एक्सप्लोरर

MP Borad 10th Result 2023: 10वीं में सेकेंड टॉपर आईं प्राची गढ़वाल ने बताया सफलता का राज, जानें क्या है उनका सपना

MP News: मध्य प्रदेश में 10वीं क्लास में 493 अंक लाकर सेकेंड टॉपर रही प्राची गढ़वाल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को दिया. उनका सपना आईआईटी में पढ़ने का है.

Indore News: इंदौर की प्राची गढ़वाल आज समूचे मध्य प्रदेश में चर्चा में है. जबसे मध्य प्रदेश बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट (MP Board 10th Result 2023) घोषित हुआ है, प्राची गढवाल (Prachi Garhwal) का नाम हर जुबान पर है. आइए जानते हैं आखिर क्या है प्राची का सक्सेस मंत्रा. प्राची का सपना आईआईटी में पढ़ने का है. 

लगन से पढ़ाई करना जरूरी है
मध्य प्रदेश में 10वीं क्लास में 493 अंक लाकर सेकेंड टॉपर रही प्राची गढ़वाल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और विद्यालय के शिक्षकों को दिया. प्राची ने एबीपी न्यूज़ से कहा,''मैनें चार से आठ घंटे की पढ़ाई का रोटेशन बनाकर रखा.इससे मुझे काफी मदद मिली.'' सोशल मीडिया को लेकर प्राची ने कहा कि मोबाइल का उपयोग करें लेकिन ज्यादा नहीं. प्राची का मानना है कि फोकस और स्ट्रेस फ्री होकर पढ़ें तो सफलता आसानी से मिलेगी. इधर प्राची की मां ने कहा कि उसकी पढ़ाई काफी मन लगाकर की. वो पढाई में किसी प्रकार का व्यवधान पसंद नहीं करती है.

आईआईटी करना चाहती है प्राची
प्राची गढ़वाल ने कहा कि वे अब पीसीएम (फीजिक्स, केमेस्ट्री, मैथ) लेकर भविष्य में आईआईटी में पढ़ाई करना चाहती हैं. वहीं प्राची के पिता ने कहा कि उसे हमारी ओर से कोई दबाव नहीं है जो उसकी मर्जी होगी वह उस विषय का चयन करे. हमारी बेटी ने आज हमारा और इंदौर का नाम पूरे प्रदेश में रौशन किया है.

कैसे रहे इस साल 10वीं के नतीजे

मध्य प्रदेश बोर्ड ने गुरुवार को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी किए. माध्यमिक शिक्षा मंडल के मुख्यालय में स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने नतीजे जारी किए. हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 63.29 फीसदी रहा है. इनमें छात्रों का पास प्रतिशत 60.26 फीसदी रहा और छात्राओं का पास प्रतिशत 66.47 फीसदी रहा है. 

दसवीं की परीक्षा में इंदौर के नंदानगर के पिंक फ्लॉवर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली मृदुल पाल ने 494 अंक हासिल कर पहला स्थान हासिल किया है. वहीं इंदौर के ही नेहरू नगर के न्यू पिंक फ्लॉवर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ने वाली प्राची गढवाल ने 493 अंक हासिल कर दूसरा स्थान बनाया है.सीधी के गुरुकुल पब्लिक हाई स्कूल में पढ़ने वाली कीर्ति प्रभा मिश्रा और नरसिंहपुर के  शासकीय बहुउद्देशीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय की स्नेहा लोधी ने भी 493 अंक हासिल कर दूसरा स्थान हासिल किया है. वहीं सात छात्र-छात्राओं ने 492 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया है.

ये भी पढ़ें

Jabalpur: गुंडों-बदमाशों की आएगी शामत, जबलपुर में गिराए जाएंगे ढाई सौ अपराधियों के मकान

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, 'आप 100 करोड़ के भी काम...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, 'एक-एक दरवाजे पर...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला करते हुए किया बड़ा दावा, '25 हजार वोटों से...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'
दतिया उपचुनाव: क्या आपके पास CM का कॉल आया? नरोत्तम मिश्रा का जवाब, 'नहीं, वो क्यों...'

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget