एक्सप्लोरर

मध्य प्रदेश में ईद पर लगे 'फिलिस्तीन समर्थन' के नारे, BJP ने प्रियंका गांधी पर लगाए आरोप, क्या है कनेक्शन?

Madhya Pradesh News: ईद के जश्न के दौरान मध्य प्रदेश में कुछ लोगों ने वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ काली पट्टी बांधी और फिलिस्तीन समर्थन में तख्तियां लटकाईं. इसे लेकर BJP और कांग्रेस में बहस छिड़ गई.

MP Protest Against Waqf Amendment Bill: मध्य प्रदेश में ईद के जश्न के बीच केंद्र सरकार के वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया. इसके अलावा, लोग फिलिस्तीन के साथ एकजुटता व्यक्त करने वाली तख्तियां लगाए दिखे. इसको लेकर सोमवार (31 मार्च) को सत्तारूढ़ बीजेपी और विपक्षी कांग्रेस के बीच बहस छिड़ गई.

एमपी में ईद का जश्न पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया. हालांकि समुदाय के कुछ सदस्यों ने वक्फ अधिनियम में संशोधन करने के केंद्र सरकार के कदम के खिलाफ विरोध जताने के लिए काली पट्टी बांधी, जबकि यहां एक जगह कुछ लोगों ने एक समूह को 'मैं फिलिस्तीन के साथ खड़ा हूं’ की तख्तियां प्रदर्शित कीं.

बीजेपी ने प्रियंका गांधी पर लगाए आरोप
इसके बाद बीजेपी सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि विभाजनकारी बयानबाजी करके हिंसा भड़काने के प्रयासों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा, "कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने संसद में फिलिस्तीन का बैग लेकर लोगों की भावनाओं को भड़काया. विपक्षी नेताओं को तुष्टीकरण की राजनीति के लिए इतना नीचे गिरने पर शर्म आनी चाहिए."

विश्वास सारंग ने कहा, "जब बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे थे, तब प्रियंका दीदी के पास उन हिंदुओं का समर्थन करने का समय नहीं था. ईद पर बैनर दिखाकर देश में अराजकता फैलाने की ऐसी कोशिशें बर्दाश्त नहीं की जाएंगी."

इतना ही नहीं, बीजेपी सराकर में मंत्री सारंग ने कहा कि इन तत्वों को समझना चाहिए कि अगर उन्हें भारत से फायदा हो रहा है, तो उन्हें भारतीयों की तरह सोचना भी चाहिए. ऐसी विभाजनकारी सोच को स्वीकार नहीं किया जाएगा. वक्फ (संशोधन) विधेयक को पढ़े बिना उसका विरोध करना गलत है. 

'वक्फ से मुसलमान को भी फायदा नहीं'- विश्वास सारंग
खेल मंत्री ने आगे कहा, ‘‘वक्फ से किसी गरीब मुसलमान को फायदा नहीं हुआ है. अवैध रूप से जमीन हड़पने में शामिल केवल अमीर मुस्लिम नेताओं को ही वक्फ बोर्ड से फायदा हुआ है.’’

सारंग के बयान पर कांग्रेस का पलटवार
विश्वास सारंग पर पलटवार करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अभिनव बरोलिया ने कहा, ''फिलिस्तीन हमारा दुश्मन नहीं है. आज अगर कोई मुस्लिम भाई ईद पर फिलिस्तीन के बारे में अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहा है, तो इसमें गलत क्या है? इस मुद्दे को राजनीति नहीं, बल्कि मानवता का मामला माना जाना चाहिए.’’

'फिलिस्तीन जाकर देखें हाल'- कांग्रेस नेता
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि सारंग विकास की बात नहीं करते हैं. उन्होंने कहा,‘‘आज जब बिजली के बिल और संपत्ति कर बढ़ रहे हैं, तो वे इस पर चर्चा नहीं कर रहे. इसके बजाय, वे हिंदुओं और मुसलमानों को विभाजित करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. फिलिस्तीन (गाजा) जाकर वहां का माहौल देखें कि वहां किस तरह की बर्बरता हुई है.’’

काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करते दिखे लोग
इससे पहले, एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि यहां कई लोग वक्फ अधिनियम संशोधन के विरोध में काली पट्टी बांधकर नमाज अदा करते देखे गए, जबकि एक मस्जिद में कुछ लोगों ने 'मैं फिलिस्तीन के साथ खड़ा हूं' की तख्ती थामी थी.

फिलिस्तीन-इजरायल विवाद
7 अक्टूबर, 2023 को हमास द्वारा किए गए घातक हमले के बाद इजरायल ने गाजा पट्टी पर हमला किया. इजरायल ने हमास के साथ युद्धविराम समाप्त कर दिया और इस महीने की शुरुआत में आश्चर्यजनक बमबारी के साथ 17 महीने तक चले युद्ध को फिर से शुरू कर दिया, जिसमें सैकड़ों लोग मारे गए. गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, इजरायल के हमले में 50 हजार से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं. 

28 मार्च को रमज़ान के आखिरी शुक्रवार की नमाज़ के दौरान भी भोपाल, विदिशा और कुछ अन्य जगहों पर केंद्र के वक्फ संशोधन विधेयक 2024 के खिलाफ़ इसी तरह का काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया गया था. यह विरोध प्रदर्शन पिछले हफ्ते ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड (एआईएमपीएलबी) द्वारा किए गए आह्वान पर किया गया था. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget