एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'हार को सामने देख कर रावण...मेघनाथ सबको उतार दिया...', बीजेपी की दूसरी लिस्ट पर कांग्रेस का तंज

MP BJP Candidate List: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने बीजेपी की दूसरी लिस्ट पर तंज कसा है. कांग्रेस का कहना है कि बीजेपी ने हार को देखते हुए केंद्रीय मंत्री और सांसदों को इस बार चुनावी मैदान में उतारा है.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस पूरी तरह सरगर्म हैं. मतदाताओं को रिझाने के लिए एक तरफ कांग्रेस ने पूरे प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकाली तो वहीं सत्तारुढ़ बीजेपी ने जन आशीर्वाद यात्रा निकाली. बीजेपी ने सोमवार (25 सितंबर) को उम्मीदवारों के नामों की दूसरी लिस्ट जारी की है. बीजेपी में इस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिल रही है. पूर्व सीएम कमलनाथ ने बीजेपी की दूसरी लिस्ट पर निशान साधते हुए कहा कि एमपी में हार स्वीकार कर चुकी बीजेपी ने उम्मीद का आखरी झूठा दांव खेला है. 

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा 18.5 साल की बीजेपी सरकार और 15 साल से ज्यादा सीएम शिवराज के विकास के दावों को नकारने वाले बीजेपी प्रत्याशियों की सूची, करोड़ों कार्यकर्ताओं की पार्टी का दावा करने वाली बीजेपी की आंतरिक हार पर पक्की मोहर है. बीजेपी के उम्मीदवारों के दूसरी लिस्ट पर मध्य प्रदेश कांग्रेस ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट एक संदेश में तंज कसा है. सोशल मीडिया पर पोस्ट संदेश में एमपी कांग्रेस ने कहा, 'हार को सामने देख कर रावण ने कुंभकर्ण, अहिरावण, मेघनाद सबको उतार दिया था…बस यही दूसरी लिस्ट में हुआ है.'

बीजेपी ने 3 केंद्रीय मंत्रियों को दिया टिकट
बता दें, बीते सोमवार (25 सितंबर) को बीजेपी ने विधानसभा उम्मीदवारों के नामों की दूसरी लिस्ट जारी की है. दूसरी लिस्ट में कुल 39 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं. इस लिस्ट को मिलाकर बीजेपी मध्य प्रदेश के 230 सीटों में से 78 पर उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है. दूसरी लिस्ट बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट में कई चौंकाने वाले नाम शामिल किये हैं. जिनमें केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को दिमनी सीट से, प्रह्लाद सिंह पटेल को नरसिंहपुर और फग्गन सिंह कुलस्ते को निवास विधानसभा (रिजर्व) सीट से उम्मीदवार बनाया हैं. इसके अलावा पार्टी ने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजवर्गीय को इंदौर-1 विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाने का एलान किया है. 

न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी-रणदीप सुरेजवाला
इससे पहले बीजेपी ने बीते महीने भी 39 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था. पहली लिस्ट में ऐसी सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया था, जिस पर साल 2018 में बीजेपी को हार मिली थी. आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का दावा करते हुए कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने बड़े नेताओं को टिकट दिये जाने पर तंजिया अंदाज में कहा कांग्रेस का भय बीजेपी को कैसे सताता है. एक मुख्यमंत्री, तीन केंद्रीय मंत्री सहित 7 सांसद और एक राष्ट्रीय महासचिव को मैदान में उतारा है, मगर फिर भी सत्ता नहीं बच पाएगी. उन्होंने कहा, 'इन टिकटों की घोषणा के बाद महाराज और शिवराज कह रहे हैं, न रहेगा बांस न बजेगी बांसुरी.' अर्थात हमारी सत्ता तो जा ही रही है, मगर हमारे साथ-साथ इन नेताओं का राजनीतिक अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: MP BJP Candidate List: सिंधिया को टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस का तंज, 'बीजेपी ने सरपंच के पद के लिए कुछ लोगों को रिजर्व रखा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
MP News: कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
कैलाश विजयवर्गीय ने छात्रों को बताया था 'कीड़ा'? अब खुद दी सफाई, जानें क्या कहा?
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती
भोजशाला में नमाज के लिए 2 किमी दूर जगह मान्य नहीं, सरकार पर भी SC की सख्ती

वीडियोज

CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: JP Nadda ने वांगचुक का ऐसे तुड़वाया अनशन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई? दिल्ली यूनिवर्सिटी ने छात्रों को जंतर मंतर जाने से रोका तो गुस्से में आए राहुल गांधी, जमकर सुनाया
Bihar NEET Protest Live: मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
मधेपुरा में सड़क पर उतरे NSUI के छात्र, नवादा में फ्लैग मार्च, RJD बोली- धर्मेंद्र प्रधान को हटाएं
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
‘क्या कमाल का खिलाड़ी है!’ वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक पारी के मुरीद हुए शशि थरूर, दे दिया बड़ा बयान
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
'...अब फ्रेंड्स पर आ गए', पीएम मोदी के वीडियो पर बोले AAP के मनीष सिसोदिया
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
PM मोदी के आधी रात वाले वीडियो पर CJP बोली - 'सबसे सख़्त कार्रवाई है, जो आप...'
Embed widget