एक्सप्लोरर

MP Election 2023: मध्य प्रदेश के चुनाव में हमास की एंट्री, सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर छोड़ा ये जुबानी तीर

MP Elections 2023: मध्य प्रदेश के चुनावी मौसम में भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच जुबानी जंग भी जारी है. इसी कड़ी में बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने भी कांग्रेस पार्टी पर हमला बोला.

MP Elections 2023 News: जबलपुर मध्य प्रदेश की चुनावी राजनीति में अब आतंकी संगठन हमास की एंट्री भी हो गई है. दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद मनोज तिवारी ने सतना में विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि कांग्रेस मतलब हमास. कांग्रेस मतलब आतंकवादियों का पैरोकार. कांग्रेस मतलब सनातन धर्म को नष्ट करने की साजिश. जनता अब हमास की सरकार नहीं चाहती. बीजेपी नेता और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी पार्टी के प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करने सोमवार को सतना आए थे.

सतना की सातों विधानसभा सीटों के बीजेपी प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ अपना नामांकन दाखिल कर दिया. देर से पहुंचे सांसद मनोज तिवारी ने सतना से बीजेपी उम्मीदवार सांसद गणेश सिंह के साथ शहर में रोड शो किया. इस दौरान बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि कांग्रेस मतलब हमास. कांग्रेस को आतंकवादियों का पैरोकार बताते हुए उन्होंने कहा कि जनता अब हमास (कांग्रेस) की सरकार नहीं चाहती. तिवारी ने कहा कि कांग्रेस ने सनातन धर्म को नष्ट करने की साजिश की है. कांग्रेस ने तो सनातन को नष्ट करने के लिए अलायन्स बनाया है. कांग्रेस आतंकवादियों को सपोर्ट कर रही है. इनका हमास कई जगह अपनी जड़ें जमा रहा है. उन्होंने कहा कि हम जहां प्रदेश में लाडली का ख्याल रखते हैं तो कांग्रेस में केवल लाडला का ख्याल रहता है.

हॉट सीट बन गई सतना विधानसभा

यहां बताते चलें कि बीजेपी उम्मीदवार सांसद गणेश सिंह के कारण सतना वीआईपी सीट बन चुकी है. सतना विधानसभा सीट कांग्रेस ने विधायक सिद्धार्थ सुखलाल कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया है. सिद्धार्थ कुशवाहा बहुजन समाज पार्टी के दिग्गज नेता सुखलाल कुशवाहा के बेटे हैं. सिद्धार्थ कुशवाहा ने साल 2018 में तीन बार के बीजेपी विधायक शंकर लाल तिवारी को मात देते हुए जीत दर्ज की थी. वहीं,सतना सीट पर बीएसपी ने रत्नाकर चतुर्वेदी को अपना उम्मीदवार बनाकर मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया है. इस सीट पर बीएसपी के कमिटेड वोटर भी काफी संख्या में है.

MP Railway News: दीपावली-छठ पूजा पर रेलवे चलाएगा ये स्पेशल ट्रेन, टिकट बुक करने से पहले देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
इंदौर कुटुंब न्यायालय के जज से नाराज वकील, व्यवहार को लेकर जताई आपत्ति
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
'लाल टोपी ने मुसलमान को सिर्फ...', ओवैसी ने अखिलेश पर साधा निशाना
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
कोसमी में आदिवासियों के घर उजड़े तो भड़के शिवराज चौहान, अफसरों पर नाराज
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
'हम एकजुट', इंडिया गठबंधन के नेताओं से बैठक के बाद बोले राहुल- लोकतंत्र की बहाली मिशन
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
ओपी राजभर का बड़ा बयान, 'अब ओवैसी हैं मुसलमानों के नेता, अखिलेश नहीं'
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
'लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती', MEA की चीन को दो टूक
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
ICC रैंकिंग में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की बड़ी छलांग, भारतीय कप्तान टॉप पर
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
BJP के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक के काफिले की गाड़ी पलटी, हादसे में सिपाही शहीद
Embed widget