एक्सप्लोरर

MP Board Exams 2022: इस तारीख से होगा एमपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन, बीस दिनों के भीतर पूरा करना होगा काम

MP Board Exams 2022 Evaluation: इस तारीख से मध्य प्रदेश बोर्ड दसवीं और बारहवीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य शुरू हो जाएगा. बीस दिनों के भीतर कॉपी जांचने का काम पूरा करना होगा.

MP Board Class 10th & 12th Evaluation: मध्य प्रदेश बोर्ड परीक्षाओं (MP Board Exams 2022) की कॉपियों को जांचने का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा. बोर्ड ने इस बाबत पूरी तैयारी कर ली है. माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) द्वारा क्लास दसवीं और बारहवीं की परीक्षाओं का मूल्यांकन कार्य 5 मार्च से शुरू किया जा रहा है. मूल्यांकन कार्य (MP Board Evaluation) 20 दिनों के भीतर पूरा करने के निर्देश मंडल ने जारी किए हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि समय पर परीक्षा होने के कारण इस बार जल्दी परीक्षा परिणाम भी जारी किया जाएगा.

अगले सत्र से ठीक से हो पढ़ाई -

सरकार की मंशा है कि अगले शिक्षण सत्र को समय पर ठीक तरह से शुरू किया जाए. कोरोना की वजह से छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह से प्रभावित हुई है. ये भी जानकारी मिली है कि पहले की तरह इस बार भी मूल्यांकन केंद्र में मोबाइल को पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है. साथ ही मूल्यांकन केन्द्र पर धारा 144 लागू रहेगी.

इतनी कॉपियों की होगी जांच -
माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रदेश के 18 लाख छात्र शामिल हो रहे हैं. ऐसे में शिक्षकों को कुल 1 करोड़ कॉपियों का मूल्यांकन करना है. कॉपियों का मूल्यांकन करने के बाद ऑनलाइन माध्यम से अंक माध्यमिक शिक्षा मंडल को सौंपे जाएंगे. उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का कार्य सुबह 9 बजे से शुरू किया जायेगा. मूल्यांकन में शामिल शिक्षक सुबह 9:30 बजे केंद्र में प्रवेश करेंगे. इसके बाद दिन भर उन्हें वहीं रहना होगा. बीच में वह बाहर नहीं आ सकते हैं. एक दिन में एक शिक्षक को कम से कम 30 और अधिकतम 45 कॉपियां जांचनी होगी.

उसी दिन भेजने होंगे ऑनलाइन अंक -
जबलपुर में कॉपी जांचने के लिए 1300 शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन हुआ है. इस बार मंडल ने कॉपियों का मूल्यांकन होते ही उसी दिन विद्यार्थियों के अंक ऑनलाइन भेजने के निर्देश दिए हैं. अब तक बोर्ड परीक्षाओं के जितने प्रश्न पत्र हो चुके हैं, उन सभी के मूल्यांकन की शुरुआत होगी. मूल्यांकन कार्य 20 दिनों के भीतर पूरा करने के निर्देश मंडल ने जारी किए हैं.

यह भी पढ़ें:

Jammu & Kashmir Job Alert: जम्मू-कश्मीर में कॉन्सटेबल के पदों पर निकली बंपर भर्ती, 2700 पदों के लिए इस तारीख से शुरू होंगे आवेदन 

KVS Admissions 2022: केंद्रीय विद्यालय क्लास वन में एडमिशन के लिए आज से शुरू हुए रजिस्ट्रेशन, इस तारीख के पहले भर दें फॉर्म 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'...तब मेरे ऊपर कोई FIR नहीं करता', CEC विवाद पर राहुल गांधी का बड़ा बयान
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
कैसे शुरू कर सकते हैं नर्सरी बिजनेस, जान लें पूरा प्रॉसेस
Embed widget