एक्सप्लोरर

MP Election 2023: महिला विधायक नहीं चाहतीं एमपी में स्पष्ट बहुमत की सरकार, भगवान से कर रहीं प्रार्थना, जानें वजह

MP Election 2023 News: पथरिया से विधायक रामबाई सिंह परिहार का कहना है कि सरकार बनाने में अगर पार्टी के पास बहुमत होता है तो उन जैसे विधायकों की पूछपरख नहीं होती.

MP Elections 2023: चुनावी राज्य मध्य प्रदेश में 6 महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनावों में स्पष्ट बहुमत से सत्ता में आने के लिए दोनों ही प्रमुख दल बीजेपी और कांग्रेस एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. हालांकि, मध्य प्रदेश की एक महिला विधायक राज्य में स्पष्ट बहुमत की सरकार नहीं चाहती हैं. प्रदेश में बहुमत की सरकार न आए, इसके लिए उन्होंने परमात्मा से भी प्रार्थना की है. महिला विधायक का मानना है कि स्पष्ट बहुमत न आने पर ही उनकी पूछ परख बढ़ेगी.

हैरान करने वाली ये बात कही है पथरिया से रामबाई सिंह परिहार ने. उन्होंने मध्य प्रदेश में बहुमत की सरकार न बनने की इच्छा जताई है. वह चाहती हैं कि 2023 के विधानसभा चुनाव में किसी पार्टी को बहुमत न मिले. उनका मानना है कि सरकार बनाने में अगर पार्टी के पास बहुमत होता है तो उन जैसे विधायकों की पूछपरख नहीं होती. किसी को बहुमत नहीं मिलेगा तो उनकी पूछपरख बढ़ेगी. वह अपनी शर्तें पूरी करा सकती हैं. विधायक रामबाई ने बताया कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए ऐसा सोचती हैं. 

'सत्ता परिवर्तन से नहीं आया कॉलेज'
पथरिया विधायक रामबाई सिंह परिहार ने अपने क्षेत्र के लोगों से चर्चा में कहा कि मेरी इच्छा थी कि मेरी विधानसभा में कृषि विश्वद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय खोला जाए, लेकिन सत्ता परिवर्तन के कारण यह इच्छा पूरी नहीं हो सकी. अगर 2023 के चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिलता और सरकार बनाने में उनकी भागीदारी हुई तो वह अपने क्षेत्र के विकास की शर्त रखेंगी. 

2018 के विधानसभा चुनाव परिणाम
बता दें साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में किसी भी पार्टी को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था. उस दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी. इस चुनाव में कांग्रेस को 114 सीटें मिली थीं, जबकि भारतीय जनता पार्टी को 109 से संतोष करना पड़ा था और इस तरह से बीजेपी सरकार पर 15 साल बाद ब्रेक लग गया था. इस चुनाव में बसपा को दो सीटें, सपा एक और निर्दलीय चार विधायक चुनकर आए थे. कांग्रेस ने निर्दलीय विधायकों के दम पर एमपी में सरकार बनाई थी.

यह भी पढ़ें: MP Elections 2023: दिग्विजय सिंह के 'जिन्ना साहेब' पर BJP का हमला, कहा- 'कांग्रेस मुस्लिम लीग की स्लीपर सेल'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया उपचुनाव: कांग्रेस ने किया प्रत्याशी का ऐलान, जानें कौन हैं घनश्याम सिंह, जिन्हें मिला टिकट
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया में बवाल के बाद नरोत्तम मिश्रा की CM मोहन यादव संग बैठक, प्रदेश अध्यक्ष बोले- 'किसी का इस्तीफा...'
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
दतिया: नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के बवाल पर जीतू पटवारी ने BJP सरकार को घेरा, कर दी ये मांग
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
पाकिस्तान में अब ये काम करेंगे आसिम मुनीर, शहबाज सरकार ने आर्मी चीफ को दी नई जिम्मेदारी, लोग उड़ा रहे मजाक
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
दिल्ली के मजलिस पार्क की 4 मंजिला इमारत में भीषण आग, मौके पर दमकल की कई गाड़ियां
Saturday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
50 करोड़ के पार 'अल्फा', 'वेलकम टू द जंगल' समेत साउथ पर भी भारी पड़ी 'धमाल 4', जानें कलेक्शन
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
विंबलडन देखने करोड़ों रुपये के कपड़े पहनकर गए थे शुभमन गिल? जूते से ब्लेजर तक; जानें सबकी कीमत
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
Thief Viral Video: गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
गजब! चोरी करने पहुंचा चोर बिल्डिंग में फंसा, कॉलोनी वालों ने किया रेस्क्यू; देखें वीडियो
Home Cleaning Tips : घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
घर के इस कोने में सबसे ज्यादा छिपे होते हैं बैक्टीरिया, जानें कैसे करें सफाई?
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
BPSC 72वीं प्रारंभिक परीक्षा की तारीख तय, 26 जुलाई को दो घंटे की होगी परीक्षा; जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड
Embed widget