एक्सप्लोरर

MP बोर्ड परीक्षा में दबोचा गया पहला 'मुन्नाभाई', कहा- फिल्म देखकर आया था ये आइडिया, जानें पूरा मामला

Board Exam In MP: मध्य प्रदेश में बोर्ड की परीक्षा शुरू होते ही धांधली के मामले आने शुरू हो गये. गुरुवार को देवास जिले में एक परीक्षार्थी के स्थान पर अन्य कोई परीक्षा देता पकड़ा गया.

MP Board Exam Cheater Caught: मध्य प्रदेश में बोर्ड की परीक्षा शुरू होने के साथ परीक्षा हाल में मुन्ना भाई भी पकड़ में आने शुरू हो गए हैं. पहला मामला मध्य प्रदेश के देवास से सामने आया है. यहां पर ज्ञान सिंह के स्थान पर योगेन्द्र सिंह परीक्षा देते हुए पकड़ा गया. उसके खिलाफ पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाया गया है.

देवास जिले में 21000 से ज्यादा विद्यार्थी 12वीं बोर्ड की परीक्षा दे रहे हैं. गुरुवार को यहां पर पहले प्रश्न पत्र को लेकर व्यापक तैयारियां की गई थी. पूरे जिले में 693 विद्यार्थी अनुपस्थित पाए गए. इसके अलावा जिले के सोनकच्छ से एक मुन्ना भाई भी पकड़ा गया. पुलिस ने बताया कि सोनकच्छ के कन्या शाला विद्यालय के कक्ष-3 में तैनात शिक्षकों ने परीक्षार्थियों के हस्ताक्षर करवाए तो यहां पर ज्ञान सिंह पिता अजबसिंह सेंधव के नाम पर के स्थान पर परीक्षा दे रहा योगेन्द्र सिंह पिता इंदर सिंह सेंधव पकड़ा गया. योगेन्द्र ने सभी जगह शिक्षकों को चकमा दे दिया लेकिन जब हस्ताक्षर करने की बारी आई तो उसने अपने असली हस्ताक्षर कर दिए. इसके बाद शिक्षकों का शक यकीन में बदल गया. उससे जब पूछताछ की गई तो उसने गलती स्वीकार कर ली. 

MP गजब है: 'पत्नी बहुत सुंदर है, मेरे साथ नहीं रहना चाहती', एप्लीकेशन लेकर थाने पहुंचा युवक

आरोपी योगेन्द्र सेंधव ने बताया कि वह ज्ञान सिंह सेंधव के स्थान पर परीक्षा देने के लिए आया है. जैसे ही मुन्ना भाई पकड़ा गया, वैसे ही केंद्राध्यक्ष और शिक्षकों ने पुलिस बुलवा ली. पुलिस ने ज्ञान सिंह और योगेन्द्र के खिलाफ धोखाधड़ी के साथ-साथ मध्य प्रदेश मान्यता बोर्ड अधिनियम की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है. देवास पुलिस के मुताबिक योगेन्द्र को पकड़ लिया गया है, जबकि ज्ञान सिंह की तलाश की जा रही है.

आज दसवीं की परीक्षा पर भी कड़ी नजर

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज से हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है. पहले प्रश्न पत्र को लेकर व्यापक तैयारियां की गई है. मध्य प्रदेश के संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर ऑब्जर्वर भी तैनात किए गए है. माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों के मुताबिक भिंड, मुरैना, शिवपुरी, ग्वालियर सहित संवेदनशील जिलों में अधिक संख्या में नकल प्रकरण पकड़ने के लिए फ्लाइंग स्क्वाड बनाए गए हैं, जबकि अन्य जिलों में भी आवश्यकता अनुसार उड़न दस्ते नकल करने वालों को पकड़ेंगे. 

फिल्म देख कर ही आया था आईडिया 

आरोपी योगेंद्र जब पकड़ा गया तो उसने शिक्षकों से माफी मांगते हुए स्कूल से जाने की गुहार लगाई. उसने कहा कि वह मजाक कर रहा था, वह फिल्म देख कर उस पर अमल करने की कोशिश कर रहा था, इस दौरान पकड़ा गया, वह भविष्य में कोई गलती नहीं करेगा. आरोपी योगेंद्र की बहानेबाजी एक न चली. शिक्षकों ने उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया. इस घटना के बाद योगेंद्र के साथ ज्ञान सिंह का भविष्य भी खराब हो गया है.

Delhi News: क्रेडिट कार्ड डाटा चोरी करने के मामले में नोएडा के मैनेजर समेत 11 गिरफ्तार, जानिए कैसे करते थे ठगी

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भाई शालिग्राम गर्ग गिरफ्तार, फायरिंग मामले में कार्रवाई
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
Bhopal News: करोड़ों की लागत से बना निशातपुरा रेलवे स्टेशन धूल फांक रहा, स्थानीय लोगों में नाराजगी
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
कटनी, सतना, रीवा समेत 5 जिलों के 1450 गांवों को मिलेगा नर्मदा का पानी, लास्ट स्टेज में 1 मीटर बचा काम
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू
इंदौर में होटल की बालकनी से गिरने से प्रॉपर्टी डीलर की मौत, कमरे थे 5 अन्य लोग भी मौजूद; जांच शुरू

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget