एक्सप्लोरर

MP News: बीजेपी विकास यात्रा कार्यक्रम में बारिश से धंसी पाइप, चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत

Sidhi BJP Vikas Yatra: बीजेपी विकास यात्रा में पाइप धंसने से चपेट में आए बुजुर्ग की मौत हो गई. मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया. मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने परिजनों से जरुरी मदद का एलान किया.

Sidhi: मध्य प्रदेश में इन दिनों बीजेपी की विकास यात्रा चल रही है. इसी विकास यात्रा में एक बेहद दुखद खबर सीधी जिले से सामने आई है.  शुक्रवार (28 जुलाई) को करीब शाम 5 बजे सीधी जिले के गांधी ग्राम में विकास यात्रा की सभा आयोजित की गई थी. सभा में ग्रामीण सहित बीजेपी के कई नेता मौजूद थे. विकास कार्यों को लेकर नेताजी मंच पर भाषण दे रहे थे, उसी दौरान मौसम का मिजाज बदल गया, तेज आंधी और बारिश की वजह से पंडाल का पाइप धस कर गिर गया. जिसकी चपेट में एक बुजुर्ग व्यक्ति आकर घायल हो गए, आनन फानन में उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया. जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि शुक्रवार (28 जुलाई) को रामचरण बैगा उम्र 70 वर्ष अपने गांव मे शिवराज सरकार की विकास यात्रा में नेताजी का भाषण सुनने के लिए गये हुए थे. पंडाल में बैठकर नेताजी का भाषण सुन रहे थे, उसी दौरान तेज हवाओं के साथ आई बारिश ने ऐसा कोहराम मचाया कि पंडाल में अफरा तफरी का मच गई. पंडाल का पाइप रामचरण बैगा के ऊपर गिर गया, जिस वजह वह गंभीर रुप से घायल हो गए. वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा

शनिवार (29 जुलाई) को मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा शुरू कर दिया. परिजनों ने आरोप लगाया कि हम लोग विधायक के कार्यक्रम में गये थे. कार्यक्रम के दौरान इतनी बड़ी घटना होने के बाद भी सीधी विधायक केदार शुक्ला ने मृतक के परिजनों से मिलना उचित नहीं समझा. इसी बात से खफा होकर मृतक के परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया. जिसके बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच कर परिजनों को समझा बुझाकर शांत कराया और मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके गृह ग्राम में भेज दिया. जिला कलेक्टर साकेत मालवीय ने मृतक के परिजनों को 10 हजार दाह संस्कार के लिए और 4 लाख रुपये राज्य सरकार की ओर से देने का आश्वासन दिया है.

ये भी पढ़ें: MP Tiger News: मध्य प्रदेश 785 बाघों के साथ बना 'टाइगर स्टेट,' सीएम शिवराज ने दिया ये संदेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
साहिल-मुस्कान को फांसी की सजा पर राजा रघुवंशी की मां बोलीं, 'सोनम को...'
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
दमोह सहित सभी जिलों को मिल रही हैं सड़कों की सौगात : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
‘मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान’ के उद्देश्यों की पूर्ति की दिशा में ‘संपर्क अभियान 2026’ को मिली बड़ी सफलता
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026
इंफ्रास्ट्रक्चर में  निवेश बढ़ाने के लिए सीएम डॉ. मोहन ने की नई पहल, इंदौर में होगी अर्बन कॉन्क्लेव-2026

वीडियोज

CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget