एक्सप्लोरर

MP: एमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 हजार करोड़ से होगा विकास, हाईवे और रेलवे ओवरब्रिज को मिली मंजूरी

MP News: कैबिनेट ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड हाईवे, उज्जैन में रेलवे ओवर ब्रिज, नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग परियोजना को मंजूरी दी.

मध्य प्रदेश में मंगलवार को मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य के बुनियादी ढांचे और पेयजल आपूर्ति को मजबूत करने के लिए कई अहम फैसले लिए गए. बैठक में जल जीवन मिशन की योजनाओं के साथ-साथ इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड मार्ग, उज्जैन में रेलवे ओवर ब्रिज और नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग के लिए कुल 7 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई. 

इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड हाईवे को मंजूरी

ये प्रोजेक्ट प्रदेश में कनेक्टिविटी और सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होंगे. कैबिनेट ने इंदौर और उज्जैन के बीच 48.10 किलोमीटर लंबे ग्रीन फील्ड एक्सेस कंट्रोल मार्ग के लिए 2,935 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी. यह 4 लेन का हाईवे होगा, जिसमें दोनों तरफ सर्विस रोड भी बनाए जाएंगे.

इस प्रोजेक्ट में 34 अंडरपास, 2 फ्लाईओवर, 1 रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) और 7 बड़े पुल बनेंगे. इसे हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल (HAM) के तहत बनाया जाएगा, और इसकी कंसेशन अवधि 17 साल होगी.

पहले लोक निर्माण विभाग को दी गई स्वीकृति को रद्द कर इस प्रोजेक्ट को नए मॉडल पर लागू करने का फैसला लिया गया. यह हाईवे दोनों शहरों के बीच आवागमन को तेज और सुरक्षित बनाएगा.

सिंहस्थ 2028 के लिए उज्जैन में नया रेलवे ओवर ब्रिज

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को ध्यान में रखते हुए उज्जैन के हरिफाटक रेलवे क्रॉसिंग पर 4 लेन और नीलकंठ द्वार तक 980 मीटर लंबे रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण को मंजूरी दी गई. इसके लिए 371 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है. यह ब्रिज शहर में यातायात को सुगम बनाएगा और सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को आवागमन में आसानी होगी.

नर्मदापुरम-टिमरनी मार्ग का होगा कायाकल्प

नर्मदापुरम से टिमरनी के बीच 72.18 किलोमीटर लंबा दो लेन पेव्हड शोल्डर मार्ग बनाने के लिए 972 करोड़ रुपये मंजूर किए गए. इस राशि में जमीन अधिग्रहण का खर्च भी शामिल है. इस मार्ग पर 2 अंडरपास, 4 बड़े पुल, 37 मध्यम पुल और 52 छोटे निर्माण कार्य होंगे.

इसे भी हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल के तहत बनाया जाएगा, और कंसेशन अवधि 17 साल होगी. इसके अलावा, जंक्शन सुधार, सड़क सुरक्षा उपाय, रोड मार्किंग और रोड फर्नीचर का काम भी किया जाएगा. यह मार्ग क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करेगा और स्थानीय लोगों के लिए आवागमन को आसान बनाएगा.

जल जीवन मिशन को भी मिली तवज्जो

बैठक में जल जीवन मिशन की पुनरीक्षित योजनाओं पर भी चर्चा हुई. इन योजनाओं के जरिए प्रदेश में पेयजल आपूर्ति को और बेहतर करने पर जोर दिया गया. इन फैसलों से मध्य प्रदेश में विकास की गति तेज होगी और आम लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी.

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget