एक्सप्लोरर

MP Election: महाकाल लोक में मूर्ति टूटने से लेकर उज्जैन में नाबालिग से रेप, चुनाव में ये मुद्दे बीजेपी के लिए बन सकते हैं मुसीबत

MP Elections 2023: महाकाल लोक में इस साल मूर्ति टूटने, सीधी में के पेशाब कांड और अब उज्जैन में नाबालिग से हैवानियत से शिवराज सरकार की काफी किरकिरी हुई है. कांग्रेस इन मुद्दों को चुनाव में उठा सकती है.

MP Assemly Election 2023: मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार पहले से ही राज्य में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध को लेकर सवालों का सामना कर रही है, वहीं अब उज्जैन में नाबालिग लड़की के साथ क्रूर रेप की घटना विधानसभा चुनाव में पार्टी की मुश्किलें बढ़ा सकती हैं.

इस भयावह घटना में नाबालिग लड़की के साथ न केवल रेप किया गया, बल्कि उसके प्राइवेट पार्ट के साथ हैवानियत की गई और उसे घंटों तक मदद के लिए दर-दर भटकना पड़ा. इस घटना ने न केवल कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि लोगों में गुस्सा भी पैदा कर दिया है.

नरोत्तम मिश्रा के खिलाफ भी रोष
इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि गैर-बीजेपी शासित राज्यों में ऐसी घटना होने पर विपक्ष पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ने वाले राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को भी इस घटना के कारण लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है. यह जघन्य घटना उज्जैन में हुई, जहां पुलिस की दृश्यता अन्य शहरों की तुलना में अधिक होने की उम्मीद है, क्योंकि शहर में हर रोज बड़ी संख्या में लोग महाकालेश्‍वर मंदिर में प्रार्थना करने के लिए आते हैं.

इन मु्द्दों पर घेर रही कांग्रेस
वहीं कमलनाथ के नेतृत्व में कांग्रेस, शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली मध्य प्रदेश सरकार को दो मुद्दों पर रणनीतिक रूप से निशाना बना रही है. शासन में भ्रष्टाचार और महिलाओं के खिलाफ अपराध के साथ-साथ एससी/एसटी पर अत्याचार. विपक्षी दल अब यह धारणा बनाने का प्रयास कर रहा है कि बीजेपी सरकार ने राज्य की महिलाओं की सुरक्षा में अपनी विफलता को छिपाने और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए जनता की सहानुभूति हासिल करने के लिए 'लाडली बहना योजना' शुरू की है.

महाकाल लोक में ढहीं थी मूर्तियां
वहीं उज्जैन में नवनिर्मित 'महाकाल लोक' में सप्तर्षियों की छह मूर्तियों का ढहना पहले ही सत्तारूढ़ बीजेपी के लिए एक बड़ी शर्मिंदगी का कारण बन चुका है और अब उसी शहर में नाबालिग लड़की के साथ रेप की घटना तब हुई है, जब चुनाव कुछ ही महीने दूर हैं.

सीधी का पेशाब कांड से भी लोगों में नाराजगी
इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि पीड़िता राज्य के विंध्य क्षेत्र के सतना की रहने वाली है, जहां इस साल जुलाई में सीधी से सटे इलाके में आदिवासी के चेहरे पर पेशाब करने सहित विभिन्न घटनाओं के कारण बीजेपी पहले से ही लोगों की नाराजगी का सामना कर रही है. मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार और महिला सुरक्षा, ये दो मुद्दे उठाने से शायद ही कमलनाथ चूकेंगे.

2021 में हुईं सबसे ज्यादा रेप की घटनाएं
एनसीआरबी की रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में देश में सबसे ज्यादा रेप की घटनाएं मध्य प्रदेश (6,462) में दर्ज हुईं. इनमें से 50 फीसदी से ज्यादा नाबालिगों के खिलाफ अपराध थे. अनुसूचित जाति (एससी) के लोगों के खिलाफ अपराध दर में भी राज्य शीर्ष पर है.

पांच साल में 61 हजार से ज्यादा बच्चे लापता
कांग्रेस नेता और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सोभा ओझा, जिन्होंने अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ उज्जैन में नाबालिग लड़की के साथ रेप के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया, ने कहा कि "केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय द्वारा लोकसभा में प्रस्तुत किए गए आंकड़े 1 जनवरी, 2018 से 30 जून, 2023 तक (जो पिछले पांच वर्षों में है), राज्य में 61,102 बच्चे लापता हुए, जिनमें से 49,024 लड़कियां और 12,078 लड़के हैं."

ये भी पढ़ें

मध्य प्रदेश चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया को भी मिल सकता है तीसरी लिस्ट में विधायकी का टिकट, इन नामों की भी चर्चा जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का चुनावी शंखनाद, बताया क्या है उनकी प्राथमिकता
'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात के बाद नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
'BJP में जन्म हुआ, BJP में ही मरूंगा', नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
दतिया बवाल पर एक्शन, नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों पर शिकंजा; 27 नामजद समेत 200 अज्ञात पर FIR
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप
'जीतू पटवारी का भाई हूं, इसीलिए मुझे...' , ड्रग तस्करी के आरोप में घिरे नाना पटवारी का बड़ा आरोप

वीडियोज

Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei
Hormuz Strait Deadlock: Qatar-Saudi Arabia के जहाजों पर हमले के बाद भड़के Trump | US - Iran War
Tata Sierra EV AWD drive review: BE6 से बेहतर? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
'आमिर खान ने 3 शादी कीं, तो तुम चार कर लो...', वारिस पठान का मंत्री नितेश राणे पर तंज!
Aaj Ka Mausam: यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
यूपी के 65 जिलों में बारिश, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक जानें मौसम विभाग की भविष्यवाणी
Welcome To The Jungle BO Day 17: 'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
'धमाल 4' के आगे 'वेलकम टू द जंगल' ने तीसरे संडे दिखाई तेजी, जानें- कितना कमा डाला प्रॉफिट
IND W ENG W: भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
भारतीय बेटियां इतिहास रचने से सिर्फ 4 विकेट दूर, लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड के छूटे पसीने, जानिए लेटेस्ट अपडेट
Delhi Weather: उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में उमस के बीच तेज हवाएं देंगी राहत, AQI हुआ खराब, जानें आज कैसा रहेगा मौसम
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
कश्मीर ही नहीं आपके खेत में भी हो सकती है केसर की खेती, जान लीजिए तरीका
Video: लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
लड़की ने रात 2 बजे बेंगलुरु की सड़क पर टहलते हुए बनाया वीडियो, जमकर की आईटी हब की तारीफ
Embed widget