्थाई बनाने के लिए, मध्यप्रदेश एवं देश में उनकी लीला स्थलों को चिन्हित कर श्रीकृष्ण पाथेय विकसित करने की दिशा में आगे बढ़ रही है. श्रीकृष्ण के लीला स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित किया जा रहा है.

मुख्यमंत्री डॉ. यादव, रविवार को पटना (बिहार) में भगवान श्रीकृष्ण के विचारों का जन समरस 'सांस्कृतिक सम्मेलन' को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री ने यहां अखिल भारतीय यादव महासभा अहीर की बिहार इकाई से आयोजित नियमित समाज सुधार श्रृंखला में भी सहभागिता की और समाज सुधार की दिशा में अपने विचार व्यक्त किए.

मध्यप्रदेश में ललित कलाओं और गुरुकुल शिक्षा को बढ़ावा

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सांस्कृतिक सम्मेलन में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण, यदुकुल के महान गौरव हैं. वे योगीराज थे. सभी ललित कलाओं में निपुण थे. उन्होंने मात्र 11 साल की उम्र में कंस जैसे शक्तिशाली एवं आततायी राजा से युद्ध कर, तत्समय लोकतंत्र के मूल्यों की रक्षा की.

उन्होंने कहा कि विश्व को गीता का ज्ञान देने वाले भगवान श्रीकृष्ण के सम्मान में, हमारी सरकार मध्यप्रदेश के हर नगरीय निकायों में गीता भवनों का निर्माण करने जा रही है. भगवान श्रीकृष्ण के गुरु, सांदीपनि के नाम पर, हम मध्यप्रदेश में 300 से अधिक स्थानों पर सांदीपनि विद्यालयों की स्थापना कर, गुरुकुल शिक्षा पद्धति को प्रोत्साहित कर रहे हैं.

पाटलिपुत्र और अवन्तिका से भारत की सांस्कृतिक पहचान

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पाटलिपुत्र (पटना) और अवन्तिका (उज्जैन), देश के सबसे पुराने नगर हैं. कभी पाटलिपुत्र में सम्राट, तो अवन्तिका (उज्जैन) में युवराज विराजते थे. बौद्ध धर्म के विचारों का प्रवाह बिहार से ही पूरे विश्व में फैला. इस मायने में, बिहार ने पूरे विश्व को शांति, अहिंसा और सामाजिक सद्भावना की दिशा दी है.

उन्होंने कहा कि भारत की मूल पहचान हमारी समृद्ध संस्कृति है. यदि आप विदेश में भारत का नाम लिए बगैर सिर्फ इतना कह दें कि आप राम–कृष्ण–बुद्ध की धरती से आए हैं, तो भी विदेशी यह समझ जाएंगे कि हम भारतीय हैं. यही हमारी मूल पहचान है.

मध्य प्रदेश में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और स्मृतियों का गौरव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान गोपाल श्रीकृष्ण की इस पावन धरती पर, हम अपनी संस्कृति, अपने मूल्यों और अपने विचारों पर दृढ़ता से आगे बढ़ें. यही हमारा संकल्प होना चाहिए. उन्होंने बिहार राज्य के नागरिकों को मध्यप्रदेश आने का आमंत्रण देते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने हमारे प्रदेश में अपना बाल्यकाल बिताया.

उन्होंने कहा कि यहीं, सांदीपनि आश्रम में उनकी शिक्षा-दीक्षा हुई. श्रीकृष्ण-सुदामा की अजर-अमर दोस्ती की नींव भी यहीं पड़ी. इस मामले में हम परम सौभाग्यशाली हैं कि मध्यप्रदेश के कण-कण में, भगवान श्रीकृष्ण की स्मृतियां और उनकी लीलाएं समाई हैं.

हम देश के विकास में योगदान के लिए समर्पित हैं - मोहन यादव 

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि सबका समग्र विकास ही लोक कल्याणकारी राज्य का मूल उद्देश्य है. यह शासन का लक्ष्य भी है और कर्तव्य भी. सबके विकास की चिंता कर, शासन की सुव्यवस्था (सुशासन) के जरिए हर जरूरतमंद को सरकार की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ दिलाने के लिए, मध्यप्रदेश तेजी से अग्रसर है. उन्होंने कहा कि हम विरासत से विकास की अवधारणा को हृदय से आत्मसात कर, देश के विकास में योगदान के लिए समर्पित हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget