एक्सप्लोरर

MP Election 2023: 'कांग्रेस ने MP में विकसित किया था लापता मॉडल,' पीएम मोदी ने मल्लिकार्जुन खरगे पर लगाए ये आरोप

MP Politics: पीएम मोदी ने कहा कि इस मॉडल में बिजली लापता, सड़क लापता और पानी भी लापता था. रोजगार, गरीबों के घर और विकास भी लापता था. उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा.

Madhya Pradesh Election 2023 News: मध्य प्रदेश में विधानसभा के चुनाव प्रचार के लिए आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस के शासनकाल का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने विकास का जो मॉडल विकसित किया था, वह लापता मॉडल था. प्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार (8 नवंबर) को गुना, मुरैना और दमोह में जनसभाओं को संबोधित करते हुए कहा, ''मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने दशकों तक सरकार चलाई है, लेकिन उन नौजवानों ने वो दिन नहीं देखे होंगे, जो आज 20-25 सालों के होंगे.'' उन्होंने कहा, ''समय की मांग है कि उन्हें भी उस समय की बातें पता हों. कांग्रेस ने यहां विकास का जो मॉडल विकसित किया था, अगर एक शब्द में कहें तो वह मॉडल था लापता मॉडल.''

पीएम मोदी ने कहा, ''इस मॉडल में बिजली लापता, सड़क लापता और पानी भी लापता था. रोजगार, गरीबों के घर और विकास भी लापता था. कांग्रेस के राज में नौजवानों का भविष्य लापता था और किसानों का कल्याण भी लापता था.'' प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मध्य प्रदेश में एक तरफ डबल इंजन की सरकार है तो दूसरी तरफ कांग्रेस के डबल डेंजर लोग हैं. डबल इंजन सरकार में एक इंजन केंद्र सरकार का और एक इंजन बीजेपी की राज्य सरकार का होता है और प्रदेश का विकास डबल तेजी से होता है. बीजेपी की राज्य सरकार केंद्र सरकार की योजनाओं को तेज गति से जमीन पर उतार रही है. लेकिन, जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तो वह मध्यप्रदेश के साथ भेदभाव करती थी. राज्य सरकार के सभी कामों में रुकावट डालती थी.

'अन्न योजना अगले पांच साल और रहेगी जारी'
पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना संकट को याद कीजिए, हर तरफ मौत मंडरा रही थी. उस समय लोगों की जिंदगी बचाना सबसे बड़ी जिम्मेदारी बन गई थी. लोग घरों से निकल नहीं पाते थे. उस समय हमने तय किया कि किसी गरीब का चूल्हा बुझना नहीं चाहिए. बच्चे रात को भूखे नहीं सोने चाहिए और किसी मां की आंखों में बेबसी के आंसू नहीं आना चाहिए. हमने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना शुरू की और देश के अनाज भंडार गरीबों के लिए खोल दिये. देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त में राशन बांटना शुरू कर दिया. साथियों यह योजना अगले महीने पूरी हो जाएगी. लेकिन, मैंने यह तय किया है कि इस योजना को बंद नहीं होने दूंगा और पांच साल और चालू रखूंगा.

'कांग्रेस के अध्यक्ष चल रहे हैं रिमोट से'
मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए बुंदेलखंड के दमोह पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान का जिक्र करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम पांच पांडव की राह पर चल रहे हैं. कांग्रेस के लिए देश और राज्य का विकास जरूरी नहीं है, बल्कि कांग्रेस के लिए सिर्फ अपना स्वार्थ ही जरूरी है. 2014 से पहले देश ने 10 वर्ष तक कांग्रेस को मौका दिया था. लेकिन, किसी को पता ही नहीं था कि देश के प्रधानमंत्री क्या कर रहे हैं, क्योंकि सब रिमोट से चल रहा था. आज भी कांग्रेस की रिमोट की आदत नहीं जा रही है, उस समय प्रधानमंत्री रिमोट से चलते थे, इन दिनों कांग्रेस के अध्यक्ष रिमोट से चल रहे हैं.

'बीजेपी में हैं पांच पांडव'
जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा ''कांग्रेस के अध्यक्ष वरिष्ठतम नेताओं में से एक हैं, लेकिन वो बस नाममात्र के रह गए हैं. कभी-कभी वो खुद के मूड में आ जाते हैं. मैंने कहीं पढ़ा कि कल उन्होंने पांडवों को याद किया था. जब रिमोट चलता है, तब वो सनातन को गाली देते हैं, लेकिन रिमोट बंद होते ही उन्होंने सनातन को याद किया. कल उन्होंने कहा कि बीजेपी में पांच पांडव हैं. हमे गर्व है कि हम पांच पांडव की राह पर चल रहे हैं.''

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: एमपी में कल पीएम मोदी का चुनाव प्रचार, विध्य में प्रियंका तो महाकौशल में चुनावी सभा करेंगे राहुल गांधी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अयोध्या में चंदा चोरी, महाकाल में जमीन लूट...', CM मोहन यादव पर बोले जीतू पटवारी
'अयोध्या में चंदा चोरी, महाकाल में जमीन लूट...', CM मोहन यादव पर बोले जीतू पटवारी
MP: फिल्मी अंदाज में पुलिस का ऑपरेशन, हाथ ठेला लेकर पहुंची टीम ने दबोचा शातिर बदमाश
MP: फिल्मी अंदाज में पुलिस का ऑपरेशन, हाथ ठेला लेकर पहुंची टीम ने दबोचा शातिर बदमाश
Indore News: NEET एग्जाम देकर लौटी छात्रा का नर्मदा नदी के किनारे मिला शव, मां को किया था आखिरी फोन
इंदौर: NEET एग्जाम देकर लौटी छात्रा का नर्मदा नदी के किनारे मिला शव, मां को किया था आखिरी फोन
अयोध्या विवाद का असर! महाकाल से ओंकारेश्वर तक बदलेगी दान व्यवस्था, MP सरकार लाएगी डिजिटल सिस्टम
अयोध्या विवाद का असर! महाकाल से ओंकारेश्वर तक बदलेगी दान व्यवस्था, MP सरकार लाएगी डिजिटल सिस्टम

वीडियोज

Bharat Tiwari Encounter Case: भरत तिवारी के लिए बिलौटी गांव में उमड़ा जनसैलाब | Bihar | Bhojpur
Bharat Tiwari Encounter Case: भरत तिवारी एनकाउंटर में सबसे बड़ा एक्शन, पुलिसवालों पर FIR! | Bihar
Mumbai Rain Alert: रातभर की बारिश ने मुंबई को किया पानी-पानी, सड़कों पर रेंग रही गाड़ियां | breaking
Bharat Tiwari Encounter Case: एनकाउंटर या हत्या? न्याय के लिए उमड़ा जनसैलाब! | Bihar | Bhojpur
Lucknow Fire Update: लखनऊ हादसे में 16 बड़े अफसरों पर गिरेगी गाज! | Breaking | CM Yogi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान के 'हाईटेक हथियार' ने बढ़ाई US की टेंशन! देखकर अमेरिकी पायलट की फटी रह गईं आंखें, किया चौंकाने वाला खुलासा
ईरान के 'हाईटेक हथियार' ने बढ़ाई US की टेंशन! देखकर अमेरिकी पायलट की फटी रह गईं आंखें, किया चौंकाने वाला खुलासा
मुंबई लोकल ट्रेन में बड़ी वारदात, गेट बंद करने पर बढ़ा विवाद, शख्स की चाकू घोपकर हत्या
मुंबई लोकल ट्रेन में बड़ी वारदात, गेट बंद करने पर बढ़ा विवाद, शख्स की चाकू घोपकर हत्या
Katrina Kaif-Vicky Kaushal Son: कैटरीना कैफ या विक्की कौशल, किससे मिलती है बेटे विहान की शक्ल? दादा शाम ने बताया
कैटरीना कैफ या विक्की कौशल, किससे मिलती है बेटे विहान की शक्ल?
‘16 साल के सचिन तेंदुलकर जैसे हैं लेकिन क्या...’, वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का बड़ा बयान
‘16 साल के सचिन तेंदुलकर जैसे हैं लेकिन क्या...’, वैभव सूर्यवंशी पर कपिल देव का बड़ा बयान
BrahMos Missile Export: भारत की ब्रह्मोस पर यूएई, वियतनाम, रूस और इजरायल की नजर, आखिर क्यों बढ़ी दुनिया में इसकी डिमांड?
भारत की ब्रह्मोस पर यूएई, वियतनाम, रूस और इजरायल की नजर, आखिर क्यों बढ़ी दुनिया में इसकी डिमांड?
Exclusive: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने सौंपी 15 पन्नों की रिपोर्ट, चंपत राय की भूमिका भी संदिग्ध
Exclusive: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में SIT ने सौंपी 15 पन्नों की रिपोर्ट, चंपत राय की भूमिका भी संदिग्ध
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग पर इस तारीख को LDA चलाएगा बुलडोजर! जांच के दायरे में 19 कर्मचारी
लखनऊ अग्निकांड वाली बिल्डिंग पर इस तारीख को LDA चलाएगा बुलडोजर! जांच के दायरे में 19 कर्मचारी
कैसे वेस्टर्न यूपी के किसानों की पहली पसंद बन रही है मूंग, कम लागत में होता है तगड़ा मुनाफा
कैसे वेस्टर्न यूपी के किसानों की पहली पसंद बन रही है मूंग, कम लागत में होता है तगड़ा मुनाफा
Embed widget