एक्सप्लोरर

MP: पन्ना में BJP विधायक की बेटी 30 हजार रुपये घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार, जानें- क्यों मांगी थी रिश्वत?

MP News: अपमानगंज नगर परिषद की अध्यक्ष सारिका खटीक को कार्यालय में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है. सारिका खटीक बीजेपी विधायक उमा देवी खटीक की बेटी हैं.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अमानगंज नगर परिषद की अध्यक्ष सारिका खटीक को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते लोकायुक्त पुलिस सागर ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. ठेकेदार के बिलों के भुगतान के एवज में रिश्वत मांगी गई थी. सारिका खटीक दमोह जिले के हटा से बीजेपी विधायक उमा देवी खटीक की बेटी हैं. जनप्रतिनिधि के पकड़े जाने का यह पहला मामला सामने आया है. 

लोकायुक्त पुलिस सागर के मुताबिक पन्ना जिले के अपमानगंज नगर परिषद के आजाद नगर वार्ड निवासी आजाद राज मोदी ने लोकायुक्त पुलिस सागर में शिकायत दर्ज कराई थी. इसमें परिषद की अध्यक्ष सारिका खटीक द्वारा उसकी लिफ्टिंग मशीन के चार महीने के बिलों के भुगतान के एवज में रिश्वत मांगी जा रही थी. लोकायुक्त पुलिस ने जांच के बाद गुरुवार (2 मई) को सारिका खटीक पति शारद खटीक अध्यक्ष नगर परिषद अमानगंज को नगर परिषद अमानगंज के कार्यालय में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा. 

यह कार्रवाई लोकायुक्त DSP मंजू सिंह के नेतृत्व में की गई. शिकायत कर्ता ठेकेदार और बीजेपी नेता आजादराज मोदी के अनुसार उसके चार माह के बिलों का भुगतान नहीं हो रहा था. उसके लिफ्टर मशीन के चार माह का भुगतान एक लाख 33 हजार रुपये बाकी था. अध्यक्ष सारिका खटीक द्वारा 40 हजार रुपये मांगे जा रहे थेय फिलहाल 10 हजार रुपये वह पहले दे चुका था.

बीजेपी विधायक की बेटी हैं सारिका खटीक
पन्ना जिले के अमानगंज नगर परिषद की अध्यक्ष सारिका खटीक दमोह जिले के हटा से बीजेपी विधायक उमा देवी खटीक की बेटी है. सारिका बीजेपी में भी सक्रिय रही है. सारिका खटीक दमोह जिले से दो बार जिला पंचायत की सदस्य रह चुकी है. शादी के बाद सारिका खटीक अमानगंज में बीजेपी में सक्रिय रही और नगर परिषद की अध्यक्ष बनी. वह अमानगंज मंडल की महामंत्री भी है. लोकायुक्त पुलिस द्वारा जनप्रतिनिधियों के खिलाफ ट्रैप की कार्यवाई का यह पहला मामला है.

(विनोद आर्या की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें: मौसम की मार! जबलपुर में आम के शौकीनों को ढीली करनी पड़ेगी जेब, उत्पादन घटने से कीमतें बढ़ीं

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
संपत्ति छिपाने के मामले में मंत्री गोविंद राजपूत को राहत, कांग्रेस की याचिका खारिज
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
दतिया उपचुनाव का कल आएगा रिजल्ट, स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेस का पहरा
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
'दोषी नहीं बचेंगे', खंडवा में एंबुलेंस में मासूम की मौत पर बोले डिप्टी CM
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप
रीवा में पति पर पत्नी की हत्या के प्रयास का आरोप, पुल से फेंकने का आरोप

वीडियोज

Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल
Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
CJP प्रदर्शन के दौरान दिल्ली दहलाने की साजिश! जैश आतंकी की गर्लफ्रेंड भी गिरफ्तार
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
'राम मंदिर की आधारशिला रखने वाले दलित थे इसलिए...' अरुण भारती का बड़ा हमला
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
विजय वर्मा का कास्टिंग काउच पर खुलासा, बोले- वो मुझे गलत तरीके से छूने लगा था
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
केरल में भारी बारिश और बाढ़ से 6 लोगों की मौत, 6 लापता, CM ने क्या कहा?
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
तेलंगाना में पति ने पत्नी के हाथ-पैर बांधकर की हत्या, पुलिस का बड़ा खुलासा
PMO Eligibility: PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
PMO में नौकरी कैसे मिलती है, यहां कितनी मिलती है सैलरी?
Text Neck Syndrome : मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
मोबाइल की लत बना रही है गर्दन को बूढ़ा, जानें कैसे?
Embed widget