एक्सप्लोरर

BJP का संभाग स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग रायसेन में, प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी होंगे शामिल

BJP Meeting: बीजेपी मीडिया विभाग के भोपाल संभाग और नर्मदापुरम संभाग का संयुक्त संभागीय प्रशिक्षण वर्ग रायसेन जिले के शगुन गार्डन में 10 जनवरी को आयोजित किया गया है. इसमें कई पदाधिकारी शामिल होंगे.

MP News: अपने मीडिया प्रभारियों को चुनावी टिप्स देने के लिए दस जनवरी को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है. भोपाल और नर्मदापुरम संभाग का संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग रखा गया है. इस प्रशिक्षण वर्ग में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, संगठन प्रदेश महामंत्री हितानंद शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी शामिल होंगे.

साल 2023 के चुनावी वर्ष को भारतीय जनता पार्टी अहम मान रही है. विधानसभा चुनाव में आठ  से नौ महीने का समय ही शेष बचा है. ऐसे में बीजेपी अपनी मीडिया टीम को सशक्त बनाने के लिए ऐसे प्रशिक्षण वर्ग प्रत्येक संभाग में कर रही है. पार्टी की विचारधारा की विकास यात्रा, बढ़ता भारत, बढ़ता मध्यप्रदेश, समाचार निर्माण के साथ- साथ मीडिया के कार्य और व्यवहार जैसे विषयों पर विस्तार से इस प्रशिक्षण वर्ग में चर्चा होगी.

10 जनवरी को प्रशिक्षण वर्ग किया गया  आयोजित
मध्य प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार बीजेपी मीडिया विभाग के भोपाल संभाग और नर्मदापुरम संभाग का संयुक्त संभागीय प्रशिक्षण वर्ग रायसेन जिले के शगुन गार्डन में 10 जनवरी को आयोजित किया गया है. दोनों संभागों का संयुक्त संभागीय प्रशिक्षण वर्ग सुबह नौ बजे से शुरू होगा. सीहोर जिले के बीजेपी मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया कि इस  प्रशिक्षण वर्ग में जिला और सह मीडिया प्रभारी भाग लेंगे. इसके साथ-साथ  सभी 19 मंडलों के मीडिया प्रभारी और सभी सात मोर्चो के जिला मीडिया प्रभारी भाग लेंगे. 

ये पदाधिकारी होंगे शामिल
बता दें कि रायसेन में आयोजित मीडिया विभाग के प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा शामिल होंगे. वहीं इस प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर, प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी विजय दुबे और जिले के प्रभारी मंत्री अरविंद भदौरिया भी मौजूद रहेंगे.

इतना ही नहीं प्रशिक्षण वर्ग में सांसद रमाकांत भार्गव,स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, पूर्व मंत्री और सिलवानी विधायक रामपाल सिंह, भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा, बीजेपी जिलाध्यक्ष डॉ. जयप्रकाश किरार और प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा भी रहेंगी. इस प्रशिक्षण वर्ग में अन्य वक्ता और बीजेपी मीडिया विभाग के पदाधिकारी भी शामिल होंगे.

MP Politics : बीजेपी की चुनावी रणनीति अपनाएगी कांग्रेस, मध्य प्रदेश में बनाएगी पन्ना प्रभारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर ट्रक हादसे पर CM मोहन यादव ने जताया दुख, मुआवजे का किया ऐलान
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर
ग्वालियर में मौत बनकर दौड़ा ट्रक, चश्मदीद ने बताया खौफनाक मंजर

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
फ्रांस हिंसक प्रदर्शन: ट्रंप ने इमिग्रेशन को ठहराया जिम्मेदार- 'उनके दिलों में...'
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
बुजुर्ग मुस्लिम महिला का हुआ निधन तो गांव वालों ने रोक दी रामलीला, बिजनौर में एकता की मिसाल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
फायरिंग में टाइगर श्रॉफ को हाथ में लगी चोट, हॉस्पिटल से निकलने की वीडियो आई सामने
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
कैसे करें काले गुड़ के बिजनेस की शुरुआत, किस गन्ने से बनता है यह?
Embed widget