एक्सप्लोरर

MP News: जब नजरों से ओझल हो गया CM मोहन यादव का काफिला, सुरक्षा कर्मी हो गए परेशान

Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी माना कि जबलपुर से मंडला की सड़क बेहद खराब है और उन्होंने इसके जल्द सुधार के लिए एनएचएआई के अधिकारियों से चर्चा की है.

MP Lok Sabha Election 2024: चुनाव प्रचार के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की लंबी-लंबी सड़क यात्राओं से उनका सुरक्षा स्टाफ चिंतित है. यह चिंता शुक्रवार (22 मार्च) को तब और बढ़ गई, जब जबलपुर से मंडला (नक्सली गतिविधियों के कारण संवेदनशील जिला) जाते वक्त खराब सड़क की धूल के गुबार में सीएम का वाहन सुरक्षा कर्मियों की नजरों से ओझल हो गया था.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी माना कि जबलपुर से मंडला की सड़क बेहद खराब है और उन्होंने इसके जल्द सुधार के लिए एनएचएआई के अधिकारियों से चर्चा की है.

दरअसल, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार (20 मार्च) को केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की नामांकन रैली में भाग लेने सड़क मार्ग से जबलपुर से मंडला जा रहे थे. इस दौरान जब उनका काफिला नारायणगंज के पास एक निर्माणाधीन पल के पास पहुंचा तो धूल का ऐसा गोबर उठा कि 10 मीटर पर भी कुछ दिखाई नहीं दे रहा था.

कुछ पलों के लिए मुख्यमंत्री का वाहन सुरक्षा कर्मियों की नजरों से ओझल हो गया था. क्योंकि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा मिली हुई है, इसलिए इस घटना से सुरक्षा कर्मियों की चिंता बढ़ गई.

इस कारण लंबी-लंबी सड़क यात्राएं करनी पड़ रही हैं
प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा स्टाफ ने इस बात की जानकारी तुरंत पुलिस के आला अधिकारियों को दी, जिसकी वजह से मंडला से जबलपुर वापसी के दौरान सड़क पर पानी का छिड़काव देखने को मिला.

इसके बावजूद भी सड़क पर कई जगहों पर धूल के कारण सुरक्षा कर्मी चिंतित नजर आए. बताया जाता है कि हेलीकॉप्टर उपलब्ध न होने कारण मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को सुरक्षा के नियमों को ताक पर रखकर चुनाव प्रचार के लिए लंबी-लंबी सड़क यात्राएं करनी पड़ रही हैं. मुख्यमंत्री के सुरक्षा स्टाफ ने अपनी चिंताओं को वरिष्ठ अधिकारियों से अवगत करा दिया है.

'जितनी जरूरत होगी उतने हेलीकॉप्टर किराए पर लिए जाएंगे'
कुछ मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी ने हेलीकॉप्टर कंपनियों का 55 करोड़ का पेमेंट रोक रखा है. इस वजह से लोकसभा चुनाव के दौरान कोई भी कंपनी बीजेपी को हेलीकॉप्टर उपलब्ध नहीं करा रही है.

वहीं, बीजेपी के प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन का कहना है कि पेमेंट रोकने जैसी कोई बात नहीं है. लोकसभा चुनाव में जितनी जरूरत होगी, उतने विमान और हेलीकॉप्टर किराए पर लिए जाएंगे.

'सड़क को जल्द बना दिया जाएगा'
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की जबलपुर से मंडला यात्रा के दौरान एबीपी लाइव ने उनसे इस जर्जर सड़क के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि आज ही केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के निजी सचिव से फोन पर बात की है. मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने स्वीकार किया कि यह सड़क निश्चित रूप से खराब है और अधिकारियों ने उन्हें आश्वस्त किया है कि इसे जल्द बना दिया जाएगा.

पिछले 8 सालों से अधूरी पड़ी है जबलपुर-मंडला सड़क 
लगभग 100 किमी की जबलपुर-मंडला सड़क पिछले 8 सालों से अधूरी पड़ी है. ठेकेदार ने साढ़े चार सौ करोड़ की सड़क का निर्माण बेहद घटिया तरीके से किया. जिसके चलते उसका टेंडर निरस्त करते हुए सड़क सुधार के लिए नया टेंडर दिया गया है.

खराब गुणवत्ता वाली सड़क के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने मंडल में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से माफी भी मांगी थी.इस वाक्य को भी डेढ़ साल से ज्यादा गुजर चुका है लेकिन अभी तक सड़क ठीक नहीं हो सकी है.

ये भी पढ़ें: MP News: 'पूरे देश में मजाक बन रहे हैं... पद से इस्तीफा दें..., केजरीवाल की गिरफ्तारी पर बोले- CM मोहन यादव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sagar: खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
खौफनाक! बच्चे के स्कूल बैग से निकला सांप, क्लासरूम में मचा हड़कंप, टीचर ने ऐसे किया रेस्क्यू
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
नरोत्तम मिश्रा मंच से बोले, 'मैं दोस्ती और दुश्मनी दोनों याद रखता हूं', किस पर निशाना?
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
बैतूल: मालिक की अर्थी उठते ही 15 साल के पालतू कुत्ते ने तोड़ा दम, एक साथ निकली अंतिम यात्रा
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश
धार में शराब कारोबारी के घर पर हमले के 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में घूमाकर दिया सख्त संदेश

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
मशहद के जिस इमाम रजा दरगाह में सुपुर्द-ए-खाक हुए थे अयातुल्ला खामनेई, वहां पर लगी आग
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
देहरादून: राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हादसा, कांग्रेस नेता अमर मेहता की मौत
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
रोहित शर्मा फिर हुए फ्लॉप, तो ये खिलाड़ी करने लगा ट्रेंड, टीम इंडिया में लाने की मांग तेज
OTT Watchlist: 6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
6 महीने में ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखे गए ये 6 सीरीज-फिल्में, 'धुरंधर' से आगे निकला ये शो
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
'कई लोग आते तो कई जाते हैं', ISRO में इस्तीफों की बाढ़ पर जानें क्या बोले विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह
Explained: क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए, जानें पूरा मामला
क्या 7 महीनों में जाएगी बालेन शाह की सत्ता? कैसे नेपाली PM बनाने वाले Gen-Z खिलाफ हुए?
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
सोनम वांगचुक का अनशन जारी, अब AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने सरकार से कर दी ये मांग
Embed widget