एक्सप्लोरर

MP CD Politics: सीडी मामले पर पूर्व CM कमलनाथ का यूटर्न, कहा- 'मेरे पास सीडी नहीं लेकिन...'

MP Honeytrap CD: पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि पुलिस के अफसरों ने उन्हें वीडियो दिखाया था. 30 सेकंड का वीडियो देखने के बाद ही कमलनाथ ने तुरंत जांच के आदेश दे दिए थे. उनके पास इसकी कोई सीडी नहीं है.

MP Politics: मध्य प्रदेश की सियासत में सीडी मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. अब तक इस मामले में नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह (Govind Singh) सवाल उठा रहे थे, जिनका जवाब बीजेपी की ओर से एमपी के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा (Narottam Mishra), प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) और उच्च शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग (Vishwas Sarang) दे रहे थे. बीच में इस मामले में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ (Kamal Nath) की एंट्री हो गई थी. 

हालांकि, मंगलवार को कमलनाथ ने इस मामले में यू टर्न ले लिया है. मंगलवार, को एमपी के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने पत्रकार वार्ता का आयोजन किया. कमलनाथ ने इस दौरान यूटर्न लेते हुए कहा है कि उनके पास किसी तरह की सीडी या पेन ड्राइव नहीं है. पीसीसी चीफ कमलनाथ ने मीडिया के हनी ट्रैप और सीडी के सवाल पर कहा, 'मैंने पहले भी कहा था कि पुलिस के कुछ अधिकारी, कुछ वीडियो मुझे लैपटॉप पर दिखाने लाए अवश्य थे. लेकिन मैंने तत्काल इस विषय में गंभीरतापूर्वक जांच के आदेश दे दिए थे. मैं नहीं चाहता था मध्य प्रदेश की बदनामी हो.'

कमलनाथ ने देखा 30 सेकंड का वीडियो
पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि पुलिस के अफसरों ने मुझे वीडियो दिखाया था. 30 सेकंड का वीडियो देखने के बाद ही मैंने तुरंत जांच के आदेश दे दिए थे. कमलनाथ ने कहा कि आजकल कोई भी किसी की भी पेनड्राइव बना लेता है. मैं पेनड्राइव रखना ही नहीं चाहता था. कमलनाथ ने कहा कि गोविंद सिंह को बीजेपी के लोगों ने या पुलिस ने ही सीडी दी होगी.

अब तक नेताप्रतिपक्ष हो रहे थे मुखर
बता दें कि मध्य प्रदेश की सियासत में सीडी मामले में अब तक कांग्रेस की और से नेताप्रतिपक्ष गोविंद सिंह मुखर हो रहे थे. गोविंद सिंह ने दावा किया था कि उनके पास बीजेपी नेताओं की सीडी है, जिसे समय आने पर सभी के सामने प्रस्तुत करेंगे. हालांकि, उनके इस दावे के बाद बीजेपी नेताओं ने भी जमकर जवाब दिया था. इस मामले में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने सवाल उठाए थे.

यह भी पढ़ें: MP News: 'चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाओगे, तो त्योहार जेल में मनाओगे', पुलिस ने स्लोगन से लोगों को किया जागरूक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget