एक्सप्लोरर

तीन महीने पहले BJP नेता मोनू कल्याणे की हुई थी हत्या, अब पत्नी ने किया सुसाइड, फंदे से लटका मिला शव

Indore News: बीजेपी नेता मोनू कल्याणे की तीन महीने पहले जून में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. अब उनकी पत्नी दीपिका कल्याणे ने इंदौर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है.

Monu Kalyane Wife Suicide: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) के एमजी रोड इलाके में आज बुधवार (25 सितंबर) की सुबह बीजेपी नेता रहे मोनू कल्याणे की पत्नी ने आत्महत्या कर ली. मोनू कल्याणे की तीन महीने पहले जून में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका की पहचान दीपिका कल्याणे(28) पति मोनू कल्याणे के रूप में हुई है. 

पुलिस ने कहा, आज सुबह करीब 9 बजे दीपिका कल्याणे के परिजन उन्हें मृत अवस्था में एमवाय हॉस्पिटल लेकर पहुंचे थे. वहीं परिजनों ने बताया कि दीपिका का शव कमरे में फंदे से लटका मिला. पुलिस का कहना है कि आज ही उनका पोस्टमार्टम कराया जाएगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा.

कैलाश विजयवर्गीय के करीबी थे मोनू कल्याणे
फिलहाल पुलिस अभी घर में छानबीन कर रही है, लेकिन अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. बता दें मोनू कल्याणे को मंत्री कैलाश विजयवर्गीय (Kailash Vijayvargiya) का बेहद करीबी माना जाता था. मोनू विधानसभा इंदौर-3 की राजनीति में अच्छी खासी दखल रखते थे.

जून में हुई थी मोनू की हत्या
23 जून की सुबह मोनू किसी रैली की तैयारी के बाद घर लौट रहे थे. इसी दौरान दो हमलावर बाइक से आए और मोनू से बात करने लगे. इसी बीच बाइक पर पीछे बैठे अर्जुन ने मोनू पर गोलियां चला दीं. ऐसी जानकारी भी सामने आई थी कि मोनू के अलावा उसके दोस्तों पर भी गोली चलाई गई थी, लेकिन वे बच निकले थे. इसके बाद घायल मोनू को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. 

वहीं इंदौर पुलिस ने दोनों आरोपियों को 30 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया था. आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें लगायी गयी थी. पुलिस की टीमों ने उज्जैन, मंदसौर, इंदौर, भोपाल, विदिशा सहित कई स्थानों पर छानबीन की, जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी हुई.

यह भी पढ़ें: MP में पांच साल की बच्ची से कुरकुरे दिलाने के बहाने हैवानियत, रेप केस में जेल से छूटा था आरोपी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
इंदौर में वाहनों की टक्कर पर हिंसक झड़प, युवक को कार की डिक्की में किया बंद
UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget