एक्सप्लोरर

MP Election 2023: CM शिवराज सिंह चौहान का राहुल गांधी पर तंज, 'उस पार्टी का भविष्य क्या, जिसके नेता सिर पर सूटकेस...'

MP Assembly Elections: शिवराज सिंह चौहान ने संसद में बसपा के सांसद कुंवर दानिश अली के खिलाफ बीजेपी के लोकसभा सदस्य रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भी नाराजगी जताई.

MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के हाल में कुलियों के साथ बातचीत के दौरान अपने सिर पर 'पहियों वाला सूटकेस' ले जाने के लिए शनिवार को उन पर तंज कसा. चौहान ने कहा, 'मैं हैरान हूं. उस पार्टी के भविष्य का क्या होगा जिसके नेता अपने सिर पर पहियों वाला सूटकेस (खींचने के बजाय) लेकर चलते हैं.' राहुल गांधी ने बृहस्पतिवार को दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर कुलियों के साथ बातचीत की थी और तस्वीरों में उन्हें कुलियों की ट्रेडमार्क लाल शर्ट में अपने सिर पर पहियों वाला सूटकेस ले जाते हुए देखा गया था.

चौहान ने संसद में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के सांसद कुंवर दानिश अली के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के लोकसभा सदस्य रमेश बिधूड़ी की आपत्तिजनक टिप्पणी पर भी नाराजगी जताई. चौहान ने कहा, 'बीजेपी ऐसे किसी भी अशोभनीय व्यवहार के खिलाफ है. उन्हें (पार्टी द्वारा) नोटिस दिया गया है.' चौहान ने दावा किया कि कांग्रेस की 'जन आक्रोश यात्रा' विपक्षी दल के प्रति लोगों के गुस्से का सामना कर रही है. चौहान ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की तस्वीरें प्रचार से गायब हैं क्योंकि लोग अभी भी उनके (सिंह) कुशासन के बारे में जानते हैं जब वह 1993 और 2003 के बीच मुख्यमंत्री थे.

जन आक्रोश यात्रा से गायब हैं कमलनाथ- सीएम

उन्होंने दावा किया, 'कमलनाथ भी यात्रा से गायब हैं. एमपी के लोग कांग्रेस से बेहद नाराज हैं क्योंकि कमलनाथ सरकार (जो दिसंबर 2018 और मार्च 2020 के बीच सत्ता में थी) ने आदिवासियों और महिलाओं के लिए बीजेपी की कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया था.' चौहान ने दावा किया कि बीजेपी 'जन आशीर्वाद यात्रा' निकाल रही है क्योंकि उसे लोगों से प्यार और आशीर्वाद मिला है, जबकि कांग्रेस ने 'जन आक्रोश यात्रा' शुरू की है क्योंकि विपक्षी दल को केवल उनसे गुस्सा मिला है. चौहान ने आरोप लगाया, 'अपनी यात्रा के दौरान कांग्रेसी एक-दूसरे से लड़ रहे हैं और यहां तक कि बंदूकें भी दिखाई जा रही हैं.' कमलनाथ ने पूर्व में कहा था कि कांग्रेस की यात्रा का उद्देश्य चौहान नीत सरकार के कुशासन के कारण लोगों के दर्द और पीड़ा को व्यक्त करना है.

ये भी पढ़ें:

MP Election 2023: बुदनी को CM शिवराज सिंह चौहान ने दी 312 करोड़ रुपए की सौगात, भैरुंदा में किया बड़ा एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget