एक्सप्लोरर

MP News: मोहन यादव सरकार ने अपनाई जीरो टॉलरेंस की नीति, कांग्रेस ने की तारीफ शिवराज पर साधा निशाना

Mohan Yadav News: मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सीएम डॉ मोहन यादव के इस फैसले की तारीफ करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना भी साधा

MP Government News: मध्य प्रदेश में बीजेपी की नई सरकार के मुखिया डॉ मोहन यादव के कामकाज का अंदाज थोड़ा जुदा है. सरकार का अभी एक महीने का कार्यकाल भी नहीं हुआ है लेकिन अब तक दो जिलों के कलेक्टर गलती के लिए अपनी कुर्सी गंवा चुके है. कहा जा रहा है कि यह सरकार फिलहाल जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है, जिसकी तारीफ विपक्षी कांग्रेस के नेता भी कर रहे हैं.

ताजा मामला शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल का है, जिन्हें एक ड्राइवर से बदतमीजी से बात करने पर कुर्सी से हाथ धोना पड़ा. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस मामले में बेहद संवेदनशीलता से काम किया. उन्होंने शाजापुर कलेक्टर किशोर कन्याल को हटाते हुए कहा कि "सभी के काम और भाव का सम्मान होना चाहिए. शाजापुर में ट्रक ड्राइवर से जुड़ी घटना में कलेक्टर को पद से हटाया गया है. यह सरकार गरीबों की सरकार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम गरीब कल्याण के लिए कार्य कर रहे हैं. अधिकारियों को अपनी भाषा और व्यवहार का ध्यान रखना चाहिए."

'औकात पूछने का अधिकार नौकरशाहों को नहीं'
वहीं, मध्य प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सीएम डॉ मोहन यादव के इस फैसले की तारीफ करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर निशाना भी साधा. सिंघार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि "शाजापुर कलेक्टर किशोर कान्याल को एक ड्राइवर भाई की औकात दिखाने पर उनके पद हटाया जाना अच्छी बात है! लोकतंत्र में जनता से उसकी औकात पूछने का अधिकार नौकरशाहों को नहीं है!"

कलेक्टर को गलती की सजा मिली 
उन्होंने आगे लिखा कि,"जनता सर्वोपरि थी, सर्वोपरि है और हमेशा रहेगी! शाजापुर कलेक्टर को 'औकात' पूछने की सजा दी जाना सही फैसला है. शिवराज-राज के बेलगाम कलेक्टरों को एक-एक करके निपटाया जाना गलत भी नहीं है! गुना कलेक्टर को बस हादसे की सजा मिली तो शाजापुर कलेक्टर को भरी मीटिंग में अपनी ताकत दिखाने की! गंदगी के खिलाफ स्वच्छता अभियान तो चलना ही चाहिए!"

जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है सरकार
भारतीय जनता पार्टी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को मध्य प्रदेश में सुशासन में जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलने के लिए कहा है. कहा जा रहा है कि जिन दो जिलों के कलेक्टरों को पद से हटाया गया था, उसका संदेश भी केंद्रीय नेतृत्व से आया था. गुना में बस दुर्घटना में 13 यात्रियों की मौत के बाद सीएम मोहन यादव ने कलेक्टर तरुण राठी को तत्काल पद से हटा दिया था. इसके साथ ही परिवहन विभाग के प्रमुख सचिव सुखबीर सिंह को भी हटाया गया. इसके बाद ट्रांसपोर्ट कमिश्नर संजय झा और गुना एसपी पर भी गाज गिरी. इसी तरह जबलपुर में धान खरीदी घोटाले में नागरिक आपूर्ति निगम के आम के साथ जिला खाद्य नियंत्रक और मार्कफेड के डीएम को भी सस्पेंड कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: MP News: 'नर्सिंग कॉलेज फर्जीवाड़े की जांच 15 दिन में करें', मध्य प्रदेश में सीबीआई को हाई कोर्ट का आदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session: आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, संसदीय बुलेटिन से क्या पता चला
आयकर से उद्योग तक... मॉनसून सत्र में कई बिलों को पारित कराने की तैयारी में सरकार, देखें लिस्ट
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
बांकीपुर उपचुनाव में चिराग पासवान की LJPR एक्टिव, बीजेपी प्रत्याशी के लिए कर दिया ये काम
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
'पाकिस्तान के 45 सैनिकों को मार गिराया', बलूचिस्तान को आजाद घोषित करने के बाद BLA का बड़ा दावा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
क्या रोहित शर्मा पर संन्यास लेने का दबाव बनाया जा रहा है? टीम इंडिया के कोच ने ही कर दिया बड़ा खुलासा
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, इनसाइड तस्वीर शेयर कर लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
कैटरीना को बाहों में भरकर विक्की कौशल ने सेलिब्रेट किया एक्ट्रेस का बर्थडे, लिखा, 'जान का जन्मदिन...'
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
RJD को 'B' फैक्टर से दिक्कत! लालू-तेजस्वी से क्यों दूर हुए मृत्युंजय तिवारी? अंदर की खबर जानिए
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: आखिर किसने बनाया था पहला Emoji, जान लीजिए इसका इतिहास?
World Emoji Day: घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
घर को दें Emoji वाला क्यूट लुक, इन आइडियाज से बनाएं यूनिक रूम
Embed widget