एक्सप्लोरर

CBI Raid: मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरों पर CBI का बड़ा एक्शन, 4 करोड़ रुपये जब्त, पांच लोग गिरफ्तार

CBI Raids In MP: मध्य प्रदेश में शनिवार देर रात से शुरू हुई छापेमार कार्रवाई में सीबीआई ने सोमवार को भी एनसीएल के दो अधिकारी सुनील प्रसाद सिंह और रवीन्द्र प्रसाद के घर पर दबिश दी.

Madhya Prdaesh News: मध्य प्रदेश में दिल्ली से आई 22 सदस्यीय सीबीआई टीम ने ताबड़तोड़ छापेमार कार्रवाई की है. इस कार्रवाई के दौरान अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. शनिवार रात से शुरू हुई कार्रवाई में सीबीआई डीएसपी सहित चार अन्य लोगों को अरेस्ट करते हुए चार करोड़ रुपये की नकद राशि भी बरामद की गई है.

दरअसल, शनिवार देर रात से शुरू हुई छापेमार कार्रवाई में सीबीआई ने सोमवार को भी एनसीएल के दो अधिकारी सुनील प्रसाद सिंह और रवीन्द्र प्रसाद के घर पर दबिश दी. इस दौरान सीबीआई टीम ने दस्तावेजों को खंगाला. सीबीआई ने तलाशी के दौरान भारी मात्रा में नकदी, डिजिटल डिवाइस और कई आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए हैं.
 
अब तक ये लोग हुए गिरफ्तार

  • जबलपुर सीबीआई के डीएसपी जॉय जोसेफ दामने
  • एनसीएल के सीएमडी के निजी सचिव सूबेदार ओझा
  • बसंत कुमार सिंह, मुख्य प्रबंधक (प्रशासन), एनसीएल
  • रविशंकर सिंह मेसर्स संगम इंजीनियरिंग के मालिक 
  • रविशंकर सिंह के सहयोगी दिवेश सिंह

आरोपियों पर लगे ये आरोप

1- सीबीआई द्वारा सिंगरौली स्थित मेसर्स संगम इंजीनियरिंग के बिचौलिए और मालिक रविशंकर सिंह को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर विभिन्न ठेकेदारों, व्यापारियों और नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के अधिकारियों के बीच मध्यस्त के रूप में काम कर रहा था.

2- सीबीआई ने रविशंकर सिंह के सहयोगी दिवेश सिंह को अरेस्ट किया है, जो जबलपुर में सीबीआई के अफसर को पांच लाख रुपये की रिश्वत देने गया था, तभी उसे गिरफ्तार किया गया.
 
3- जबलपुर सीबीआई, एसबी ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक जॉय जोसेफ दामले को पांच लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.

4- मुख्य प्रबंधक (प्रशासन), एनसीएल पर आरोप है कि सीबीआई जांच के बदले इन्होंने पैसे पहुंचाने वाले आरोपियों की मदद की.

5- एनसीएल के सीएमडी के निजी सचिव सूबेदार ओझा ने पहले सप्लायर रवि सिंह को मशीनरी सप्लाई के बदले में भुगतान करने के लिए सीएमडी के बीच मध्यस्थता की. इसके अलावा जब शिकायत सीबीआई तक पहुंची तो इन्होंने रविशंकर सिंह और बसंत कुमार सिंह के जरिए सीबीआई के पास पैसे पहुंचाने में मदद की.

यह भी पढ़ें: जीतू पटवारी का मोहन सरकार पर बड़ा हमला, भोपाल और इंदौर की घटनाओं का जिक्र कर कही ये बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget