एक्सप्लोरर

दो दिन के इंदौर दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव, इन कार्यक्रमों में होंगे शामिल, जानें पूरी डिटेल

Indore News: सीएम मोहन यादव दो दिन के इंदौर दौरे पर हैं. इस दौरान वे कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे. आज वे राम मंदिर अयोध्या के महंत नृत्य गोपाल दास के अभिनंदन समारोह में भी शामिल होंगे.

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज काबुली चना ट्रेडर्स एसोसिएशन के प्रथम वार्षिक सम्मेलन में शामिल होने के लिए इंदौर पहुंचेंगे. इस बाद वे वृन्दावन गार्डन में राम मंदिर अयोध्या के महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के अभिनंदन समारोह में भी भाग लेंगे. मुख्यमंत्री आज इंदौर में ही रात्रि विश्राम करने वाले हैं. 

25 अगस्त को सीएम यादव गीता भवन में भगवान श्रीकृष्ण पर आधारित एक दिवसीय व्याख्यान कार्यक्रम में शामिल होंगे. इस कार्यक्रम में भोपाल के विजयदत श्रीधर और प्रभुदयाल मिश्र व्याख्यान देंगे. यह कार्यक्रम गीता भवन ट्रस्ट इंदौर और राज्य शासन के संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है. मुख्यमंत्री के इंदौर दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का 26 अगस्त को होगा आयोजन
अभय प्रशाल के लाभ मंडपम ऑडिटोरियम में 26 अगस्त 2024 को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण का महाभिषेक भी किया जाएगा, साथ ही श्रद्धालु भक्तों द्वारा कीर्तन, भजन और प्रवचन का आयोजन होगा. इस दौरान महाप्रसाद की भी व्यवस्था रहेगी. इस महोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. भक्तों में उत्साह का माहौल है. वे इस अवसर को पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाने के लिए तैयार हैं. महोत्सव का आयोजन सुबह 9 बजे से शुरू होगा जो दोपहर 2 बजे तक चलेगा.

इंदौर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. इस दौरान भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना और महाभिषेक किया जाता है. जिसमें भक्तजन बड़ी संख्या में पहुंचते हैं. वही इस दौरान रासलीला और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाता है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन किया जाता है. इंदौर में अलग-अलग जगहों पर महाप्रसाद और भंडारे का भी आयोजन किया जाता है. पूर्वी और पश्चिम इंदौर में जुलूस और शोभायात्रा निकाली जाती है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां दिखाई जाती हैं.

यह भी पढ़ें: मंत्री करण सिंह वर्मा जहां पढ़े, उसी स्कूल में बस सेवा को दिखाई हरी झंडी, एक खुलासे से छात्र रह गए दंग

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget