एक्सप्लोरर

MP Election 2023: बीजेपी ने अपने सबसे धनवान विधायक को फिर दिया टिकट, नाराज पूर्व मंत्री का नाम भी लिस्ट में

MP Assembly Election 2023: शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी संजय पाठक कटनी जिले के विजय राघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अभी बीजेपी विधायक हैं. उन्होंने अपनी संपत्ति 226 करोड़ रुपये से अधिक की बताई थी.

MP BJP Candidate List 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Election 2023) के लिए बीजेपी (BJP) ने सोमवार (9 अक्टूबर) को अपने कैंडिडेट की चौथी सूची जारी कर दी है. 57 उम्मीदवारों की इस सूची में जबलपुर संभाग की सात सीटों पर पार्टी ने पुराने नामों को ही तरजीह दी है. इस लिस्ट में बालाघाट जिले की परसवाड़ा सीट से विधायक और शिवराज सरकार में आयुष मंत्री रामकिशोर कांवरे और जबलपुर जिले की पाटन सीट से एमएलए एवं पूर्व मंत्री अजय विश्नोई को फिर मौका दिया गया है. प्रदेश के सबसे धनवान विधायक संजय सत्येंद्र पाठक को कटनी जिले की विजयराघवगढ़ सीट से एक बार फिर उम्मीदवार बनाया गया है.

जबलपुर संभाग से घोषित बीजेपी के सात उम्मीदवारों में सबसे उम्रदराज अजय विश्नोई (71 के साल) हैं जबकि राम किशोर कांवरे (42 साल) सबसे यंग हैं. सभी घोषित उम्मीदवार दो या उससे अधिक बार के विधायक हैं. जबलपुर कैंट विधानसभा सीट से अशोक रोहाणी, जबलपुर पनागर विधानसभा सीट से सुशील तिवारी इंदू, कटनी-मुड़वारा सीट से संदीप जायसवाल और सिवनी विधानसभा सीट से दिनेश राय मुनमुन को भारतीय जनता पार्टी ने अपना उम्मीदवार घोषित किया है.सभी सात उम्मीदवार ग्रेजुएट या इससे अधिक शिक्षित हैं.

बीजेपी ने अजय विश्नोई को क्यों दिया टिकट?
इस सूची में अजय विश्नोई का नाम दो वजहों से चर्चा में है. विश्नोई 70 साल से ऊपर के क्राइटेरिया में आते है. वहीं, इस पंच वर्षीय कार्यकाल में वे लगातार मुखर होकर शिवराज सरकार की नीतियों की आलोचना करते रहे है. एक बार तो उन्होंने शिवराज सिंह चौहान को सिर्फ मालवा का सीएम बता दिया था. माना जा रहा था कि अजय विश्नोई की टिकट इस बार काट सकती थी लेकिन जीतने वाले उम्मीदवारों के सर्वे में उनका नाम काफी ऊपर था. इसी वजह से पार्टी ने इमरजेंसी में जेल जा चुके अपने सीनियर लीडर अजय विश्नोई को एक बार फिर मौका दिया है.

ज्योति दीक्षित के पार्टी छोड़ने की वजह
इसी तरह कटनी-मुड़वारा सीट से उम्मीदवार बनाये गए विधायक संदीप जायसवाल के विरोध की खबरें आ रही हैं. कटनी में बीजेपी महापौर पद की उम्मीदवार रहीं ज्योति विनय दीक्षित ने संदीप जायसवाल को टिकट मिलने से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने पार्टी के सभी पदों को छोड़ दिया है. ज्योति दीक्षित महापौर का चुनाव निर्दलीय प्रत्याशी से हार गई थी. उनके साथ कई समर्थक कार्यकर्ताओं ने भी इस्तीफा दिया है.

संजय पाठक के पास 226 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति 
अब बात प्रदेश के सबसे धनवान विधायक की करते हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेहद करीबी संजय पाठक कटनी जिले के विजय राघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से अभी बीजेपी विधायक हैं. साल 2018 के विधानसभा चुनाव में संजय पाठक ने अपनी संपत्ति 226 करोड़ रुपये से अधिक की बताई थी. संजय पाठक की कटनी सहित कई जिलों में आयरन ओर और मार्बल की खदानें हैं. उनके पिता सत्येंद्र पाठक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के मंत्रिमंडल में खनिज मंत्री रहे हैं. संजय पाठक भी पहले कांग्रेस की टिकिट पर विधायक चुने जा चुके हैं. शिवराज सिंह चौहान के पिछले कार्यकाल में संजय पाठक मंत्री भी रहे हैं.

यह भी पढ़ें: Rahul Gandhi Rally in MP: तारीखों के एलान के बाद आज राहुल गांधी करेंगे चुनाव अभियान का शंखनाद, शहडोल में होगी सभा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर की सबसे बड़ी उड़ान, आज इतिहास रचने निकलेगा Vikram-1; जानिए क्यों खास है ये मिशन
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
'BJP वाले देश के लिए सफेद चादर का कफन...', सोनम वागंचुक को जंतर-मंतर से हटाने पर बोलीं डिंपल यादव
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
'बंटवारा 1947' से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
'बंटवारा 1947' से पहले सनी देओल की री रिलीज हो रही तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
IND vs ENG 3rd ODI में रोहित शर्मा रच सकते हैं इतिहास, Lord's में बना सकते हैं ये 2 रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
'दिल्ली पुलिस ने मुझे...', सोनम वांगचुक को धरने से हटाए जाने के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा दावा
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget