एक्सप्लोरर

MP Board Exam 2023: एमपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे जबलपुर के 2 लाख 90 हजार छात्र, पौने नौ बजे के बाद नहीं मिलेगी एंट्री, जानें गाइडलाइंस

MP Board Exams: पूरे प्रदेश में इस बार 618 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं. शहरों में निजी स्कूलों को प्राथमिकता दी गई है. जबलपुर में भी बोर्ड परीक्षा कराने की तैयारी पूरी कर ली गई है.

MPBSE 10th and 12th Exam 2023: माध्यमिक शिक्षा मंडल की दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं कल 1 मार्च से शुरू हो रही हैं. जबलपुर संभाग से करीब 2 लाख 90 हजार छात्र बोर्ड की परीक्षा देंगे. शिक्षा विभाग ने संभाग में 820 परीक्षा केंद्र बनाये हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे से निगरानी की व्यवस्था की गई है. 49 परीक्षा केंद्र संवेदनशील और अतिसंवेदनशील की श्रेणी में रखे गये हैं.

संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की विशेष निगरानी रखी जाएगी. जबलपुर जिला में एक भी अतिसंवदेनशील परीक्षा केंद्र नहीं है. स्कूल शिक्षा विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है. जबलपुर संभाग में बनाए गए 820 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सामग्री भेज दी गई है.

जबलपुर संभाग में 22 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील

सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों की विशेष निगरानी रखने को कहा गया है. परीक्षा केंद्र को संवेदनशील और अतिसंवेदनशील घोषित करने की परंपरा रही है. इस बार संख्या कुछ ज्यादा है. पूरे प्रदेश में इस बार 618 संवेदनशील और अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं. शहरों में सरकारी स्कूलों की जगह निजी स्कूलों को ज्यादा परीक्षा केंद्र बनाया गया है.

जबलपुर के 101 परीक्षा केंद्रों में 61 सरकारी और 40 निजी स्कूल हैं. ग्रामीण क्षेत्रों में परीक्षा केंद्र बनाने के लिये सरकारी स्कूलों को प्राथमिकता दी गई है. जबलपुर संभाग के 22 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील की श्रेणी में हैं. निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने की हिदायत दी गई है.  

CCTV और मंडल मुख्यालय से भी होगी निगरानी

27 संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर भी विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं. मंडल मुख्यालय भोपाल से भी परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जाएगी. सिवनी जिला सबसे संवेदनशील माना जा रहा है. 20 परीक्षा केंद्रों की विशेष निगरानी होगी. सिवनी में 12 संवेदनशील और 8 अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने के साथ ही मंडल मुख्यालय से भी निगरानी रखी जाएगी.

इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल ने बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बदलाव किया है. बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 4 सेटों में ली जा रही हैं. इस बार A, B, C, D चार सेट होंगे. बोर्ड परीक्षा में 20 की जगह 32 पेज की उत्तर पुस्तिका परीक्षार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने दिशा निर्देश जारी कर दिया है.

Vande Bharat Train: अप्रैल में दौड़ेगी MP की पहली हाई स्पीड 'वंदे भारत', जबलपुर-भोपाल-इंदौर का सफर होगा दिलचस्प

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
दलहन की खेती से बढ़ेगी कमाई, उन्नत बीजों पर सरकार दे रही 50% सब्सिडी
Embed widget