एक्सप्लोरर

MP: शिवराज सरकार ने तहसीलों के विस्तार पर लगाई रोक, विधायकों से पूछे बिना ही हो रहा था काम

Bhopal Tehsils Expansion: भोपाल प्रशासन की ओर से चार तहसीलों का गठन व विस्तार किया जा रहा था. इसके लिए बकायादा प्रस्ताव बनाया गया था. इस प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में निरस्त कर दिया गया है.

Bhopal News: भोपाल में विधायकों (MLA) से बगैर पूछे ही प्रशासनिक सिस्टम (Administrative System) की ओर से तहसीलों का गठन व विस्तार किया जा रहा था. तहसीलों के इस विस्तार में गांवों व तहसील कार्यालय की दूरी में काफी विषमता आ रही थी. हालांकि, इस प्रस्ताव पर सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) की कैबिनेट (Cabinet) ने रोक लगा दी है. अब तहसीलों का विस्तार व गठन विधानसभा चुनाव के बाद ही हो सकेगा.

प्रशासन कर रहा था तैयारी

बता दें कि भोपाल प्रशासन की ओर से चार तहसीलों का गठन व विस्तार किया जा रहा था. इसके लिए बकायादा प्रस्ताव बनाया गया था. इस प्रस्ताव को कैबिनेट की बैठक में निरस्त कर दिया गया है. प्रस्ताव को निरस्त करने की वजह बताई गई कि इसमें काफी खामियां हैं. तहसील विस्तार व गठन में ऐसा बंटवारा किया गया है कि इसमें तहसील दफ्तरों से गांवों की दूरी 50 किलोमीटर तक हो गई है. 

हुजूर विधानसभा क्षेत्र में यह खामी

तहसील क्षेत्र के विस्तार व गठन की खामी हुजूर विधानसभा में भी है. हुजूर विधानसभा तहसील के गांव समरधा जंगल और कान्हासैया को एमपी नगर तहसील में जोड़ दिया गया है, जिनकी तहसील कार्यालय से एक गांव की दूरी 51 तो दूसरे गांव की दूरी 27 किलोमीटर है. यही स्थित हुजूर विधानसभा के अन्य गांवों बिलखिरिया, पड़रिया, जमुनिया, बगनिया, अमझरा और बगरौदा में भी देखने को मिल रही है.

विधायक कृष्णा गौर से ही नहीं पूछा

इसी तरह भोपाल प्रशासन द्वारा गोविंदपुरा तहसील को समाप्त किया जा रहा था, जिसकी भनक विधायक कृष्णा गौर तक को नहीं है. तहसील कार्यालय से गांवों की दूरी होने की वजह से ग्रामीणों को खासी असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा. विधायक कृष्णा गौर का कहना है कि मेरी विधानसभा से गोविंदपुरा तहसील खत्म हो रही है, उसकी जानकारी मुझे ही नहीं थी. हालांकि अब प्रस्ताव टल गया है.

इधर से उधर जोड़ दिए गए थे गांव

बता दें तहसील विस्तार व गठन में इधर के गांव उधर जोड़े जा रहे हैं. हुजूर तहसील के 30 गांव एमपी नगर, 32 टीटी नगर, 37 हुजूर और करीब 27 गांव बैरागढ़ तहसील में जोड़े गए हैं. बैरसिया तहसील के करीब 60 गांवों को हुजूर में लाया गया है. पहले बैरसिया के 16 गांव हुजूर तहसील में थे. हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा का कहना है कि हुजूर तहसील कार्यालय भोपाल बाइपास के मध्यम में बने तो हर गांव की तहसील नजदीक हो सकती है.

यह भी पढ़ेंः Bhopal Army Meeting:भोपाल में पांच दिवसीय फौजी मेला, तीनों सेनाओं की बैठक में शामिल होंगे प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
आदिवासियों के घर टूटने पर शिवराज नाराज, मोहन यादव सरकार से क्यों भिड़े मामा?
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
पटरी पर फंसी कार की ट्रेन से जोरदार टक्कर, लोको पायलट की सूझबूझ से ऐसे टला हादसा
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget