एक्सप्लोरर

बुदनी उपचुनाव: शिवराज सिंह चौहान की बैठक में नहीं शामिल हुए राजेंद्र सिंह राजपूत, आज ले सकते हैं बड़ा फैसला

MP By Election 2024: बुदनी उपचुनाव में राजेंद्र सिंह राजपूत टिकट नहीं मिलने से नाराज हैं. उन्होंने सोमवार को हुई बीजेपी की बैठक में हिस्सा नहीं लिया. इस बीच उन्होंने बैठक बुलाई है.

Budhni Assembly By Election 2024: पूर्व मुख्यमंत्री और केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गढ़ बुदनी में उपचुनाव के लिए बीजेपी प्रत्याशी के नाम की घोषणा होने के साथ ही नाराजगी का दौर भी शुरू हो गया है. टिकट नहीं मिलने की वजह से पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत नाराज नजर आ रहे हैं. उनकी नाराजगी का असर सोमवार (21 अक्टूबर) को देखने को भी मिला, जब वह भोपाल में आयोजित मीटिंग शामिल नहीं हुए.

बता दें कि बुदनी विधानसभा के उपचुनाव को लेकर केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल स्थित बंगले पर बुदनी विधानसभा के बीजेपी पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की थी.

कौन-कौन बैठक में हुए शामिल?

इस बैठक में बुदनी विधानसभा से प्रत्याशी रमाकांत भार्गव, जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, पूर्व जिलाध्यक्ष रघुनाथ सिंह भाटी सहित तमाम नेता शामिल हुए थे, लेकिन इस बैठक में पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजूपत नहीं पहुंचे. उनकी गैरमौजूदगी चर्चा का कारण भी रही.

राजेन्द्र सिंह समर्थकों ने बुलाई मीटिंग
बीजेपी से प्रत्याशी की घोषणा होने के बाद बुदनी से पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत और पूर्व मंडी अध्यक्ष रेहटी आशाराम यादव के संयुक्त समर्थकों द्वारा आज चुनाव संबंधी एक बैठक बुलाई है. बैठक दोपहर 3 बजे सर्व मंगलम पैलेस भैरुंदा में रखी गई है. 

पूर्व सीएम के लिए छोड़ी थी सीट
पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत ने केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के लिए अपनी सीट छोड़ी थी. दरअसल, सांसद रहते शिवराज सिंह चौहान जब पहली बार मध्य प्रदेश के सीएम बने थे, तब बुदनी से तत्कालीन विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत ने अपनी सीट खाली करके उन्हें दी, जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान लगातार पांच बार बुदनी विधानसभा सीट से विधायक रहे.

इस उपचुनाव में राजेन्द्र सिंह राजपूत भी प्रबल दावेदार थे, लेकिन उनके स्थान पर पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव को प्रत्याशी बनाया गया है, जिससे कहीं न कहीं राजेन्द्र सिंह राजपूत के समर्थकों में नाराजगी भी देखी जा रही है.

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बढ़ी ठंड, कई जिलों में 18 डिग्री तक लुढ़का पारा, जानें आपके जिले का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
बुलेट ट्रेन में देरी का ठीकरा जापान के मंत्री ने भारत पर फोड़ा, विदेश मंत्रालय ने दिया ये जवाब
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान ने साफ किया रुख, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget